Politics
ऋषिकेश: एम्स की हेली एंबुलेंस सेवा आज से होगी शुरू, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन…

ऋषिकेश: ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की बहुप्रतीक्षित हेली एंबुलेंस सेवा आज से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सेवा का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
यह सेवा, जो स्वास्थ्य emergencies के दौरान त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है, इसका ऐलान 20 सितंबर 2022 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में किया था।
आज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य कैबिनेट मंत्रियों और क्षेत्रीय सांसदों की मौजूदगी भी रहेगी।
एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह सेवा केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से संचालित होगी, और हर महीने कम से कम 30 उड़ानों की आवश्यकता होगी।
#AIIMSRishikesh, #HelicopterAmbulanceService, #PMNarendraModi, #EmergencyMedicalServices, #Uttarakhand
Politics
रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग

Uttarakhand Politics : रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण का मामला एक बार फिर गरमा गया है। कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अब राज्यपाल के दरबार में पहुंची है और इस पर कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
शुद्धीकरण विवाद पर कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर मंच के शुद्धीकरण किए जाने के मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस मामले में राज्य सरकार को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।
रामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तत्कालीन भाजपा नेताओं द्वारा रामलीला मैदान के मंच का शुद्धीकरण किया गया। कांग्रेस ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे संविधान की भावना और कानून के विपरीत बताया।

आश्वासन के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्यसभा में भी आवाज उठाई गई थी। उस दौरान सदन के नेता जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया था कि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि वे राज्य सरकार को निर्देशित कर मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगल इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी।
Uttarakhand
SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन, नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर सामने आ रही गंभीर शिकायतों और अनियमितताओं के विरोध में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी बात रखने का प्रयास किया।
Table of Contents
SIR के विरोध में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन
SIR के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया। आयोग कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
इसके विरोध में कांग्रेस नेताओं ने आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के बाद कुमारी शैलजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का प्रतिवेदन आयोग के गेट के बाहर ही स्वीकार किया गया।

गेट पर नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रेस वार्ता कर SIR से जुड़े मुद्दों और अपनी चिंताओं को जनता के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की ताकत है और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Politics
दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन, बना नया मास्टर प्लान !

Uttarakhand Politics : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में जल्द ही जिम्मेदारियों का बंटवारा किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सैलजा की मौजूदगी में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई।
Table of Contents
दिल्ली में हुई उत्तराखंड कांग्रेस की बड़ी बैठक
दिल्ली में बैठक में पार्टी संगठन को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करने और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर भी कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श किया। पार्टी इस प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे की कार्ययोजना तैयार करने में जुटी है।
चुनाव से पहले बना मास्टर प्लान
बता दें कि 7 अगस्त को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में गठित कार्यकारिणी में 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव शामिल किए गए हैं। अब इन पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों के लिहाज से अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जानी है।

पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाना
बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया कि उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर के नेताओं को उनकी जिम्मेदारी और पद के अनुसार कौन-कौन से संगठनात्मक कार्य दिए जाएं। पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना है।
नई दिल्ली में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
big news10 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee8 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews4 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
big news7 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Pauri7 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Cricket15 minutes agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi





































