Uttarakhand
UKSSSC का दीपावली पर युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा: उत्तराखंड में 2000 पदों पर निकली भर्तियां…..

देहरादून: दीपावली के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। पुलिस विभाग और पीएसी (पुलिस आरक्षी) में पुरुष वर्ग के लिए 2000 पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, समूह ग के तहत पुलिस विभाग में 1600 और पीएसी/आईआरबी में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी।
आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 नवंबर 2024 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2024 है। लिखित परीक्षा की अंतरिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले चरण में अर्हकारी शारीरिक मानक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा।
भर्ती की मुख्य जानकारी:
- आयु सीमा: 18 से 22 वर्ष (1 जुलाई 2024 के अनुसार)
- योग्यता: 12वीं पास
- कदकाठी:
- सामान्य, ओबीसी और एससी के लिए: 165 सेमी
- पर्वतीय क्षेत्र के लिए: 160 सेमी
- एसटी के लिए: 157.50 सेमी
- सीना: सामान्य, ओबीसी और एससी के लिए बिना फुलाए 78.8 सेमी, फुलाकर 83.8 सेमी; पर्वतीय क्षेत्र और एसटी के लिए बिना फुलाए 76.3 सेमी, फुलाकर 81.3 सेमी
वेतनमान:
- 21700-69100 (लेवल-3)
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sss.uk.gov.in पर 29 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शारीरिक मानक:
- दौड़: पुरुषों के लिए 3 किलोमीटर 20 मिनट में, महिलाओं के लिए 40 मीटर 16 सेकंड में
- लंबी कूद: पुरुषों के लिए 13 फीट (3 मौके में), महिलाओं के लिए 8 फीट (3 मौके में)
आवेदन फीस:
- अनारक्षित: 300 रुपये
- उत्तराखंड के SC, ST, EWS: 150 रुपये
- अनाथ: कोई फीस नहीं
Dehradun
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR

Dehradun News : स्कूल में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। आरोप उसी स्कूल के 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर लगा है। परिजनों ने छात्रा को धमकाने, बदनाम करने और सीसीटीवी फुटेज मिटवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
Table of Contents
देहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप
कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसी स्कूल के 11वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र ने गलत हरकत की। मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
11वीं के छात्र पर FIR
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने 18 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का स्कूल में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र ने यौन उत्पीड़न किया। साथ ही छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने मामले से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिटवाने और घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंचने से रोकने के प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न, धमकी देने और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सभी आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
National
दिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

Gold Silver Rates : दिवाली पर जिस सोने-चांदी की चमक ने खरीदारों की जेब ढीली कर दी थी, अब उसी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। सोना करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, तो चांदी के भाव में भी करीब 7 हजार रुपये की कमी आई है। कीमतों में इस गिरावट के बाद सराफा बाजार में रौनक लौटने लगी है।
Table of Contents
दिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले परिवारों को बड़ी राहत दी है। सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,25,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,15,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा।
11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब 11 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी सस्ती होकर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली के समय चांदी का भाव करीब 1.70 लाख रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना जनवरी 2026 में 5,602 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर से करीब 33 फीसदी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी अपने 121 डॉलर प्रति औंस के शिखर से लगभग 63 फीसदी फिसल गई है।
भारतीय बाजार में भी सोना जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर से करीब 26.5 फीसदी और चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर से लगभग 58 फीसदी नीचे आ चुकी है। इस गिरावट ने उन लोगों के लिए खरीदारी का मौका बनाया है, जो लंबे समय से सोने-चांदी के दाम कम होने का इंतजार कर रहे थे।
Dehradun22 hours agoदेहरादून में महिला की हत्या से सनसनी, CCTV में कैद हुआ हत्याकांड का अहम सुराग
National2 hours agoदिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
Dehradun3 hours agoलोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
Breakingnews1 hour agoCM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
Dehradun42 minutes agoदेहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR







































