Dehradun
उत्तराखंड ने मनाया 25वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी का वीडियो संदेश, उत्तराखंडवासियों से किए 9 आग्रह…

देहरादून: उत्तराखंड ने आज अपनी स्थापना के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती का आगाज किया। राज्य स्थापना दिवस के इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से उत्तराखंडवासियों को बधाई दी। देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को प्रसारित किया गया।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड जिस सपने के साथ बना था, उसे हम साकार कर रहे हैं। मैंने बाबा केदारनाथ के चरणों में बैठकर यह कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है और अब यह विश्वास पूरा हो रहा है। कई मामलों में उत्तराखंड देश में नंबर वन बन चुका है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने दिए नौ अहम आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंडवासियों और पर्यटकों से नौ विशेष आग्रह किए। इनमें से पांच आग्रह उन्होंने राज्यवासियों से और चार पर्यटकों से किए।
उत्तराखंडवासियों से 5 आग्रह:
- स्थानीय बोलियों का संरक्षण करें – उत्तराखंड की विविध बोलियों को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।
- प्रकृति और पर्यावरण का ध्यान रखें – उत्तराखंड में पर्यावरण की रक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
- एक पेड़ माँ के नाम पर लगाएं – पर्यावरण को बचाने की दिशा में योगदान दें।
- नदी-नौलों का संरक्षण करें – जल संसाधनों की रक्षा में भूमिका निभाएं।
- अपने गाँव से जुड़े रहें – सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव के पुराने घरों में लौटें और होम स्टे योजना से आय बढ़ाने में मदद करें।
पर्यटकों से 4 आग्रह:
- स्वच्छता का ध्यान रखें – जब भी आप उत्तराखंड के पहाड़ों पर यात्रा करें, स्वच्छता का पालन करें।
- वोकल फॉर लोकल को अपनाएं – यात्रा के दौरान कम से कम 5% खर्च स्थानीय उत्पादों पर करें।
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें – पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
- धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों का सम्मान करें – धार्मिक स्थलों की मर्यादाओं का ध्यान रखें।
राज्य की विकास यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की उन्नति के आंकड़े इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सही दिशा में बढ़ रहा है। इस साल जीएसटी कलेक्शन में उछाल आया है, और राज्य की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपये से अधिक हो गई है। राज्य की जीडीपी भी 1.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं और बेटियों का जीवन अब पहले से बेहतर हो रहा है। 2024 से पहले केवल 5% घरों में ही नल से पानी आता था, लेकिन अब यह संख्या 16% तक पहुंच गई है। पीएमजीएसवाई की सड़कों की लंबाई 6,000 किलोमीटर से बढ़कर 20,000 किलोमीटर हो गई है।
स्थानीय कारोबार को मिला बल
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास के साथ-साथ अपनी विरासत को भी सहेजा है। केदारनाथ धाम में दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है, और बद्रीनाथ में भी विकास कार्य तेजी से जारी हैं। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने माणा गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मुझे अपार स्नेह देखने को मिला था, और वहीं से वाइब्रेंट विलेज योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का परिणाम है कि राज्य में पर्यटन को गति मिल रही है, और इस साल उत्तराखंड में छह करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं।
उत्तराखंड की नई नीतियां देश के लिए बन रही उदाहरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब ऐसी नीतियां बना रहा है जो देश के लिए उदाहरण बन रही हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और नकल विरोधी कानून के जरिए राज्य ने नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है। इसके परिणामस्वरूप अब सरकारी भर्ती समय पर हो रही हैं, और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को राज्य के विकास और समृद्धि की ओर बढ़ते कदमों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्तराखंड का यह दशक, उत्तराखंड के लिए सुनहरे भविष्य की शुरुआत है।
#PMModiVideoMessage, #UttarakhandFoundationDay, #9KeyRequests, #UttarakhandDevelopment, #Uttarakhand25thAnniversary
Uttarakhand
वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकार अनुपम त्रिवेदी के आवास पर जाकर संवेदनाएं व्यक्त की
देहरादून (Dehradun): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री स्वयं उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदनाएँ प्रकट कीं।
पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री धामी ने देहराखास स्थित THDC, पथरी बाग में अनुपम त्रिवेदी के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस दुःखद क्षति को अपूरणीय बताते हुए कहा कि ऐसी घड़ी में धैर्य और आपसी सहयोग ही सबसे बड़ा संबल होता है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी अनुपम त्रिवेदी के आवास पहुंचे। दोनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं.
Breakingnews
बड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !

Dehradun News : देहरादून में युवक ने युवती को घर के बाहर ही उतारा मौत के घाट, इलाके में मची सनसनी
Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार सुबह-सुबह घर के बाहर युवती की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। युवक ने युवती को उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
Table of Contents
देहरादून में दिन दहाड़े युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार सुबह-सुबह एक बाइक सवार युवक ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती पर उसी के घर के बाहर चापड़ से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना के बाद से आस-पास में सनसनी फैल गई है।
युवक ने घर के बाहर चापड़ से वार कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के मुताबिक Dehradun के मच्छी बाजार की रहने वाली सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती गुन्नू कहीं बाहर जा रही थी। जैसे ही वो अपने घर से बाहर निकली वैसे ही एक बाइक वहां आकर रूकी। बाइक सवार युवक गुन्नू से बात करने लगा। थोड़ी ही देर में उसने बाइक पर बैठे-बैठे ही चापड़ निकाला और उसके गले पर वार कर दिया। जिस से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Dehradun
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित, सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर समर्पित किया जाना, उनके महान विचारों, सामाजिक चेतना और मानवता के प्रति समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि है।
Table of Contents
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास महाराज को हुआ समर्पित
संत रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर लिया गया ये निर्णय न केवल अत्यंत सराहनीय है, बल्कि सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समानता, करुणा, सेवा और मानव मात्र के सम्मान का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार
सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने भेदभाव, ऊंच-नीच और असमानता के विरुद्ध आवाज़ उठाकर एक समतामूलक समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की, जो आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों और संतों के विचारों को सम्मान देने की परंपरा निरंतर सशक्त हो रही है।
आदमपुर हवाई अड्डे को संत गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जोड़ना, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये निर्णय सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संत रविदास जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज समरसता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Breakingnews23 hours agoउत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने Sharp Memorial School के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
Uttarakhand21 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 की तैयारी शुरू, गीता धामी ने किया पूजन
Uttarakhand22 hours agoदेहरादून: गणेश गोदियाल ने आम बजट को बताया दिशाहीन, कहा उत्तराखंड के हाथ फिर लगी निराशा
Business3 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Uttarakhand21 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026: 5 से 8 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होगा महोत्सव
Cricket5 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Roorkee3 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत











































