Uttarakhand
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की शानदार जोड़ी, उत्तराखंड को नई ऊंचाई पर ले जाने की शानदार शुरुआत

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक दिवसीय शीतकालीन यात्रा उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक साबित हुई, जिसमें उन्होंने राज्य के पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण विजन साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच की जुगलबंदी ने इस यात्रा को और भी खास बना दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “छोटा भाई” और “ऊर्जावान मुख्यमंत्री” कहकर संबोधित किया। यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार उत्तराखंड सरकार के कार्यों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का है और राज्य सरकार शानदार काम कर रही है। विशेष रूप से, प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार की शीतकालीन तीर्थाटन योजना की सराहना की, जो राज्य के पर्यटन को नई दिशा देगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हर्षिल में आयोजित जनसभा में क्षेत्रवासियों के अपार उत्साह का अनुभव किया। “मोदी-मोदी” के नारे गूंजते रहे, और प्रधानमंत्री ने हाथ जोड़कर और मुस्कराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कई आंचलिक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे उनका स्थानीय जनता के प्रति आत्मीय जुड़ाव साफ नजर आ रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए “घाम तापो पर्यटन” की संकल्पना प्रस्तुत की। इसके साथ ही, उन्होंने सीमांत गांवों को ‘पहला गांव’ बनाने के लिए योजना का भी उल्लेख किया, जिसमें नेलांग और जादुंग जैसे सीमावर्ती गांवों को फिर से बसाने की योजना है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और विकास की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा।
उन्होंने केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं की स्वीकृति का भी जिक्र किया, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे और श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम बनाएंगे। प्रधानमंत्री ने राज्य में फिल्म शूटिंग, वेडिंग डेस्टिनेशन और कॉरपोरेट मीटिंग्स जैसे नए पर्यटन आयामों पर भी ध्यान केंद्रित किया, जिससे उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र में एक प्रमुख स्थान मिलेगा।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के युवाओं, फिल्म निर्माताओं और कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे राज्य के विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने में सहयोग करें। इसके अलावा, उन्होंने माणा में हुए हिमस्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार हमेशा उत्तराखंड के साथ खड़ी रहेगी।
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा ने उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दी है और उनकी और मुख्यमंत्री धामी की मजबूत बॉन्डिंग यह संकेत देती है कि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को केंद्र सरकार से पूरा समर्थन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में “गंगा मैया की जय” के उद्घोष के साथ जनता का अभिवादन किया, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल पर जोश और उत्साह का माहौल छा गया।
Uttarakhand
गोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…

Goa Fire Accident में Pauri जिले के सुमित नेगी का निधन
पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक के छानी गांव के लिए बीते रविवार की शाम कभी न भूलने वाला दुख लेकर आई. Goa Fire Accident में छानी गांव निवासी 31 वर्षीय सुमित नेगी पुत्र गजेन्द्र सिंह नेगी की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. घर-घर मातम पसरा है और हर आंख नम है.
गांव तक पहुंची दर्दनाक खबर, सदमे में परिजन
जिला पंचायत सदस्य कलूंण क्षेत्र के भरत रावत ने बताया कि रविवार देर शाम सुमित की मौत की पुष्टि हुई. खबर मिलते ही परिजनों की चिंता और बढ़ गई कि इतनी दूर गोवा से पार्थिव शरीर गांव कैसे लाया जाएगा. परिवार ने प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा और कई स्तरों पर प्रयास किए.
सरकार और प्रशासन की पहल के बाद सुमित का शव गोवा से दिल्ली हवाई सेवा के माध्यम से लाया गया, जहां से एम्बुलेंस द्वारा हरिद्वार पहुंचाया गया. इस प्रक्रिया ने परिवार को थोड़ी राहत दी, हालांकि दर्द और गम अब भी गहरा है. सुमित का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से हरिद्वार में कर दिया गया है.
नाइट क्लब में लगी आग ने छीनी कई जिंदगियां
यह Goa Fire Accident एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग के कारण हुआ, जिसने कई परिवारों की खुशियां पल भर में उजाड़ दीं. हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई, जिनमें उत्तराखंड के पांच युवक शामिल थे.
मृतकों की पहचान
- सुमित नेगी (Pauri, Uttarakhand)
- जितेंद्र सिंह
- मनीष सिंह
- सतीश सिंह
- सुरेंद्र सिंह
ये सभी नाइट क्लब में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. इसके अलावा दिल्ली निवासी विनोद कबड़वाल, कमला कबड़वाल, अनीता जोशी और सरोज जोशी की भी इस हादसे में मौत हो गई. वे गोवा घूमने गए थे.
तीन महीने से गोवा में काम कर रहे थे सुमित
पौड़ी जनपद (Pauri district) के पाबौ ब्लॉक निवासी सुमित नेगी बीते तीन महीनों से गोवा में होटल और नाइट क्लब में काम कर रहे थे. परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि जब पहली बार हादसे की खबर आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ. जैसे-जैसे सूचना पुख्ता होती गई, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया.
आठ महीने की मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया
सुमित नेगी अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और मात्र आठ महीने की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं. इतनी छोटी उम्र में बच्ची के सिर से पिता का साया उठ जाना हर किसी को भीतर तक झकझोर रहा है.
सुमित तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. उनकी दोनों बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है. बेटे की असमय मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन दर्द इतना गहरा है कि शब्द कम पड़ रहे हैं.
Pauri से लेकर पूरे उत्तराखंड में शोक
Goa Fire Accident में उत्तराखंड के युवकों की मौत की खबर फैलते ही पौड़ी गढ़वाल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग हादसे की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं.
यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि पर्यटक स्थलों और नाइट क्लबों में सुरक्षा मानकों का पालन कितना जरूरी है. पौड़ी के सपूत सुमित नेगी की मौत ने पूरे Pauri जिले को गहरे दुख में डुबो दिया है, जिसे शायद समय भी पूरी तरह नहीं भर पाएगा.
❓ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
❓ गोवा अग्निकांड (Goa Fire Accident) में सुमित नेगी की मौत कैसे हुई?
गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग के दौरान पाबौ ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल निवासी सुमित नेगी की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई.
❓ सुमित नेगी कहां के रहने वाले थे?
सुमित नेगी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक स्थित छानी गांव के निवासी थे.
❓ सुमित नेगी गोवा में क्या काम करते थे?
सुमित नेगी गोवा के एक होटल और नाइट क्लब में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और पिछले तीन महीनों से वहीं काम कर रहे थे.
❓ गोवा अग्निकांड में कुल कितने लोगों की मौत हुई?
इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई, जिनमें उत्तराखंड के 5 युवक शामिल हैं.
❓ सुमित नेगी अपने परिवार में किसे छोड़ गए हैं?
सुमित नेगी अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और आठ महीने की मासूम बच्ची को छोड़ गए हैं.
❓ सुमित नेगी का अंतिम संस्कार कहां किया गया?
सुमित नेगी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया.
❓ गोवा अग्निकांड को लेकर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?
हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और नाइट क्लब में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है.
❓ पौड़ी (Pauri) जिले में इस घटना का क्या असर पड़ा?
घटना की खबर मिलते ही पूरे पाबौ ब्लॉक और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई और लोग गहरे सदमे में हैं.
Pauri
पौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात

पौड़ी गढ़वाल जिले में बीते कुछ समय से गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों का अपने रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो गया है। बीते दिनों एक शख्स को निवाला बनाने के बाद गुदला को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदमखोर गुलदार को मारने के हैं आदेश
पौड़ी में गुलदार के आतंक के कारण बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं लोग रात ही नहीं दिन भी अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। चार दिन पहले एक शख्स को गुलदार द्वारा निवाला बनाने के बाद से ही गुलदार पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
लेकिन अब तक वन विभाग के हाथ कामयाबी नहीं लग पाई है। जिसके बाद इसे आदमखोर घोषित कर मारने के लिए दो शिकारी तैनात किए गए थे। दो दिन बीत जाने के बाद अब और शिकारी तैनात किए गए हैं।
गुलदार को मारने के लिए 2 और शिकारी तैनात
वन विभाग के सभी प्रयास विफल होने के बाद इसे मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लेकिन अभी भी वन विभाग के हाथ खाली हैं। जिसके बाद सोमवार को पूर्व से तैनात दो शूटरों की मदद के लिए अब दो क्षेत्रीय शिकारियों को भी तैनात कर दिया गया है।

uttarakhand weather
uttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

uttarakhand weather : उत्तराखंड में लंबे समय के इंतजार के बाद मौसम ने करवट ली है और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसी के साथ पहाड़ों पर ठंड में इजाफा हो गया है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।
उत्तराखंड में बदला मौसम, नीति घाटी में हुई बर्फबारी
Uttarakhand में सोमवार को उच्च पर्वतीय क्षत्रों में मौसम बदला और चमोली जिले की नीति घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। नीति घाटी में बर्फबारी के बाद इसलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घाटी में मौसम का मिजा बिगड़ा हुआ है जिस से और बर्फबारी होने की संभावना है।
पहाड़ों पर पड़ रही है कड़ाके की ठंड
उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फबारी होने के बाद पहाड़ों पर और भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तो वहीं ठंडी हवाओं के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण परेशानियां बढ़ गई हैं।
आज पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
बात करें आज के मौसम के हाल की तो आज पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं -कहीं हल्की बारिश और 3200 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
अगले कुछ दिनों में तापामान में आएगी कमी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही इस हफ्ते राज्य की पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
Uttarakhand Weather – उत्तराखंड में मौसम का अपडेट
1. नीति घाटी में किस दिन बर्फबारी हुई?
नीति घाटी में सोमवार को ऊंची चोटियों पर मौसम बदलने के साथ बर्फबारी हुई।
2. बर्फबारी के बाद नीति घाटी में मौसम कैसा है?
बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और मौसम अभी भी खराब बना हुआ है, जिससे आगे और बर्फबारी की संभावना है।
3. उत्तराखंड में किन जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं?
आज रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश और 3200 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
4. क्या तापमान में गिरावट आएगी?
हाँ, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2°C से 4°C तक की कमी दर्ज की जा सकती है।
5. क्या आने वाले दिनों में कोहरा छाए रहने की संभावना है?
हाँ, इस हफ्ते पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छा सकता है।
6. क्या पूरे प्रदेश में बारिश होगी?
नहीं, केवल कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश/बर्फबारी की संभावना है। बाकी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Cricket24 hours agoकौन है वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
big news22 hours agoCDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
big news5 hours agoPithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
Pauri2 hours agoपौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात
Uttarakhand1 hour agoगोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…
uttarakhand weather3 hours agouttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
धर्म-कर्म42 minutes agoवृषभ राशिफल 9 दिसंबर 2025 : इस राशि के जातक आज रहें सावधान, वरना हो सकता है नुकसान










































