Roorkee
रुड़की में हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक और भैंसे की मौत !

रुड़की: रुड़की के खानपुर में रविवार तड़के एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई और एक भैंसा भी मारा गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक भैंसा बुग्गी को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बुग्गी पर सवार 28 वर्षीय पोपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। साथ ही, एक भैंसा भी हादसे में मारा गया।
खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव के निवासी पोपिन (28), शेखर (25), और सौरभ रविवार सुबह करीब 6 बजे अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खानपुर की ओर खेतों में जा रहे थे। जैसे ही वे खानपुर कस्बे के पास खानपुर-लक्सर हाईवे पर पहुंचे, तभी लक्सर की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उनकी बुग्गी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पोपिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, शेखर और सौरभ घायल हो गए। एक भैंसा भी इस हादसे में मारा गया।
पुलिस की कार्रवाई और हाईवे जाम:
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और गुस्से में आकर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे हाईवे पर ही अड़े रहे।
मामले की जांच:
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, घटनास्थल पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और वे उच्च अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
#TruckCollision, #KhanpurHighwayAccident, #BullsCartAccident, #RudkiRoadAccident, #HighwayJamProtest
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Roorkee
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन

Roorkee News : देशभर में अष्टमी का पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी दुर्गाष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। रूड़की में अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Table of Contents
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। रुड़की से आस्था की एक भव्य और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। रुड़की के दुर्गा चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिखाई दीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता गया और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।

जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी मां दुर्गा के दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, वहीं भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।ॉ
प्रशासन की ओर से की गईं हैं विशेष व्यवस्थाएं
भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Breakingnews15 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket14 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
Dehradun12 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news16 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Uttarakhand9 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Dehradun14 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
Pithoragarh14 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
big news9 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम










































