Haldwani
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन की मौत…

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड स्थित कमलुवागांजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार एक पिता-पुत्र और एक अन्य बच्चे की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने इन तीनों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जय सिंह, उनके 15 वर्षीय बेटे और एक अन्य पड़ोसी बच्चे के रूप में हुई है।
सूचना के बाद, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की गंभीरता और परिवार में कोहराम:
बताया गया है कि जय सिंह अपने बेटे और एक अन्य बच्चे के साथ स्कूल की कॉपी-किताब खरीदकर घर लौट रहा था, जब यह हादसा हुआ। घटना के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर है।
स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
#HaldwaniRoadAccident #TruckCollision #FatherSonFatalAccident #BikeAccidentHaldwani #HaldwaniTragicIncident
Haldwani
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट, जगह-जगह चलाए जा रहे चेकिंग अभियान

Haldwani News : चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए परिवहन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। विभाग यात्रा मार्ग के साथ ही कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को लेकर परिवहन विभाग अलर्ट
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरु आत के साथ ही परिवहन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी कागजात पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात उद्देश्य
आरटीओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की जा रही है चेकिंग के दौरान ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
नियमों के उल्लंघन पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
आरटीओ ने स्पष्ट कहा कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
Haldwani
लालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग

Lalkuan News : लालकुआं में जंगली हाथी ने एक और महिला को मौत के घाट उतार दिया। तीन दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मौतों के बाद अब वन विभाग की नींद खुली है और विभाग ने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
Table of Contents
लालकुआं में जंगली हाथी ने एक महिला को उतारा मौत के घाट
लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के टांडा रेंज में मानव वन्य जीव की घटनाए लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों पूर्व जंगली हाथी के हमले में दो पुरुषों की मौत के 72 घंटों के बाद जंगली हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर भी हाथी ने किया हमला
महिला की मौत के अगले दिन फिर शाह पठानी खत्ते से टेम्पो में गेहूँ लादकर लालकुआँ आ रहे टेम्पो पर हाथी ने हमला कर दिय। गनीमत रही की टेम्पो में सवार तीन लोग टेम्पो छोड़कर भाग गए। जिसके बाद हाथी ने गेहूं की बोरियां बर्बाद कर दी।

तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
ऐसे में लगातार हो रही मानव वन्य जीव की घटनाओं के बाद आखिरकार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अधिकारी अपनी गहरी नींद से जागे है जिसके बाद आज वन विभाग ने शाह पठानी खत्ते में लोगों को जागरूक करते हुए जंगलो के नजदीक नही जाने की अपील करते हुए गश्त बढ़ा दी है।
इस दौरान टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि हाथियों के लिये यह समय सहवास का है जिस कारण हाथी आक्रामक रहते है जनता से अपील है कि वो बिना वजह जंगल में न जाएं। अगर जरूरी है तो समूह के रूप में जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
National16 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Breakingnews9 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
Pauri12 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
National14 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Uttarkashi16 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Chamoli11 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
Cricket8 hours agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..











































