Chamoli
खाने की तलाश में परसारी गांव पहुंचे भालू के बच्चे का सिर कनस्तर में फंसा, चार घंटे बाद मिली राहत…

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के परसारी गांव में बुधवार को एक अनोखा वाकया सामने आया, जब एक भालू का बच्चा खाने की तलाश में गांव के पास पहुंचा और उसका सिर एक कनस्तर में फंस गया। करीब चार घंटे बाद वन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद भालू को कनस्तर से मुक्त कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
यह घटना दोपहर करीब एक बजे की है, जब भालू का बच्चा भोजन की खोज में परसारी गांव तक पहुंच गया। कनस्तर में मुंह डालते ही भालू का सिर फंस गया, क्योंकि कनस्तर का मुंह छोटा था और वह बाहर नहीं निकल पाया। इसके बाद भालू कनस्तर के साथ एक घर की सीढ़ियों तक पहुंच गया और कुछ देर तक इधर-उधर घूमता रहा।
सूचना मिलते ही नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने अपनी टीम को मौके पर भेजा। वन विभाग के कर्मियों ने कनस्तर को काटकर शाम करीब पांच बजे भालू के बच्चे को इससे मुक्त किया और उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।
big news
Uttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई जारी, कांग्रेस ने किया विधानसभा भराड़ीसैंण कूच

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 2 : गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रशनकाल के साथ ही सदन पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट और कैग की सात रिपोर्ट रखी जाएंगी। इसके साथ ही चार अध्यादेश भी सदन पटल पर रखे जाएंगें।
Table of Contents
उत्तराखंड बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू
उत्तराखंड के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज 4 अध्यादेश भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। जिनमें उत्तराखंड माल और सेवा कर (संशोधन) अध्यादेश, 2025 शामिल है।

इसके साथ ही उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश 2025, उत्तराखंड जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश, 2025, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड (संशोधन) अध्यादेश, 2026 शामिल हैं।
Chamoli
भराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग, देखें वीडियो

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। कांग्रेसी विधायकों ने बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
Table of Contents
भराड़ीसैंण में कांग्रेसी विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन पहुंचे विपक्ष के सभी विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में हाथ में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान सभी विपक्ष के विधायक विधानसभा की सीढ़ियों पर ही बैठ गए।
कांग्रेसी विधायकों की सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग
विपक्षी कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार विपक्ष के सवालों से बचना चाहती है इसलिए सत्र की अवधि कम की गई है। उन्होंने राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पेश करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ये राज्यपाल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।

पहली बार अभिभाषण के दिन ही हो रहा बजट पेश
कांग्रेसियों का कहना है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। कहा कि बजट सत्र कम से कम 20 से 22 दिन का होना चाहिए। नियमावली में एक साल में सत्र 60 दिन चलना चाहिए, लेकिन इन चार वर्षों में सत्र केवल 32 दिन ही चल पाया है।
big news
Uttarakhand Budget 2026 LIVE : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, सदन की कार्रवाई कल तक स्थगित

Uttarakhand Budget 2026 : उत्तराखंड बजट सत्र 2026 की शुरूआत आज से हो गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है। बता दें कि धामी सरकार ने एक लाख 11 हजार 703 करोड़ का बजट पेश किया है। जिसके बाद सदन की कार्रवाई कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुआ Uttarakhand Budget 2026
ग्रीष्मकालीन राजधानी में आज से उत्तराखंड का बजट सत्र शुरू हो गया है। सदन में राज्यपाल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू हुआ राज्यपाल उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का रोडमैप को रखा इसके साथ ही बीते साल की उपलब्धियों को भी सदन में रखा। भोजनावकाश के बाद सीएम धामी ने बजट पेश कर दिया है। बजट के बाद कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
big news22 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
big news3 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई जारी, कांग्रेस ने किया विधानसभा भराड़ीसैंण कूच
big news20 hours agoCM धामी ने बजट 2026-27 को बताया जन-जन का बजट, मंत्री रेखा आर्या बोलीं – ये महिला सशक्तिकरण फोकस वाला बजट
Cricket22 hours agoनेपाल बनाम ओमान ड्रीम11 टीम : पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टिप्स..
Haridwar3 hours agoगैरसैंण बजट को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप
Cricket3 hours agoWAR vs NWD Dream11 Team : बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और जीतने के टिप्स
big news1 hour agoपौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
big news11 minutes agoLPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 10 या 20 दिन नहीं इतने दिन बाद मिलेगा सिलेंडर






































