Nainital
गोल्जयू संदेश यात्रा ने 3200 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर पहुंची नैनीताल, भक्तों ने किया स्वागत…

नैनीताल: नैनीताल में भगवान गोल्जयू संदेश यात्रा डी एस मैदान पहुंची, जहां भक्तों ने बड़े धूमधाम से उनका स्वागत किया। इस यात्रा का उद्देश्य राज्य की एकता को बढ़ावा देना और उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को जागरूक करना है।
गोल्जयू संदेश यात्रा 4 नवंबर को शुरू हुई थी और अब तक इसने उत्तराखंड के 50 पड़ाव और 3200 किलोमीटर की यात्रा तय की है। यात्रा नैनीताल पहुंचने पर नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की, इसके बाद ठंडी सड़क स्थित गोलू देवता के मंदिर में पूजा के बाद यात्रा घोड़ाखाल की ओर प्रस्थान कर गई।
गोल्जयू संदेश यात्रा हर दो साल में एक बार आयोजित होती है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति और धार्मिकता को एक सूत्र में पिरोना है, जैसा कि विजय भट्ट ने बताया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच एकता और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा है, और इस यात्रा ने हजारों की संख्या में लोगों को एकजुट किया है।
यात्रा के मार्गदर्शक भीम सिंह कार्की और विमल चौधरी ने भगवान गोल्जयू का स्वागत किया और कहा कि उत्तराखंड के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। 24 नवंबर को यात्रा घोड़ाखाल और देवीधुरा के पड़ाव से होते हुए संपन्न होगी।
#GoljuMessageYatra, #NainitalReligiousJourney, #UttarakhandCulturalHeritage, #GodGoljuDevta, #UnityinUttarakhand
big news
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज

UK Board Class 10 Topper Akshat : इंजीनीयर बनना चाहते हैं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं के टॉपर अक्षत
UK Board Class 10 Topper Akshat : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में 10वीं रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में टॉप किया है। रामनगर के एक साधारण परिवार से आने वाले अक्षत गोपाल ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
Table of Contents
रामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप
रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ा दी है। हर कोई अक्षत की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है।
बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल
खास बात ये है कि अक्षत ने बिना किसी ट्यूशन के ये मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे की नियमित पढ़ाई को अपनी आदत बनाया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर केवल किताबों पर ध्यान केंद्रित किया। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बना।

अक्षत का इंजीनियर बनने का है सपना
अक्षत गोपाल का कहना है कि मेरा सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। मैंने बस नियमित पढ़ाई की और अपने शिक्षकों की बातों को फॉलो किया। और फोन का इस्तेमाल नहीं किया उसके साथ ही ट्यूशन भी नहीं लिया घर पर ही पढ़ाई की।
अक्षत ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनके पिता गोपाल, जो एक प्राइवेट शिक्षक हैं, बेटे की इस सफलता से बेहद खुश और भावुक नजर आए। परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अक्षत की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल
अक्षत की छोटी बहन, जो अभी सातवीं कक्षा में पढ़ रही हैं, भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही हैं। ये सफलता सिर्फ एक छात्र की नहीं, बल्कि पूरे परिवार के संघर्ष और मेहनत की कहानी भी है। रामनगर के इस होनहार बेटे ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है। अक्षत गोपाल आज हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
Nainital
बड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दैनिक वनकर्मी की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस खबर के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी
सरोवर नगरी नैनीताल में बिड़ला चुंगी के पास के जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान दर्आदनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक दैनिक वनकर्मी की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जंगल में आग लगने का समाचार वन विभाग को मिला तो मौके पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए चली गई। आग बुझाने के लिए दैनिक वन कर्मी आनन्द राम पहाड़ी के ऊपर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया वो खाई में जा गिरा।

खाई में गिरने से दैनिक वनकर्मी की मौत
खाई में गिरने के कारण वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग और वनकर्मियों द्वारा आनंद राम को बड़ी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला गया।
आनन-फानन में घायल वनकर्मी को बीडी पांडे राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रख दिया गया है।
big news
नैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नैनीताल में युवक को बाघ ने बनाया निवाला
नैनीताल के फतेहपुर रेंज में एक बाघ ने युवक को अपना शिकार बना लिया। जबकि चमोली के पोखरी क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया। इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
शादी समारोह से वापस लौट रहा था युवक
नैनीताल जिले के भदूनी गांव में देर रात शादी समारोह से लौट रहे 30 वर्षीय कमल सिंह पर बाघ ने खेत के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सुबह ग्रामीणों को उनका शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ये कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
दो दिनों में दो लोगों को बनाया निवाला
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में बाघ और अन्य वन्यजीवों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। केवल नैनीताल में ही दो दिनों के भीतर ये दूसरी और एक महीने में तीसरी घटना है। लगातार बढ़ते हमलों ने वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Cricket17 hours agoGT vs RCB Dream11 Team Match 42 Ipl 2026 : गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2026 मैच 42 – प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
big news15 hours agoउत्तरकाशी में दो प्राइमरी स्कूलों के प्रधानध्यापक सस्पेंड, 1 PT टीचर भी निलंबित, धनराशि गबन के हैं आरोप
big news17 hours agoसितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत
big news14 hours agoलालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
big news20 hours agoविधानसभा के विशेष सत्र में पास हुआ निंदा प्रस्ताव, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सदन की कार्रवाई
big news13 hours agoहरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…
big news16 hours agoशादीशुदा बेटी के प्यार में पिता बन रहा था रोड़ा, बेटी के प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतार दिया मौत के घाट
Cricket12 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट खिलाड़ी






































