Dehradun
हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड ने किया 34 लाख 52 हजार का कारोबार, स्थानीय उत्पादकों को मिल रहा लाभ…

देहरादून: उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादकों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए शुरू किया गया हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड, अपनी सफलता की ओर बढ़ रहा है। इस ब्रांड ने इस साल अब तक 34 लाख 52 हजार रुपये का कारोबार किया है, जो प्रदेश के उत्पादकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
हाउस आफ हिमालयाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था, और तभी से यह ब्रांड स्थानीय उत्पादकों के लिए एक मजबूत मंच साबित हो रहा है। इस ब्रांड के तहत उत्पादों की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे इन उत्पादों को देशभर में प्रचार-प्रसार मिल रहा है।
इस ब्रांड के तहत शुद्ध शहद, मांडवा, झंगोरा, गहथ, राजमा, ऊनी वस्त्र और हस्तशिल्प उत्पाद जैसी स्थानीय वस्तुओं की मार्केटिंग की जा रही है, जो उत्तराखंड के पारंपरिक और प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देती हैं।
#HouseofHimalayas #UttarakhandProducts #LocalProducts #MadeInHimalayas #PureHoney #LocalCrafts #Ecommerce #Amazon #PMModi #UttarakhandBranding #Honey #WoolenProducts #Mandwa #Rajma #Jhangora #Gahat #MarketingSupport #TraditionalGoods
Dehradun
CM Helpline पर मिली शिकायत पर एक्शन, शिकायतकर्ता के पास पहुंचे सीएम, लापरवाही पर अपनाया कड़ा रूख

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत पर सीधा एक्शन देखने को मिला है। सीएम मीटिंग छोड़ सीधे ग्राउंड जीरो पर पहुंच गए। उन्होंने शिकायतकर्ता से मुलाकात कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
CM Helpline पर मिली शिकायत पर एक्शन
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के लिए अधिकारी बैठक कक्ष में फाइलों के साथ तैयार बैठे थे। सभी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सीएम बैठक में नहीं पहुंचे। अगले ही पल खबर आई मुख्यमंत्री ने अपना काफिला तैयार करा लिया है और वो सीधे निकल पड़े हैं, लेकिन सचिवालय की किसी बैठक के लिए नहीं, बल्कि जमीन पर सच्चाई देखने के लिए। ग्राउंड जीरो पर पहुंच सीएम ने खुद शिकायकर्ता से मुलाकात की।
खुद शिकायतकर्ता के पास पहुंचे सीएम
सीएम के निरीक्षण में सामने आया कि विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड करने के बाद फुटपाथ का समुचित भरान नहीं किया गया है, जिससे टाइल्स धंस चुकी हैं। कुछ स्थानों पर विद्युत लाइनें पूरी तरह भूमिगत भी नहीं हैं, जो सीधे तौर पर जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही हैं।
मुख्यमंत्री धामी का रुख इस दौरान सख्त नजर आया। उन्होंने अधिकारियों से सीधे और स्पष्ट सवाल किए कि यह स्थिति आखिर कैसे बनी और कार्य की गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई थी। उन्होंने यह भी पूछा कि यदि जांच हुई थी, तो फिर ऐसी खामियां क्यों सामने आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका असर जमीन पर भी दिखना चाहिए।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मौके पर ही उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फुटपाथ का गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण तुरंत कराने, सभी विद्युत लाइनों को मानकों के अनुसार पूरी तरह भूमिगत करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि सरकारी कार्यों में ढिलाई स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि यह सीधे तौर पर जनता की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
1905 पर मिली शिकायत का किया जाए समयबद्ध निस्तारण
निरीक्षण के बाद जब मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे तो बैठक की शुरुआत ही एक कड़े संदेश के साथ हुई आज मैं फाइलों से पहले जमीन की सच्चाई देखकर आया हूं और यह स्थिति किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और लंबित मामलों पर व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाए।

हर शिकायत का फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य
उन्होंने कहा कि अब केवल कागजी रिपोर्ट नहीं चलेगी, हर शिकायत का फील्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। जो समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं, उनका स्थायी समाधान किया जाए, न कि केवल औपचारिक निस्तारण दिखाया जाए।
मुख्यमंत्री ने विभागों के बीच समन्वय की कमी पर भी कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि एक ही स्थान पर बार-बार खुदाई की प्रवृत्ति तत्काल बंद होनी चाहिए, यह जनता को अनावश्यक कष्ट देने के बराबर है। उन्होंने जनसुरक्षा से जुड़े मामलों जैसे विद्युत, सड़क और जलापूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए।
Dehradun
दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़, चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार

Dehradun News : देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें शातिर बदमाश को घायल हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Table of Contents
दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़
ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी केस तहत गुरवार देर रात पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से एक संदिग्ध सफेद रंग की SWIFT कार सं0- UK08TA-9193 के पीली कोठी, हर्रावाला मे घूमने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर चौकी हर्रावाला मे नियुक्त कर्म0गण मौके पर पहुंचे।
चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर मौके से हो रहा था फरार
जब पुलिस ने कार की चेकिंग करने की कोशिश की तो कार चालक ने कार लेकर पीली कोठी से हाईवे की ओर भागने लगा । इसी दौरान बैरियर पर उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने रूकने की बजाय तेज गति से सडक पर लगाये गये स्लाईडिंग बैरियर को टक्कर मार दी।

संदिग्ध वाहन के तेजी से हरिद्वार की ओर जाने के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा करते हुए उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को पीछा करते देख उक्त कार चालक का वाहन कुआंवाला से करीब 01 कि0मी0 आगे जाकर हाईवे के किनारे लगे NH के बोर्ड से टकरा गया और वो पास ही जंगल की ओर भाग गया।
आरोपी पर कई मुकदमे हैं दर्ज
जंगल की ओर भागने के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिस पर पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक देशी तमन्चा 315 बोर व 02 खोखा कारतूस औ एक जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। जिस पर चोरी व आर्मस एक्ट आदि आपराधिक घटनाओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।
big news
देहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी

Dehradun Accident : देहरादून में फिर बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर के बाद 6 गाड़ियों की भिड़ंत
Dehradun Accident : राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक छह गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
देहरादून के मोहब्बेवाला में भीषण सड़क हादसा
राजधानी देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन एक्सीडेंट की खबरें सामने आ रही हैं। गुरूवार शाम पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहब्बेवाला इलाके में सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने अपने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी।

एक के बाद एक आपस में भिड़ी 6 गाड़ियां
ट्रक के आग चल रहे ट्रक को टक्कर मारने के कारण पीछे के छह वाहन एक के बाद एक आपस में भिड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में चालक और उसका सहायक घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में वाहनों के उड़े परखच्चे
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से जल्द ही सुचारु कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
Cricket4 hours agoGT vs KKR Dream11 Prediction Match 25 ipl 2026 : गुजरात और कोलकाता के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला , ये हो सकती है आज की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Breakingnews23 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
Haldwani6 hours agoहल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
big news5 hours agoदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
Cricket4 hours agoSA-W vs IND-W Dream11 Prediction 1st T20I Apr 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
uttarakhand weather4 hours agoअगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल
big news21 hours agoबाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा
Cricket1 hour agoRCB vs DC Dream11 Prediction Match 26 ipl 2026 : बेंगलुरु में होगी रनों की बारिश, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट






































