Breakingnews
नितिन भदौरिया को बनाया गया उधम सिंह नगर का DM, गौरव कुमार को देहरादून नगर आयुक्त पद से किया मुक्त !

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने एक और प्रशासनिक तबादला जारी किया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नितिन भदौरिया को उधम सिंह नगर का नया जिलाधिकारी (DM) नियुक्त किया गया है। इससे पहले नितिन भदौरिया शहरी विकास विभाग के निदेशक पद पर कार्यरत थे।

वहीं, नगर आयुक्त देहरादून के पद पर कार्यरत गौरव कुमार को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। यह प्रशासनिक बदलाव राज्य में विभिन्न विभागों और कार्यों की सक्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।
गौरव कुमार को नगर आयुक्त के पद से मुक्त किए जाने के बाद अब राज्य में नई नियुक्तियों और बदलावों के तहत विभिन्न विभागों में कार्यों की नीतियों और प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने की योजना बनाई जा रही है।
#NitinBhadoria, #UdhamsinghNagarDM, #Transfer, #GauravKumar, #MunicipalCommissioner
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार, लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट के हैंडलर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून से पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर गिरफ्तार
देहरादून एसटीएफ ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी लंबे समय से देहरादून में रह रहा था।

लंबे समय से था ISI एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि तालीबानी विक्रांत कश्यप एक लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। जो कि यहां एक कार वर्कशॉप में काम कर रहा था।
तालीबानी विक्रांत कश्यप पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी के संपर्क में था। देहरादून में रहकर वो तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान का प्रचार कर रहा था।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 डीएसपी (सीओ) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भी यहां से वहां किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस ताजा आदेश में कुल 15 डीएसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 10 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया था और अब उन्हें उनकी नई तैनाती भी सौंप दी गई है।
पुलि अधिकारियों के हुए बंपर तबादले
इसके अलावा 5 अन्य डीएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों से इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन्हें दी गई तैनाती
10 अधिकारी जो कि हाल ही में पदोन्नति पाकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बने थे उन्हें तैनाती दे दी गई है। डीएसपी चंद्र मोहन को टिहरी गढ़वाल तो वहीं डीएसपी अंजना नेगी को नैनीताल तैनाती दी गई है।

5 CO भी किए गए इधर से उधर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनुज | देहरादून | GRP हरिद्वार |
| 2 | अनुज कुमार | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 3 | रीना राठौर | देहरादून | IRB द्वितीय देहरादून |
| 4 | विमल प्रसाद | अल्मोड़ा | चंपावत |
| 5 | नितिन लोहानी | CID सेक्टर हल्द्वानी | देहरादून |

Cricket10 hours agoकौन है लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार मुकुल चौधरी , पढ़ें उनकी विस्तृत जीवनी…
Cricket11 hours agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026
Haldwani12 hours agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Cricket11 hours agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Dehradun7 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
Cricket6 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
big news10 hours agoहल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं
big news6 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी












































