Haridwar
गजराजों के बढ़ते आतंक से हरिद्वार में हड़कंप, समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जरूरत !

हरिद्वार: पहाड़ी जिलों में गुलदारों का आतंक बढ़ने के बाद अब हरिद्वार में जंगली गजराजों ने आतंक मचा रखा है। हाल ही में, सात विशालकाय हाथियों का एक झुंड जमालपुर कला क्षेत्र में घुस आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, गनीमत रही कि ये हाथी बिना किसी नुकसान के वहां से निकल गए। इसके अलावा, बहादराबाद क्षेत्र में भी एक हाथी ने अपनी दहशत कायम की। पिछले कुछ महीनों से इन हाथियों की घुसपैठ से क्षेत्र के निवासी भयभीत हैं।
इन हाथियों का झुंड अब जमालपुर से सटे ग्रामीण इलाकों और बहादराबाद तक पहुंच चुका है, जिससे आबादी में बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई जा रही है। राज्य के वन मंत्री ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
वन महकमे के लिए यह स्थिति बड़ी चुनौती बन चुकी है, क्योंकि गंगा के आसपास के जंगलों से निकलकर ये हाथी गन्ने और अन्य फसलों की तलाश में आबादी में घुस आते हैं। वन कर्मी लगातार पेट्रोलिंग कर आपात स्थितियों से निपटने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है।
जिला प्रशासन और वन विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए तेजी से कदम उठाने होंगे। हरिद्वार वन प्रभाग ने हाथी रोधी दीवार और फेंसिंग लगाने के लिए बजट की मांग की है
#ElephantHerds, #WildlifeConflict, #HaridwarForestDepartment, #WildlifeProtection, #GajrajTerror
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Haridwar
हरिद्वार में SIR पर सियासी रार, फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कलेक्टरेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर सियासी घमासान हुआ। बैठक में मौजूद विपक्षी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने कथित तौर पर फर्जी और थोक में दाखिल की जा रही फॉर्म-7 आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Table of Contents
बूथों पर फर्जी आपत्तियों का दावा
बैठक में पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक रवि बहादुर, विरेंद्र जाति, ममता राकेश और कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने जिला प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उनकी विधानसभा के बूथ संख्या 85 और 86 में करीब 92 आपत्तियां सामने आई हैं, जिनमें से कई मतदाताओं ने खुद शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार किया है।
वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने उनके क्षेत्र में 36 फर्जी शिकायतों का मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने आरोप लगाया कि बूथ से दूर बैठे लोग मनमाने ढंग से आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं।

हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने निर्वाचन आयोग से फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा (FIR) दर्ज करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
नियमों के तहत होगा क्रॉस वेरिफिकेशन
विपक्ष के हंगामे और आरोपों के बीच अपर जिलाधिकारी (ADM) जितेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फॉर्म-7 दाखिल करने को लेकर निर्वाचन आयोग की निर्धारित और सख्त गाइडलाइंस हैं। अगर तय सीमा से अधिक आपत्तियां प्राप्त होती हैं, तो उनका घोषणा पत्र, भौतिक सत्यापन और क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने या गलत शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, तीन बाइक जलकर राख

Haridwar News : शहर में सुबह-सवेरे स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दुकान के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं तेज हो गया और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग ने देखते ही देखते दुकान के अंदर रखे स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग में तीन बाइक जलकर राख
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास स्थित अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।
स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट
आग के कारण दुकान के अंदर खड़ी तीन पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

फायर विभाग के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, आग से हुए कुल नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
एक घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर पाया गया काबू
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आग के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
Cricket21 hours agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips
Cricket18 hours agoCSG vs LKK Dream11 Prediction Match 21 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI, Fantasy Tips
Breakingnews20 hours agoराष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Trending23 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli24 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
big news21 hours agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Udham Singh Nagar18 hours agoऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
Haridwar23 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत










































