Haridwar
सावधान: हरिद्वार वन विभाग का बड़ा फैसला, सोशल मीडिया पर वन्यजीव वीडियो पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई!

हरिद्वार: सोशल मीडिया पर वन्यजीवों की वीडियो और फोटो पोस्ट करने के शौक रखने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरिद्वार पुलिस ऐसे लोगों की पहचान करने और सख्ती से कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है जो दूसरे राज्यों के वन्यजीवों की वीडियो को हरिद्वार का बताकर वायरल करते हैं। ऐसे अकाउंट्स की पहचान की जा रही है, जो सोशल मीडिया पर अन्य राज्यों के वन्यजीवों की वीडियो हरिद्वार में होने का दावा करके पोस्ट कर रहे हैं।
हरिद्वार के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर अन्य राज्यों के वन्यजीवों की वीडियो को हरिद्वार में प्रसारित कर रहे थे। इसके बाद, हरिद्वार के डीएफओ वैभव सिंह ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए एक विशेष टीम गठित की है जो सोशल मीडिया पर इन वीडियो की निगरानी करेगी। इस टीम का मुख्य उद्देश्य ऐसी वायरल वीडियो की पहचान करना है और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गलत जानकारी न फैले।
अगर ऐसा पाया जाता है कि कोई शख्स इस तरह के वीडियो पोस्ट कर रहा है, तो उसे पहले चेतावनी दी जाएगी। यदि वह चेतावनी को नजरअंदाज करता है, तो उसके खिलाफ वन विभाग अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा, कुछ वीडियो में यह भी देखा गया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बनाने के चक्कर में वन्यजीवों को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इन मामलों में भी कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग का कहना है कि यह कदम वन्यजीवों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है। रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों का आना-जाना अक्सर होता रहता है और लोग इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। ऐसे वीडियोज़ की निगरानी के बाद ही वन विभाग ने इस प्रकार की कार्रवाई का निर्णय लिया है।
वन्यजीवों की सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त संदेश: वन विभाग और पुलिस का साफ संदेश है कि सोशल मीडिया पर वन्यजीवों की वीडियो पोस्ट करते समय अगर किसी ने वन्यजीवों को नुकसान पहुँचाया या गलत जानकारी फैलाई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#SocialMedia #WildlifeVideos #HaridwarForestDepartment #StrictAction #WildlifeProtection
Haridwar
एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो मेडिकल स्टोर सील, अवैध क्लिनिक पर भी शिकंजा

Haridwar News : हरिद्वार में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में गठित समिति लगातार मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है।
Table of Contents
एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हरिद्वार में एक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। लगातार जिले के मेडिकल स्टोर और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुभाष नगर क्षेत्र में कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई, जहां दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उन्हें तत्काल बंद कर नोटिस जारी किया गया।

दो मेडिकल स्टोर सील, अवैध क्लिनिक पर भी शिकंजा
निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल स्टोरों में एक्सपायरी दवाओं को नियमानुसार अलग नहीं रखा गया था और उन पर आवश्यक चेतावनी चिन्ह भी नहीं लगाए गए थे। वहीं एक स्थान पर बिना निर्धारित मानकों के क्लिनिक संचालित होता मिला, जिस पर भी संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
दवा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता मंजूर नहीं
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि ‘सेफ ड्रग्स, सेफ लाइफ’ अभियान के तहत हर महीने नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। आम जनता के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Haridwar
हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह, पप्पू यादव पर साधा निशाना

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेला-2026 के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अलकनंदा होटल पहुंचे, जहां उन्होंने कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया।
Table of Contents
हरिद्वार में सीएम ने कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह
हरिद्वार में सीएम धामी ने शिवभक्त कांवड़ियों के पैर पखारकर उनका सम्मान किया और अपने हाथों से भोजन परोसकर उनकी सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव और उनके साथियों पर संत समाज के अपमान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
सीएम धामी ने पप्पू यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साधु-संतों के प्रति इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने भगवान से पप्पू यादव तथा उनके साथियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ मेले को सफल बनाने में जुटे सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों का भी सम्मान किया। उन्होंने कर्मचारियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनकी सेवाओं के लिए उनका उत्साह बढ़ाया।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
सीएम ने मेले में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त हरिद्वार पहुंच रहे हैं और उनकी सुविधा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Haridwar
हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Haridwar News : हरिद्वार के कटारपुर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
Table of Contents
हरिद्वार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
हरिद्वार में बादशाहपुर निवासी 28 वर्षीय सौरभ और पथरी क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर निवासी 25 वर्षीय राजू अपनी-अपनी बाइक से हरिद्वार-लक्सर रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान कटारपुर के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

हादसे के बाद दोनों परिवारों में पसरा मातम
हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि मृतक राजू इन दिनों कांवड़ मेले के दौरान निजी सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के साथ-साथ उसके साथियों में भी गहरा शोक है।
दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच जारी
चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह कटारपुर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
uttarakhand weather10 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश का अनुमान
Chamoli10 hours agoहेमकुंड साहिब से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, बाइक फिसलने से एक श्रद्धालु की मौत
Cricket2 hours agoIRE vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026: Match Prediction, Pitch Report & Playing 11
Dehradun2 hours agoतीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगे सम्मानित
Haldwani8 hours agoआठ अगस्त को हल्द्वानी आएंगे मल्लिकार्जुन खरगे, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
Uttarakhand5 hours agoउफनते गधेरे के पास मिला नवजात!, रोने की आवाज सुनाई देने पर बची मासूम की जान
Haridwar9 hours agoएक्सपायरी दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो मेडिकल स्टोर सील, अवैध क्लिनिक पर भी शिकंजा
big news6 hours agoचुनावी साल में धामी सरकार खोलेगी भर्ती का पिटारा, दिसंबर से पहले ढाई हजार से ज्यादा पदों के लिए फॉर्म












































