Nainital
उत्तराखंड के हाथी अब नेपाल नहीं जाते, पार्कों के बीच ही विचरण !

नैनीताल: उत्तराखंड के राजाजी पार्क और कॉर्बेट पार्क के हाथियों के व्यवहार में हाल ही में बदलाव आया है, जो कि बाधित होते कॉरिडोर का परिणाम है। अब यहां से हाथियों के झुंड नेपाल की ओर नहीं जाते, बल्कि वे दोनों पार्कों के बीच ही विचरण कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि हाथी अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़े रूट से बचने लगे हैं। हालांकि, कुछ मखना हाथी नेपाल तक विचरण करते हुए देखे गए हैं।
वहीं, खटीमा की सुरई रेंज और पीलीभीत से हाथियों के सरहद पार करने और जाने का सिलसिला जारी है।
सीमित हुआ विचरण
राजाजी और कॉर्बेट पार्क में हाथियों के झुंडों के व्यवहार में इस बदलाव को लेकर डॉ. साकेत बडोला, निदेशक सीटीआर ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए और हाथी कॉरिडोर के बाधित होने के कारण, हाथी अब लंबी दूरी से बच रहे हैं और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए सीमित क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं।
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने कहा कि रामनगर क्षेत्र में कोटा, चिलकिया-कोटा और दक्षिण पटलिदुन-चिलकिया हाथी कॉरिडोर हैं, जिनमें भी बाधाएं उत्पन्न होने के कारण हाथियों का झुंड अब एक सीमित दायरे में सिमट गया है।
#Elephantbehavior, #RajajiPark, #CorbettPark, #Wildlifecorridors, #Humanwildlifeconflict
Nainital
NAINITAL NEWS: रामनगर में 70 वर्षीय चौकीदार से मारपीट का आरोप, पुलिस पर उठे सवाल
NAINITAL NEWS: रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में एक 70 वर्षीय चौकीदार के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. दरअसल, पीड़ित परिवार ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि समाज के रुपेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को तहरीर देकर बताया कि उनके दादा ओमप्रकाश, जो जीआईसी खताड़ी में चौकीदार हैं.
मुख्य बिंदु
पुलिसकर्मी पर चौकीदार से मारपीट के आरोप
दरअसल, शनिवार 22 मार्च की रात करीब 10:30 बजे रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे. इस दौरान, जब वो पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हुए अभिवादन कर रहे थे, तब वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी. आरोप है कि वह पुलिसकर्मी नशे में था और उसने बिना किसी ठोस कारण के बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
बीच-बचाव कर रहे परिजनों से भी दुर्व्यवहार
इसके बाद, परिजनों के मुताबिक, स्थिति अचानक बिगड़ गई और कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर उनके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजन के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. इसके पश्चात, घायल अवस्था में ओमप्रकाश को घर ले जाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर सहित कई चोटों की पुष्टि हुई. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति को देखते हुए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
मारपीट में पीड़ित की टूट गई हड्डी
पीड़ित ओमप्रकाश ने भी आरोप लगाया कि उन्हें चौकी परिसर में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई. दूसरी ओर, परिवार का कहना है कि वे ही घर के मुख्य सहारा हैं, ऐसे में उनकी हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है. लेकिन, इस पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आ चुकी है और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand
Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल

नैनीताल में गेठिया के पास खाई में गिरी कार, हादसे में उन्नाव के 2 पर्यटकों की मौत, 2 घायल
Nanital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर समाने आ रही है. जहाँ पर मल्ला गेठिया के पास एक कार हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में गिर गई. कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुख्य बिंदु
गेठिया के पास खाई में गिरी कार
शनिवार सुबह नैनीताल जिले के मल्ला गेठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. जहाँ पर एक चार खाई में जा गिरी. दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग सवार थे जिनमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
ये भी पढ़ें_ मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर भेजा अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सभी टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा, साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें_ PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल
जागेश्वर जा रहे थे सभी लोग
हादसे का शिकार हुई कार में कुल 4 लोग सवार थे , सभी लोग उन्नाव (उत्तर-प्रदेश) के निवासी हैं. सभी लोग जागेश्वर जा रहे थे. हल्द्वानी से आगे गेठिया क्षेत्र में पहुँचते ही उनका वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा.
हादसे में मृतक
- अंकित चौधरी, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
- अभिराज, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
हादसे में घायल
- अतुल दूबे
- श्याम
Uttarakhand
छात्र राजनीति से कैबिनेट तक! राम सिंह कैड़ा की चौंकाने वाली एंट्री

भीमताल से सीधा मंत्री पद! कैसे चमके राम सिंह कैड़ा
RAM SINGH KAIDA: उत्तराखंड में धामी सरकार अपने चार साल पूरे करने की दहलीज पर खड़ी है. कई समय से मौजूदा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के कयास लगाए जा रहे थे. आज आखिरकार धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की नियुक्ति के साथ ही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. इन नवनियुक्त मंत्रियों में भीमताल से 2 बार के विधायक राम सिंह कैड़ा का नाम भी है, जिन्हें मौजूदा सरकार में मंत्री पद दिया गया है.
Table of Contents
जानिए कौन हैं राम सिंह कैड़ा – कैबिनेट मंत्री
RAM SINGH KAIDA ने आज शुक्रवार को देहरादून स्थित लोकभवन में मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से 1992 में की थी. वो 1993 में एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ का चुनाव जीतकर अध्यक्ष बने. इसके बाद वे लगातार जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहे और उत्तराखंड आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रही.
पढ़ें ये भी_मदन कौशिक का दबदबा जारी, चौथी बार हुई कैबिनेट में एंट्री, जानें पूरा राजनैतिक सफ़र
क्षेत्रीय राजनीति में बनाई मजबूत पकड़
इसके बाद, उन्होंने पंचायत स्तर की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाकर क्षेत्रीय राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई. 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद वर्ष 2017 में कैड़ा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़कर शानदार जीत दर्ज की. यही जीत उनके राजनीतिक करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.
पढ़ें ये भी_ ग्राम प्रधान बनने से हुई थी राजनीति की शुरुआत, अब भरत चौधरी की हुई धामी कैबिनेट में एंट्री
भाजपा के टिकट पर 2021 में बने दूसरी बार विधायक
इसके बाद, 2021 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर फिर से जीत हासिल की. इस जीत ने उनके संगठन और क्षेत्र में मजबूत प्रभाव को साबित किया.
क्षेत्रीय संतुलन को मजबूत करेंगे राम सिंह कैड़ा
धामी कैबिनेट में मंत्री पद मिलने के बाद राम सिंह कैड़ा का कद और बढ़ गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ये फैसला क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर लिया गया है. साथ ही, उनके मंत्री बनने से भीमताल और आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई उम्मीदें भी जगी हैं.
Cricket8 hours agoLAH vs HYK Dream11 Prediction 1st Match PSL 2026: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम 11 टीम..
Uttarakhand8 hours agoआज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात
uttarakhand weather8 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Cricket8 hours agoPSL 11 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग का आज से होगा आगाज़ , लाहौर बनाम हैदराबाद के बीच होगा पहला मुकाबला…
almora24 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण
big news4 hours agoउत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?
big news2 hours agoबड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
big news6 hours agoअप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित









































