Rishikesh
तिलक पहनकर स्कूल पहुंची छात्रा को बाहर करने पर हिंदू संगठनों ने किया स्कूल का घेराव !

ऋषिकेश: तिलक लगाकर स्कूल पहुंची छात्रा को कक्षा से बाहर करने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रशासन का घेराव किया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटना न दोहराए जाने का आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए।
बुधवार को शहर के एक विद्यालय में आठवीं कक्षा की एक छात्रा तिलक लगाकर स्कूल पहुंची थी। इस पर शिक्षिका ने छात्रा को कक्षा से बाहर कर तिलक हटाने को कहा, जिसके बाद छात्रा ने तिलक हटा कर कक्षा में प्रवेश किया। स्कूल से छुट्टी के बाद छात्रा ने यह घटना अपने परिजनों को बताई।
गुरुवार को परिजनों के साथ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षिका से लिखित माफी की मांग की। विरोध प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक जारी रहा।
प्रधानाचार्य ने इस घटना पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी घटना न होने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Rishikesh
वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव, रेलवे ट्रैक किया जाम, 6 ट्रेनें हुई लेट

Rishikesh News : ऋषिकेश में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद मकानों के आसपास वन विभाग के खाली प्लॉटों का चिह्नीकरण करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। अमितग्राम में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध प्रदर्शन के बाद लोग मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई।
Table of Contents
Rishikesh में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव
Rishikesh में वन विभाग की टीम बीस बीघा, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, अमितग्राम, गीतानगर, नंदूफार्म, मनसा देवी, नंदू फार्म क्षेत्र में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण कर रही है। जिसका लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
रविवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वो मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई। पुलिस के हटाने पर रास्ता खाली किया गया।
अराजक तत्वों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमे
मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जिलों से एकत्रित फोर्स के साथ Rishikesh के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उक्त प्रकरण में राजमार्ग और रेलमार्ग अवरुद्ध कर यात्री व आमजन को सुविधा पहुंचाने, इमरजेंसी सेवाओं पर व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जनता को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने व उन्हें उकसाकर उनसे अपराध कार्य करवाने की घटना पर पुलिस द्वारा लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा पथराव किए जाने के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। एसएसपी ने सप्ष्ट किया कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था। इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है
big news
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने मारी थी गोली

Rishikesh News : पुलिस कस्टडी में बीते दिनों कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को लक्सर में बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी। तीन दिन बाद उसकी एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
Table of Contents
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स Rishikesh में मौत
मोस्ट वांटेड विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि 24 दिसंबर को लक्सर में कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते हुए पुलिस कस्टडी में दोल बदमाशों ने विनय त्यागी को गोली मारी थी। जिसके बाद से उसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। लेकिन तीन दिन बाद चौथे दिन विनय त्यागी की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर श्रीलाय मोहंती ने की है।

ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था विनय त्यागी
मिली जानकारी के मुताबिक विनय त्यागी एम्स Rishikesh के ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। उसके सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। आज सुबह करीब सात बजे विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस दोनों हमलावरों को किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घटना के 26 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधी पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने हरिद्वार के खानपुर के एक गांव से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि विनय त्यागी की हत्या के लिए उन्होंने पुलिस वैन पर फायरिंग की थी।
big news
ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Rishikesh News : उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार के कारण लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही भीषण सड़क हादसे की खबर ऋषिकेश (Rishikesh News) से सामने आ रही है।
Table of Contents
ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रक
ऋषिकेश में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई और ट्रक के नीचे जा घुसी।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि कार सवार लोगों के शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए ऋषिकेश पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए थे।
हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी कार
पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब साढे़ दस बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओऱ आ रही थी। कार की रफ्तार बेहद ही ज्यादा थी। उसने रास्ते में एक के बाद एक कई कारों को ओवरटेक किया था।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क पर कोई जानवर आल गया था जिसे बचाने के लिए कार चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।
Cricket15 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Cricket4 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Champawat5 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
Accident6 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Cricket6 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
big news4 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Rudraprayag2 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Accident4 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल






































