Dehradun
दून अस्पताल को एम्स दिल्ली के एआई आधारित नेत्र जांच शोध प्रोजेक्ट में किया गया शामिल !

देहरादून: एम्स दिल्ली द्वारा शुरू किए गए एआई आधारित नेत्र जांच के शोध प्रोजेक्ट में दून अस्पताल को शामिल किया गया है। इस शोध परियोजना का उद्देश्य डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी नेत्र रोगों की पहचान के लिए एआई तकनीक का उपयोग करना है। बृहस्पतिवार को दिल्ली एम्स के एआई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दून अस्पताल का दौरा किया और नेत्र रोग विभाग के चिकित्सकों को एआई मॉड्यूल के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस शोध प्रोजेक्ट में ऋषिकेश एम्स और वाधवानी एआई संस्थान के चिकित्सक भी शामिल हैं। दून अस्पताल का शामिल होना इस परियोजना में एक महत्वपूर्ण कदम है। दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. शांति पांडेय ने बताया कि यह संस्थान इस शोध प्रोजेक्ट में शामिल होने वाला चौथा संस्थान बन गया है, और आने वाले समय में पीजीआई चंडीगढ़ समेत अन्य प्रमुख संस्थानों को भी इस परियोजना में शामिल किया जाएगा।
मधुमेह के मरीजों के लिए विशेष तकनीकी सहायता
दून अस्पताल के रेटीना विशेषज्ञ डॉ. नीरज सारस्वत ने बताया कि अगर यह एआई आधारित शोध सफल होता है तो इससे 50 से अधिक मरीजों की डायबिटिक रेटिनोपैथी की जांच एक ही समय में की जा सकेगी। यह तकनीक विशेष रूप से पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए उपयोगी होगी, जहां स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है। इस प्रक्रिया में फंडस कैमरा के माध्यम से मरीजों की आंखों की तस्वीरें ली जाएंगी, जिन्हें फिर एआई सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा। इससे मरीजों की जांच तेज़ी से और अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
#AIbasedeyescreening, #DiabeticRetinopathydetection, #Dehradunhospitalinclusion, #AIhealthcareproject, #Retinaspecialiststraining
Dehradun
देहरादून में फिर बड़ा हादसा, शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शिखरफॉल के पास एक थार खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक और एक युवती घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में शिखरफॉल के पास खाई में गिरी थार
देहरादून में शुक्रवार रात को शिखरफाल के पास एक थार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत शिखरफॉल के पास एक थार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें खाई में गिरे एक युवक एवं एक युवती को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान भार्गव शर्मा (24 वर्ष), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24 वर्ष), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। जबकि एक युवक पत्थरों के नीचे दब गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ निवासी मोहित के रूप हुई।
big news
Uttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?

Pradeep Batra ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में…
Pradeep Batra : उत्तराखंड के लिए सियासत के लिहाज से आज का दिन खास रहा। चार साल के लंबे इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पांच विधायकों की किस्मत का ताला खुल गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
चुनाव में हैट्रिक के बाद प्रदीप बत्रा की धामी कैबिनेट में एंट्री
आज उत्तराखंड के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जो कि इस सीट से लगातार तीन बार जीतते हुए आ रहे हैं।
कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मुख्य पेशा व्यवसाय है, जिसमें वे दुकानों, होटल और कंपनी से जुड़े कार्यों का संचालन करते हैं।

उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उनके पिता का नाम राम प्रकाश है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) तक पढ़ाई की है, जो उन्होंने रुड़की स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज से पूरी की।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक जीवन
सबसे पहले प्रदीप बत्रा ने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से कांग्रेस टिकट से इसी सीट पर चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2022 में बीजेपी के टिकट से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
| वर्ष | पार्टी | चुनाव परिणाम | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2012 | कांग्रेस | जीत | पहली बार रुड़की सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने |
| 2017 | कांग्रेस | जीत | दूसरी बार लगातार इसी सीट से जीत हासिल की |
| 2022 | भाजपा | जीत | बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की |
big news
राजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर

Khajan Das बने धामी कैबिनेट का हिस्सा, कुछ ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Khajan Das : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
खजान दास को मिली धामी कैबिनेट में जगह
राजपुर सीट से लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले विधायक खजान दास की धामी मंत्रिमंडल में एंट्री हो गई है। आज राजपुर विधायक को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि देहरादून जिले की राजपुर विधानसभा सीट से लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले खजान दास पहले भुवन चंद्र खंडूरी की सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। जबकि अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत उन्होंने साल 2007 में की थी। जब उन्हें धनोल्टी से विधायक चुना गया था।

बीजेपी के अनुभवी नेता के रूप में है खजान दास की पहचान
खजान दास भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े प्रमुख चेहरों में से एक हैं। वे देहरादून जिले के राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और लगातार जीत हासिल करते हुए क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
खजान दास का राजनीतिक सफर
खजान दास ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से लगातार चुनाव जीतकर अपनी मजबूत जनाधार और लोकप्रियता को साबित किया है। वर्ष 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार इस सीट से जीत दर्ज की थी और इसके बाद 2022 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दोबारा विजय हासिल की।

खजान दास : राजनीतिक सफर
| विषय | विवरण |
|---|---|
| नाम | खजान दास |
| विधानसभा क्षेत्र | राजपुर रोड (देहरादून) |
| पहली जीत | 2007 में धनोल्टी से पहली बार विधायक |
| चुनाव 2017 | राजपुर रोड से पहली बार विधायक चुने गए |
| चुनाव 2022 | दोबारा जीत दर्ज की (भाजपा प्रत्याशी) |
| लगातार जीत | 2 बार लगातार विजय |
| राजनीतिक पहचान | उत्तराखंड के प्रमुख दलित नेता |
| क्षेत्रीय पकड़ | मजबूत जनाधार और लोकप्रियता |
Cricket8 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket11 hours agoROC vs LIO Dream11 Prediction Match 26 : Boland vs Lions पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Uttarakhand8 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल
Uttarakhand7 hours agoNanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
big news1 hour agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों में किसे मिल सकता है कौन सा विभाग ?, पढ़ें खास रिपोर्ट…
big news5 hours agoबड़ी खबर : पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख घोषित, 17 मई को होगा एग्जाम
Job5 hours agoUPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट






































