Rudraprayag
केदारनाथ में भारी बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य ठप, मजदूरों की संख्या घटी !

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में इस सीजन की पहली और भारी बर्फबारी देखने को मिली है। धाम में एक फीट से अधिक बर्फ जमा हो चुकी है, जिससे पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। मंगलवार को धाम से 20 से अधिक मजदूर भी लौट गए हैं। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को सुबह से ही केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान लगभग 8 इंच तक नई बर्फ जम गई, जिससे यात्रा और निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी और सेवानिवृत्त कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट ने बताया कि शीतकाल के इस सीजन में केदारनाथ में पहली बार एक फीट से अधिक बर्फ जमने के कारण कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
वहीं, केदारनाथ पैदल मार्ग पर 200 मजदूर रास्ते को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं, ताकि यात्रा में आने वाली मुश्किलों को कम किया जा सके। इस समय केदारनाथ में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से यात्रियों और मजदूरों को असुविधा हो रही है।
#KedarnathSnowfall, #KedarnathReconstructionDelay, #KedarnathWeatherConditions, #HeavySnowinKedarnath, #KedarnathTemperatureDrop
Rudraprayag
जाम मुक्त चारधाम यात्रा की मुहिम तेज़, डीएम विशाल मिश्रा का अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम जारी
RUDRAPRAYAG NEWS: उत्तराखंड में महाशिवरात्रि को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा होने के बाद जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम जारी कर दिया है.
मुख्य बिंदु
केदारनाथ हाईवे पर अतिक्रमण कारियों को डीएम का अल्टीमेटम
तिलवाड़ा बाजार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है. जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण कर अतिक्रमणकारियों को तुरंत जमीन खाली करने की चेतावनी दी. मुआवजा ले चुके भू-स्वामियों को भी अंतिम नोटिस जारी किया गया है.
जिलाधिकारी ने किया तिलवारा बाजार का औचक निरिक्षण
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सड़क चौड़ीकरण कार्य की धीमी प्रगति और सड़क किनारे पड़े मलबे पर नाराजगी जताई. उन्होंने साफ निर्देश दिए कि जिन भवनों को हटाया जा चुका है, उनका मलबा तत्काल साफ किया जाए, अन्यथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि सड़क पर फैला मलबा और अवैध कब्जे ही जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं.\
RUDRAPRAYAG NEWS अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश
इसके अलावा, राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के साथ बैठक में चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए. प्रशासन की योजना है कि खाली कराई गई भूमि का उपयोग पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं के विकास के लिए किया जाएगा, ताकि यात्रा सीजन में यातायात सुचारु रह सके.
तिलवारा बाजार को बनाया जाएगा अतिक्रमण मुक्त
डीएम ने दुकानदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सीमा से बाहर सामान रखने पर चालान के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि चारधाम यात्रा से पहले तिलवाड़ा बाजार को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके.
Rudraprayag
Rudraprayag: जलई पट्टे में तय सीमा से ज्यादा खुदाई, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जताई खतरे की आशंका

रिवर ड्रेजिंग बना विवाद, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल
Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रिवर ड्रेजिंग के नाम पर कथित रूप से मानकों से अधिक खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जलई पट्टे में दिन-दहाड़े करीब 6 मीटर तक खुदाई कर नियमों की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, जबकि खनन विभाग ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
पढ़ें ये भी _ Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग में नियमों की अनदेखी कर चल रहा खनन कार्य
दरअसल, इन दिनों जिले में नदी तल की सफाई और प्रवाह को सुचारु करने के नाम पर रिवर ड्रेजिंग का कार्य चल रहा है। लेकिन, स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और भारी मशीनों से जरूरत से ज्यादा खुदाई की जा रही है। जबकि उत्तराखंड रिवर ड्रेजिंग नीति 2021 के अनुसार ड्रेजिंग कार्य सीमित गहराई तक ही किया जाना चाहिए, ताकि नदी के प्राकृतिक संतुलन पर असर न पड़े। इसके बावजूद जलई क्षेत्र में तय सीमा से अधिक खुदाई किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पढ़ें ये भी _ केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ की अवैध कटिंग, प्रशासन की चुप्पी से उड़ी नियमों की धज्जियाँ

अत्यधिक गहराई तक खुदाई- भविष्य के लिए खतरा
पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेंद्र बद्री का कहना है कि अत्यधिक गहराई तक खुदाई करना भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय समस्याएं पैदा कर सकता है। उनके मुतबिक इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह बिगड़ सकता है और तटीय इलाकों में कटाव बढ़ने की आशंका रहती है। इसके अलावा अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है तथा भूजल स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो मंदाकिनी समेत अन्य नदियों का पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित हो सकता है।
पढ़ें ये भी _ DEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, भाजपा विधायक समेत कई नामजद
खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अधिकतम तीन मीटर तक खनन की अनुमति है। उन्होंने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक खुदाई की शिकायतों की जांच के लिए टीम मौके पर भेजी जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण कराने, अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग दोहराई है।
Rudraprayag
अपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Rudraprayag News : केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को देखने के लिए अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार द्वारा एक दिवसीय भ्रमण कर रुद्रप्रयाग जनपद में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
Table of Contents
अपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग
अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार ने केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। जहाँ अपर सचिव ने बताया कि रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा ताकि श्री केदार बाबा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को व्यवस्थित करने के निर्देश
विनीत कुमार ने जनपद के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति को व्यवस्थित करने के लिए लोनिवि और एनएच के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एनएच के तहत डिवीजन श्रीनगर यात्रा रूट के 35 स्थानों पर कार्य चल रहे हैं. इनमें 12 स्थानों पर यात्रा से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जबकि शेष आवश्यक कार्यों को भी दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन उन्हें भी श्री बदरी-केदार यात्रा से पूर्व पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
यात्रा से पूर्व सभी डेंजर जोन का कार्य करें पूरे
यात्रा से पूर्व सभी डेंजर जोन तथा अन्य आवश्यक कार्यों को भी यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा। आगामी यात्रा से पहले ही संबंधित अधिकारियों को यात्रा मोटर मार्गों पर सांकेतिक साईन बोर्ड, डामरीकरण आदि के कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Cricket13 hours agoIND vs ZIM Dream11 Prediction Today Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8…
big news11 hours agoनंदा गौरा योजना का पैसा हुआ जारी, मंत्री रेखा आर्या ने डीबीटी की 145.93 करोड़, जिलेवार देखें लिस्ट
Dehradun10 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Dehradun8 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
big news13 hours agoनैनीताल में बाघ का आतंक, फतेहपुर रेंज में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला
Breakingnews12 hours agoउत्तराखंड सरकारी कार्यालयों के लिए SOP जारी, जाने से पहले पढ़ लें नए नियम…
Cricket8 hours agoAUS-W vs IND-W 2nd ODI Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news7 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी







































