Dehradun
उत्तराखंड:प्रवासी परिवारों के लिए गढ़वाल रेंज में गठित किया गया विशेष सेल, मदद के लिए जारी किया गया मोबाइल नंबर !

देहरादून: गढ़वाल रेंज में प्रवासियों के परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक नया कदम उठाया गया है। रेंज कार्यालय में एक विशेष प्रवासी सेल का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य विदेश और अन्य राज्यों में काम करने वाले प्रवासियों के परिवारों को समय पर मदद प्रदान करना है। इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिससे कोई भी प्रवासी परिवार अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकता है।
आईजी गढ़वाल, राजीव स्वरूप ने बताया कि रेंज के विभिन्न जिलों में बहुत से लोग देश-विदेश में रहकर काम करते हैं, जिनके परिवार मुख्यतः गांवों में रहते हैं। ऐसी स्थिति में जब परिवारों को कोई समस्या होती है, तो उन्हें मदद पहुंचाना कभी-कभी कठिन हो जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह प्रवासी सेल शुरू किया गया है।
इस सेल में महिला इंस्पेक्टर नीलम रावत की अगुवाई में एक महिला कांस्टेबल और दो पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं, जो प्रवासियों और उनके परिवारों से संबंधित शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करेंगे। इसके अलावा, एक कांस्टेबल रेंज कंट्रोल रूम में भी तैनात रहेगा। यह सेल 24 घंटे व्हाट्सएप सेवा के साथ संपर्क में रहेगा और मोबाइल नंबर 7302110210 के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराएगा।
प्रवासी हेल्पलाइन सेल का कार्य स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर प्रवासियों के परिवारों की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में तत्काल सहायता प्रदान करना है। यह सेल हर जिले में मासिक समीक्षा के साथ अपनी गतिविधियों का आंकलन करेगा और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करेगा ताकि अधिक से अधिक सहायता प्रदान की जा सके।
Dehradun
DEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त

नाले में मिला युवक का शव, पहचान नहीं हो सकी
DEHRADUN: देहरादून से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मुख्य बिंदु
चंद्रमणि श्मशान घाट में नाले में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नहीं हो पाई युवक की शिनाख्त
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है, और मौत के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लगातार सामने हो रही ऐसी घटनाओं के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं—आखिर उत्तराखंड में हो क्या रहा है? कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता में चिंता बढ़ती जा रही है।
सिलवर सिटी में एक युवक की गोली मारकर हुई हत्या
आज सुबह देहरादून में एक बार फिर गोलीकांड की घटना सामने आई है। तिब्बती मार्केट के बाद, आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी क्षेत्र में फायरिंग की वारदात सामने आई, जिससे राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के कारण, शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बिल्डिंग की सीढ़ियों पर मिला मृतक का शव
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान विक्रम शर्मा, निवासी सहस्त्रधारा क्षेत्र, के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद, इमारत की सीढ़ियों पर शव पड़ा मिला, जबकि आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
big news
Shootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली

Shootout in Dehradun Silver City
देहरादून: तिब्बती मार्केट के बाद आज 13 फरवरी को सिल्वर सिटी में गोलीकांड की घटना सामने आई है। महज दो दिनों के भीतर दूसरी घटना सामने आई है। वारदात ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से शहर में सनसनी मच गई।
देहरादून के सिल्वर सिटी में गोलीकांड से मची सनसनी (Shootout in Dehradun Silver City)
प्रथम दृष्टिय मृतक की पहचान विक्रम शर्मा सहस्त्रधारा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार विक्रम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीन अज्ञात बदमाशों ने युवक को मारी गोली
बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इमारत की सीढ़ियों पर विक्रम का शव पड़ा मिला। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

मौके पर पहुंचे आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून
घटना की सूचना मिलते ही आईजी गढ़वाल रेंज और एसएसपी देहरादून भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है।
देहरादून में ध्वस्त कानून व्यवस्था से लोगों में दहशत
DEHRADUN में पिछले दो हफ्तों के भीतर पांच हत्याएं हो चुकी हैं। वहीं हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिलों मिलकर पिछले 15 से 20 दिनों के भीतर करीब 10 हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं।
लगातार बढ़ते अपराधों से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अपराधियों के बुलंद हौसलों के बीच राजधानी के लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन के सामने हालात पर काबू पाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
दिनदहाड़े भरे बाजार युवती की हो चुकी हत्या
बीती 2 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे DEHRADUN के पलटन से सटे मच्छी बाजार के में गुंजन श्रीवास्तव नाम की युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. घटना उस वक्त हुई, जब बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी. बीच बाजार में हुई इस हत्या से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई.
गुंजन हत्याकांड के बाद फिर तिब्बती मार्केट में हुईं वारदात
पहली घटना को अभी 9 दिन भी नहीं बीते थे कि 11 फरवरी की सुबह एक और हत्या ने देहरादून को हिला कर रख दिया. इस बार घटना मुख्य बाजार क्षेत्र तिब्बती मार्केट के पास हुई. जहां अर्जुन शर्मा नाम के शख्स की सुबह-सुबह हत्या कर दी गई.हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार जरूर कर लिया लेकिन घटना की असल वजह तक पहुँचने के लिए पुलिस कारवाही में जुटी हुईं है.
Breakingnews
उत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का हाल: दिसंबर 2025 तक सिर्फ 18% राशि ही उपयोग

RTI में खुलासा: उत्तराखंड के सांसदों की निधि खर्च की धीमी रफ्तार
Uttarakhand MPLADS Fund Utilization Report: उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आवंटित सांसद निधि (MPLADS) के उपयोग को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक कुल आवंटित राशि का केवल 18 प्रतिशत ही खर्च किया जा सका है। उल्लेखनीय है कि इस आंकड़े में पूरे हो चुके और वर्तमान में प्रगति पर चल रहे दोनों प्रकार के कार्यों पर किया गया व्यय शामिल है।
मुख्य बिंदु
जारी हुआ उत्तराखंड के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड
दरअसल, ये खुलासा आरटीआई के माध्यम से सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता और अधिवक्ता नदीम उद्दीन ने ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड से सांसद निधि व्यय से संबंधित जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में लोक सूचना अधिकारी एवं उपायुक्त प्रशासन हेमंती गुंज्याल द्वारा दिसंबर 2025 तक का विस्तृत विवरण उपलब्ध कराया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के कुल 8 सांसदों—5 लोकसभा और 3 राज्यसभा—को मिलाकर 95.90 करोड़ रुपये की निधि आवंटित की गई। इसमें से 49 करोड़ रुपये 5 लोकसभा सांसदों को वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए दिए गए, जबकि 46.90 करोड़ रुपये 3 राज्यसभा सांसदों को उनके कार्यकाल शुरू होने से लेकर दिसंबर 2025 तक आवंटित किए गए।
केवल 18 % खर्च कर पाए सांसद निधि
लेकिन, व्यय के आंकड़े अपेक्षाकृत कम रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वर्तमान कार्यकाल में पूर्ण परियोजनाओं पर 7.08 करोड़ रुपये और जारी कार्यों पर 10.65 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस प्रकार कुल व्यय 17.73 करोड़ रुपये रहा, जो कि कुल आवंटित राशि का मात्र 18 प्रतिशत है।

यदि लोकसभा सांसदों की बात करें, तो 5 सांसदों द्वारा पूर्ण कार्यों पर 2.089 करोड़ रुपये और प्रगति पर चल रहे कार्यों पर 1.191 करोड़ रुपये खर्च दर्शाए गए हैं। इस प्रकार लोकसभा सांसदों का कुल व्यय उनकी आवंटित निधि का लगभग 7 प्रतिशत ही है।
राज्यसभा सांसदों ने 31 प्रतिशत उपयोग की निधि
दूसरी ओर, राज्यसभा सांसदों का व्यय अनुपात अपेक्षाकृत अधिक रहा है। तीन राज्यसभा सांसदों द्वारा पूर्ण कार्यों पर 4.99 करोड़ रुपये और चल रहे कार्यों पर 9.46 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस तरह राज्यसभा सांसदों ने अपनी कुल आवंटित निधि का लगभग 31 प्रतिशत उपयोग किया है।
232 कार्यों को नहीं मिली अधिकारियों से स्वीकृति
इसके अलावा, जानकारी में ये भी सामने आया है कि सांसदों द्वारा प्रस्तावित 232 कार्यों को अब तक संबंधित अधिकारियों ने स्वीकृति नहीं दी है। वहीं, स्वीकृत कार्यों में से 87 परियोजनाएं दिसंबर 2025 तक शुरू भी नहीं हो सकी हैं।
इन तथ्यों से स्पष्ट है कि सांसद निधि के उपयोग की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है, जबकि विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है। अब देखना ये होगा कि आगामी समय में इन परियोजनाओं को गति देने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
सांसद निधि खर्च में कौन आगे, कौन पीछे?
दिसंबर 2025 तक उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के सांसदों के बीच सांसद निधि (MPLADS) खर्च को लेकर स्पष्ट अंतर देखने को मिला है। जहां कुछ सांसदों ने अपेक्षाकृत अधिक राशि खर्च की है, वहीं कई सांसदों का व्यय प्रतिशत काफी कम रहा है।
लोकसभा सांसदों की स्थिति
सबसे पहले लोकसभा सांसदों की बात करें तो नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट 18% निधि खर्च के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज लक्ष्मी शाह 14% व्यय के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
जबकि, गढ़वाल से अनिल बलूनी का व्यय शून्य प्रतिशत दर्ज किया गया है, जबकि अल्मोड़ा के अजय टम्टा और हरिद्वार के त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 1% से भी कम राशि खर्च की गई है।
राज्यसभा सांसदों की स्थिति
वहीं दूसरी ओर, राज्यसभा सांसदों में नरेश बंसल 47% व्यय के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद कल्पना सैनी 27% और महेंद्र भट्ट 6% खर्च के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
स्पष्ट रूप से देखा जाए तो राज्यसभा सांसदों का औसत व्यय लोकसभा सांसदों की तुलना में अधिक रहा है।
सांसदों के कार्यों का विवरण
📊 लोकसभा सांसद
| सांसद | प्रस्तावित कार्य | स्वीकृत | पूर्ण | प्रगतिरत | शुरू नहीं | खर्च % |
|---|---|---|---|---|---|---|
| अजय भट्ट | 316 | 229 | 54 | 154 | 21 | 18% |
| माला राज लक्ष्मी | 128 | 89 | 11 | 64 | 14 | 14% |
| अनिल बलूनी | 4 | 2 | 1 | 1 | 0 | 0% |
| अजय टम्टा | 4 | 4 | 0 | 2 | 2 | <1% |
| त्रिवेंद्र रावत | 16 | 10 | 1 | 5 | 4 | <1% |
📊 राज्यसभा सांसद
| सांसद | प्रस्तावित कार्य | स्वीकृत | पूर्ण | प्रगतिरत | शुरू नहीं | खर्च % |
|---|---|---|---|---|---|---|
| नरेश बंसल | 191 | 144 | 23 | 92 | 29 | 47% |
| कल्पना सैनी | 121 | 89 | 26 | 60 | 3 | 27% |
| महेंद्र भट्ट | 44 | 23 | 2 | 7 | 14 | 6% |
Cricket6 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में कानून व्यवस्था हुई धड़ाम, बेखौफ घूम रहे बदमाश !, 14 दिन में 4 हत्याओं से दहशत का माहौल
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड में सांसद निधि खर्च का हाल: दिसंबर 2025 तक सिर्फ 18% राशि ही उपयोग
big news5 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Cricket14 hours agoICC T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे – ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Dehradun4 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
Tehri Garhwal3 hours agoDEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket6 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI









































