Breakingnews
नाराज लघु व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का किया घेराव परिसर में दियता धरना।

हरिद्वार – अतिक्रमण की कार्रवाई से नाराज लघु व्यापारियों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। लघु व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय फेरी नीति नियमवाली के तहत वेंडिंग जॉन स्थापित करने की मांग भी की।
इस दौरान लघु व्यापार एसोसिएशन ने हरिद्वार में अतिक्रमण के नाम पर छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा बसाए गए वेंडिंग जोन को भी हटा दिया। उनकी सरकार से मांग है कि अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो और राष्ट्रीय फेरी नीति नियमवाली के तहत लघु व्यापारियों के लिए वेंडिंग जॉन बनाए जाएं।
Breakingnews
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त

Dehradun News : विकासनगर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बुल्डोजर एक्शन कार्रवाई लगातार जारी है। आज भी तहसील प्रशासन की टीम ने तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Table of Contents
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
सीएम धामी के दिशा निर्देशों के तहत सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर विकासनगर तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित बल्लूपुर पाउंटा साहिब हाईवे के आसपास मौजूद सरकारी जमीनों पर भूमाफिया गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं। वो सांठगांठ कर सरकारी जमीनों को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं।
सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त
ऐसी ही शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करते हुए आज तहसील प्रशासन की टीम ने एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार की अगुवाई में सुद्धोवाला, ईस्ट हाप टाउन और झाझरा क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई को अंजाम देकर सरकारी भूमि पर बने मकान, अवैध प्लाटिंग और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर करीब तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

जिसको लेकर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार का कहना है कि सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस तरह के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में बलुवाकोट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में आज शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर (UK04 AE 0164) हल्द्वानी की गाड़ी है। जिसमें केवल वाहन चालक सवार था। जबकि बोलेरो (UK18 A 1521) में तीन से चार लोग बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बलुवाकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

तेज रफ्तार को माना जा रहा है हादसे की वजह
प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। मौके पर ASI पूरन सिंह धामी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट और चालक सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Cricket7 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket18 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Trending7 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket15 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun8 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Tech5 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!
Haridwar5 hours agoहरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
big news3 hours agoकल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट





































