Haridwar
मानव कल्याण आश्रम में गुलदार घुसने से मच गई अफरा-तफरी, 6 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू !

हरिद्वार: मानव कल्याण आश्रम में आज एक गुलदार के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। जंगल से निकलकर गुलदार आश्रम के पीछे वाले हिस्से में जा छुपा, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू करने के लिए करीब 6 घंटे तक लगातार प्रयास किए। गुलदार के छिपने के कारण टीम को उसे ट्रेंकुलाइज करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। अंततः ट्रेंकुलाइज करने के बाद गुलदार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में इलाज दिया जाएगा, और फिर उसे जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जाएगा।
#LeopardRescue, #Haridwar, #WildlifeDepartment, #HumanWelfareAshram, #Tranquilizer
Haridwar
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली

Haridwar News : हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली एसपी के माथे के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, कनखल थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात आईबी एसपी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। इसी विवाद के चलते चालक ने कथित तौर पर एसपी पर गोली चला दी। घटना में एसपी घायल हो गए।
अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल एसपी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गोली चलाने के पीछे की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मची हलचल
गौरतलब है कि इसी दिन हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से कई मंत्री, विधायक और सांसद शामिल हुए थे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के बीच आईबी एसपी पर गोली चलने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हलचल मच गई।
Haridwar
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

Haridwar News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए।
Table of Contents
पंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां
सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
यूपी और उत्तराखंड के कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं होता और मां का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

साधु-संतों ने भी सावित्री देवी को दी अंतिम विदाई
वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार के चंडी घाट पहुंचे और सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद सहित कई सांसद और विधायक भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। राजनीतिक दलों के नेताओं और साधु-संतों ने भी सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।
Haridwar
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Haridwar News :अंकिता भंडारी की कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पहाड़ी महासभा ने सोमवार को हरिद्वार की नगर कोतवाली में विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं।
Table of Contents
अंकिता की चैट सार्वजनिक करने का आरोप
महासभा ने इस पूरे प्रकरण को एक दिवंगत बेटी की निजता और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। संगठन ने मांग की है कि निजी चैट सार्वजनिक किए जाने और इससे जुड़े संभावित कानूनी उल्लंघनों की निष्पक्ष जांच हो तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अंकिता की निजता और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और उसकी निजता व गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई
महासभा के सचिव जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। किसी को भी उसकी निजी चैट सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
निजी चैट कहां से मिली, इसकी भी हो जांच
महासभा के संरक्षक सतीश जोशी ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता की निजी चैट किस तरह हासिल की गई और उसे सार्वजनिक करने के पीछे क्या वजह थी। कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Ramnagar11 hours agoमां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव
Dehradun9 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Dehradun10 hours agoअंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश
Almora6 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Haridwar9 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Uttarakhand3 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद











































