Haridwar
हरिद्वार पुलिस ने 2024 में गौ तस्करी पर किया कड़ा प्रहार, 150 तस्कर भेजे जेल , 47 गौवंशों की बचाई जान…..

हरिद्वार: वर्ष 2024 में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाकर न सिर्फ कानून व्यवस्था में सुधार किया, बल्कि गौवंश की सुरक्षा में भी एक मिसाल कायम की। एसएसपी डोबाल ने गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ अपना कड़ा रुख अपनाया और जिले के भीतर गौतस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए टीम को कड़ी निर्देश दिए।
एसएसपी डोबाल की कड़ी कार्रवाई ने गौ तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया
पिछले वर्ष 2024 में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की रणनीति के तहत हरिद्वार पुलिस ने गौतस्करी से जुड़े 372 अभियुक्तों के खिलाफ 131 मुकदमे दर्ज किए और लगभग 150 गौ तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण 47 गौवंशों को कटने से बचाया गया और उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में भेजा गया।
इसके साथ ही हरिद्वार पुलिस ने 14,000 किलोग्राम से अधिक गौमांस बरामद किया, जिससे तस्करी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हुआ। एसएसपी डोबाल के नेतृत्व में हुई इन कार्रवाइयों से गौतस्करों के बीच भय का माहौल बना और उनके कई मंसूबे नाकाम हो गए।
गौतस्करों की नाक में दम, कई तस्करों की मुठभेड़ में घायल होने की खबर
हरिद्वार पुलिस ने गौतस्करी की घटनाओं पर कड़ी नजर रखते हुए कई बार मुठभेड़ भी की, जिनमें कुछ गौतस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गए। इसके साथ ही कई तस्करों की संपत्ति कुर्क की गई, जिससे वे बेघर हो गए और तस्करी की गतिविधियों से पूरी तरह बाहर हो गए।
नववर्ष 2025 में भी जारी रहेगी कड़ी कार्रवाई
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि नववर्ष 2025 में भी गौतस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार पुलिस ने पिछले वर्ष में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि जनता के सहयोग का भी परिणाम हैं। उनका उद्देश्य हरिद्वार को पूरी तरह से गौतस्करों से मुक्त करना है।
#Haridwar #SSPPramendraSinghDobhal #GauTaskari #Gauvansh #PoliceAction #Mootbhid #GauMans #NashteKiTaskri #Uttarakhand #LawEnforcement #2024
Haridwar
यूजीसी कानून पर रोक के बाद संतों का गंगा पूजन, 1 फरवरी को सवर्ण समाज से दुकानें बंद रखने की अपील

Haridwar News : देशभर में यूजीसी कानून भारी विरोध के बाज सुप्रीम कोर्ट स्टे लगा दिया है। जिसके बाद हरिद्वार में सतों ने गंगा पूजन किया है। इसके साथ ही संतों ने सवर्ण समाज से 1 फरवरी को दुकानें बंद रखने की अपील की है।
Table of Contents
यूजीसी कानून पर रोक के बाद संतों का गंगा पूजन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाए जाने के बाद परशुराम अखाड़े से जुड़े संतों और स्वर्ण समाज के लोगों ने हरिद्वार में गंगा पूजन किया।संतों ने इसे न्याय की जीत बताते हुए कहा कि ये कानून समाज को बांटने वाला था। गंगा तट पर एकत्र होकर संतों ने देश में शांति, एकता और भाईचारे की कामना की।
1 फरवरी को सवर्ण समाज से दुकानें बंद रखने की अपील
परशुराम अखाड़े से जुड़े संतों ने स्वर्ण समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया है। इस दौरान सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने एक फरवरी को दुकानें बंद रखकर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की।

परशुराम अखाड़े से जुड़े संतों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूजीसी कानून पूरी तरह गलत है और इससे भाई-भाई के बीच विभाजन पैदा किया जा रहा था, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
UGC कानून तुरंत लिया जाना चाहिए वापस
संतों का कहना है कि केंद्र सरकार को यह कानून तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। सवर्ण समाज देशभर में इस मुद्दे को लेकर संगठित होकर संघर्ष करता रहेगा।
Uttarakhand
हरिद्वार में लगता बढ़ रही अग्निकांड की घटनाएँ, ज्वालापुर में बिजली के खम्भे में लगी आग

Haridwar: ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली के खम्भे में आग लगने से हड़कंप
हरिद्वार (Haridwar): धर्मनगरी हरिद्वार में लगातार अग्निकांड की घटनाएँ सामने आ रही हैं. ताजा मामला ज्वालापुर के व्यस्त पीठ बाजार क्षेत्र से सामने आया है. जहाँ पर सड़क किनारे खड़े बिजली के खम्बे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.
मुख्य बिंदु
हरिद्वार में बिजली के खम्बे में आग लगने से हड़कंप
दरअसल, हरिद्वार जिले के ज्वालापुर व्यस्त पीठ बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े बिजली के खम्बे पर अचानक से आग लगने से सनसनी मच गई. जानकारी के मुताबिक, विद्युत तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते खंभे से तेज चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया.
ये भी देखें_ हरिद्वार के बैरागी कैंप में भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जल कर ख़ाक
लोगों की समझदारी से नहीं हुई जनहानि
घटना के दौरान बाजार में मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई. लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते दूरी बना ली. जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई.
घटना के बाद कुछ देर बाधित रही विद्युत् आपूर्ति
आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को घटना की सूचना दी, इस घटना के चलते कुछ देर के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही. स्थानीय लोगों ने जर्जर तारों और पुराने बिजली खंभों की जल्द मरम्मत की मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
Haridwar
हरिद्वार के बैरागी कैंप में भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जल कर ख़ाक

HARIDWAR: बैरागी कैंप क्षेत्र में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू
हरिद्वार (Haridwar) : धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ बैरागी कैंप एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मुख्य बिंदु
हरिद्वार के बैरागी कैंप में एक टेंट में लगी आग
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आज दोपहर बैरागी कैंप स्थित प्रकाश टेंट में अचानक से भीषण आग लग गई. आग लगने की इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. घटना की सूचना पुलिस ओर फिरे ब्रिगेड को मिलने के बाद टीमों ने मौके पर पहुँच कर मोर्चा संभल लिया.
ये भी पढ़ें- हरिद्वार में जमीनी विवाद बदला खूनी संघर्ष में, गोलीबारी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई समेत दो घायल
दमकल की टीमों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई आग
मौके पर रहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है. अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. दमकल विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया . बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान चिंगारी से आग भड़की जो देखते ही देखते विकराल हो गई.
आस-पास के इलाके को खाली कराया
फिलहाल मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौजूद हैं . आग पर काबू कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका. इसके साथ ही आस पास के इलाके को खाली कराया गया है. ताकि किसी भी प्रकार की जन हानी न हो.
ये भी पढ़ें- रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोदाम में मौजूद सामान को भरी क्षति
इसके आलावा गोदाम में मौजूद सामान को भारी क्षति पहुँचने का अनुमान लगाया जा रहा है. पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. स्थानियों के मुताबिक, धुआं इतना जबरदस्त था कि दूर-दूर से आसमान में काले बादल देखे जा सकते थे.
Job22 hours agoIndia Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका..
Cricket23 hours agoInd U19 vs Pak U19: वर्ल्ड कप में ‘महामुकाबला’ कल, भारत के पास एशिया कप की हार का बदला लेने का मौका – जानिए पूरा समीकरण
Uttarakhand20 hours agoशीतकालीन यात्रा में आस्था के पथ पर नया अध्याय, ठंड के बावजूद गुलजार हैं चारधाम के शीतकालीन प्रवास
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
big news20 hours agoकल या परसों कब है Magh Purnima, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जानें यहां
Breakingnews3 hours agoआम बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारामण, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट से मंजूरी
Breakingnews2 hours agoचमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त











































