Accident
उत्तराखंड: अलकनंदा नदी पर निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना, ट्रॉली का तार टूटने से मजदूर की चली गई जान !

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप निर्माणाधीन भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी में एक बड़ा दुखद हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूर टावर क्रेन ट्राली के टूटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि 4 जनवरी 2025 को रात 8:49 बजे सूचना मिली कि रुद्रप्रयाग पोखरी मोटर मार्ग से बद्रीनाथ हाईवे को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे दो मजदूर टावर क्रेन ट्राली के टूटने से नीचे गिर गए हैं, जबकि 4 अन्य मजदूर पुल के उपरी गार्डर में फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही जिला आपदा राहत बल (DDRF) की टीम और स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर एक मजदूर मृत पाया गया, जबकि दूसरे को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया।
रेस्क्यू टीम ने मौके पर फंसे चार अन्य मजदूरों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।
घायलों का विवरण:
नाम: प्रिश, उम्र: 28 वर्ष (हायर सेंटर श्रीनगर रेफर), निवासी: शाहरनपुर
नाम: वशिम, उम्र: 40 वर्ष (मृत), निवासी: शाहरनपुर
#AlaknandaRiver, #Bridgeconstructionaccident, #Trolleycablebreak, #Workerdeath, #Constructionsitemishap
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Cricket20 hours agoRTD vs ADF Dream11 Prediction: Dream11 Team, Probable XI & Fantasy Tips
Uttarakhand24 hours agoकिच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड ने प्रदेश प्रवक्ता टोली का किया विस्तार, विश्वजीत नेगी समेत 8 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
big news6 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
धर्म-कर्म23 hours agoइस दिन होगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, ये लोग हो जाएं सावधान, भूलकर भी ना करें ये काम
Roorkee5 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
big news3 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Pauri3 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात





































