Pauri
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए शुरू किया नया डिग्री ट्रैकिंग सिस्टम , छात्रों को मिलेगा घर बैठे लाभ….

श्रीनगर : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक बड़ी सुविधा का आरंभ किया गया है। अब छात्र-छात्राएं अपनी डिग्री की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएमएस रौथाण की ओर से की गई है, जिन्होंने विश्वविद्यालय में एक नया डिग्री ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है।
कुलपति प्रो. एमएमएस रौथाण ने बताया कि यह नई प्रणाली छात्रों के लिए डिग्री प्राप्ति की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाएगी। इससे छात्रों को मदद मिलेगी और वे सही समय पर घर बैठे अपनी डिग्री की स्थिति जान सकेंगे। इस प्रणाली को अपनाने से छात्रों को भौतिक रूप से विश्वविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, और वे आसानी से अपने डिग्री के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
सहूलियत के लिए कदम
गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने यह कदम छात्रों की सुविधा के लिए उठाया है, जिससे वे घर बैठे अपनी डिग्री की स्थिति देख सकेंगे। विश्वविद्यालय के डाटा प्रोसेसिंग यूनिट के प्रभारी संदीप रावत ने इस नए सॉफ्टवेयर का प्रजेंटेशन कुलपति प्रो. रौथाण, कुलसचिव प्रो. राकेश होडी और अन्य अधिकारियों के समक्ष दिया। इसके साथ ही कुलपति ने सॉफ्टवेयर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए।
कैसे करें ट्रैकिंग?
छात्रों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद, डिग्री सेक्शन में जाकर वे अपनी डिग्री की स्थिति देख सकेंगे।
डिजिटलीकरण की ओर एक कदम और
कुलपति प्रो. रौथाण ने इस पहल को विश्वविद्यालय द्वारा डिजिटलीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सॉफ़्टवेयर के माध्यम से गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने डिजिटल युग में कदम रखते हुए छात्रों को शिक्षा संबंधित सेवाओं में बेहतर अनुभव प्रदान करने की दिशा में काम किया है।
कुलसचिव परीक्षा विजयपाल भंडारी और विश्वविद्यालय परीक्षा अनुभाग के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। इस पहल से छात्रों को समय की बचत होगी और वे अपनी डिग्री की प्रक्रिया के बारे में कभी भी, कहीं भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Pauri
दिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल से हैरान कर देनवे वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इस दौरान वो गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज चल रहा है।
Table of Contents
पौड़ी में पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
शनिवार शाम थाना क्षेत्र के रौली गांव में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुरी तरह झुलसा युवक, हालत गंभीर
पुलिस के अनुसार घायल की पहचान रौली गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (40) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक करीब 45 प्रतिशत तक झुलसा है।

गांव के ही एक व्यक्ति पर लगे आरोप
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गांव के ही एक व्यक्ति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Pauri
पौड़ी में खाई में गिरी जेसीबी, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत, इलाके में पसरा मातम

Pauri News : पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा सामने आया है। सतपुली थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ बैंड के पास एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर करीब 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पौड़ी में जेसीबी खाई में गिरने से चालक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना पौड़ी-कोटद्वार रोड पर हुई, जहां जेसीबी अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से एएसआई प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद रेस्क्यू टीम ने देखा कि जेसीबी बेहद गहरी खाई में फंसी हुई थी, जिससे राहत और बचाव कार्य काफी जोखिमभरा हो गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवान रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई में उतरे और जेसीबी तक पहुंचे।
इस हादसे के बाद से इलाके में पसरा मातम
रेस्क्यू टीम ने जेसीबी में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ
- चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
- रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
- देहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Pauri
पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह

Pauri News : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान लैंसडाउन में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं अधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सैनिक सम्मेलन में शामिल होकर सैनिकों का उत्साहवर्धन किया और जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा भी की।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह
राज्यपाल ने कार्यक्रम की शुरुआत वॉर मेमोरियल पहुंचकर की, जहां उन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत वे सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के साथ आयोजित सैनिक सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में वीर माताओं, वीर नारियों एवं सैन्य परिवारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण स्वरूप प्रदान किया।
राज्यपाल ने सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
राज्यपाल द्वारा गढ़वाल राइफल्स केंद्र को उत्कृष्ट योगदान एवं गौरवशाली सैन्य परंपराओं के सम्मान स्वरूप विशेष ट्रॉफी प्रदान की गयी। इस अवसर पर राज्यपाल ने गढ़वाल राइफल्स की वीरता, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह रेजिमेंट देश की सुरक्षा, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान रही है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस और समर्पण का परिचय देते हुए राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वीर शहीदों की वीर नारियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल राइफल्स की ओर से राष्ट्र रक्षा में सर्वस्व बलिदान करने वाले वीर शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। जैसे ही वीर नारियां मंच पर पहुंचीं, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। यह दृश्य अत्यंत भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा, जिसने सभी को राष्ट्र सेवा और बलिदान की भावना से अभिभूत कर दिया।
राज्यपाल ने वीर नारियों को बताया राष्ट्र की शक्ति का प्रतीक
राज्यपाल ने वीर नारियों को राष्ट्र की शक्ति और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान के पीछे उनके परिवारों, विशेष रूप से वीर नारियों का अद्वितीय साहस और धैर्य होता है। उन्होंने कहा कि देश सदैव शहीदों के बलिदान और उनके परिवारों के योगदान का ऋणी रहेगा।
सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उनके लिए अत्यंत आत्मिक एवं सौभाग्यपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि सेना में बिताए उनके 40 वर्षों का अनुभव भगवान बद्री विशाल की कृपा एवं आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सैनिक जीवन अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रभक्ति का सर्वोच्च उदाहरण है और भारतीय सेना सदैव देश की सुरक्षा एवं गौरव की प्रतीक रही है।

उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि – राज्यपाल गुरमीत सिंह
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है, जहां लगभग प्रत्येक परिवार का सेना से जुड़ाव रहा है। यहां के युवाओं के भीतर राष्ट्र सेवा की भावना जन्मजात होती है और उनका हृदय सदैव राष्ट्र सुरक्षा के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा कि 139 वर्ष पूर्ण कर चुकी गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट देश के लिए गौरव का विषय है तथा इस सैन्य केंद्र ने देश के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
सम्मेलन के दौरान सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं गढ़वाल राइफल्स के प्रति विशेष लगाव के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का सैनिकों एवं सैन्य परिवारों के प्रति आत्मीय जुड़ाव जवानों के मनोबल को और अधिक मजबूत करता है। उनके प्रेरणादायी शब्दों एवं मार्गदर्शन से सैनिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। ब्रिगेडियर नेगी ने कहा कि राज्यपाल के स्नेह एवं प्रोत्साहन से जवान और अधिक समर्पण, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
Cricket9 hours agoRR vs LSG Dream11 Team ipl 2026 Match 64: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन
Haridwar9 hours ago“हर की पौड़ी और हरिद्वार को बम से उड़ा दूंगा…” धमकी देने वाला गिरफ्तार, SSP ने दी चेतावनी
Pauri7 hours agoदिल दहला देने वाली घटना, पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, बुरी तरह झुलसा…
Pithoragarh6 hours agoआदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, बिना फिटनेस और वैध अभिलेखों वाले 32 वाहन सीज
Dehradun6 hours agoदेहरादून में बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान युवती को रोककर पूछा धर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
big news3 hours agoरामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Chamoli3 hours agoचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के खुले कपाट, ‘जय बाबा रुद्रनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र
Nainital5 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना






































