Pauri
पौड़ी में नाबालिग बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल , हुआ हंगामा, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश…..

पौड़ी : उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव 2025 के तहत वोटिंग जारी है, लेकिन चुनावी प्रक्रिया के बीच विवाद भी सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही विवाद पौड़ी नगर पालिका चुनाव के वार्ड नंबर 5 से सामने आया, जहां नाबालिग बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 9 और 10 साल के बच्चे वोट डालने पहुंचे, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।
दरअसल, वार्ड नंबर 5 में 9 और 10 साल के बच्चों के नाम मतदाता सूची में दर्ज पाए गए। 10 साल के कादिर को 29 साल का और 9 साल की आफिया को बालिग दिखाया गया। इस घटना ने मौके पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न कर दी और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस बार मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां हुई हैं, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, कुछ स्थानीय लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने के कारण भी नाराजगी देखी जा रही है।
इस मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी आशीष चौहान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) के खिलाफ जांच शुरू करने का निर्णय लिया।
big news
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता

Mayor Aarti Bhandari : श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और उनके पति लखपत भंडारी ने बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Table of Contents
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। इनके साथ उनके पति लखपत भंडारी औरर श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें दो पार्षद ऐसे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था चुनाव
आरती भंडारी इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और खिर्सू ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने श्रीनगर नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। चुनाव में उन्होंने करीब 1,600 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर निगम की पहली महिला महापौर बनने का गौरव हासिल किया था।

10 पार्षदों के साथ ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत और धर्म सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, उपलब्ध सूची में प्रवेश चमोली का नाम भी शामिल है।
पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Pauri
पौड़ी के महरगांव में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन होने से मलबे में दबे तीन लोग, रेस्क्यू जारी

Pauri News : पौड़ी जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। लगातार हो रही बारिश के कारण कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव (भलगांव) भूस्खलन हो गया। जिसमें तीन लोगों के दबे होोने की सूचना है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
Table of Contents
पौड़ी के महरगांव में भूस्खलन होने से मलबे में दबे तीन लोग
कोटद्वार के द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव (भलगांव) में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक मकान ढह गया। हादसे के बाद मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
प्रशासन और बचाव दल हालात पर नजर बनाए हुए हैं। मकान के मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

बीती रात से लगातार हो रही बारिश से हालात हुए खराब
पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। द्वारीखाल क्षेत्र में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
लगातार बारिश के चलते सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। सरुड़ा गांव में पंचायत घर को भी खतरा बना हुआ है। इसके अलावा खोह नदी के किनारे बने कई मकानों और आशियानों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
Uttarakhand
पौड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उल्लास, तिरंगे के रंग में रंगा पूरा जनपद

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरा पौड़ी जनपद तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति का उल्लास छाया रहा। भारत माता के जयघोष और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में देशप्रेम, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना ने लोगों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
Table of Contents
छात्र-छात्राओं ने निकाली भव्य प्रभात फेरी
विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एजेंसी चौक से कलेक्ट्रेट तक भव्य प्रभात फेरी निकाली। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ निकली प्रभात फेरी ने पूरे शहर में स्वतंत्रता दिवस का जोश भर दिया।
जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री तथा जिलाधिकारी द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। राष्ट्रगान की गूंज के बीच पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से भर उठा। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया गया।
मुख्य समारोह में ‘नशामुक्त भारत’ की शपथ
संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ प्रभारी मंत्री मदन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘नशामुक्त भारत’ की शपथ दिलाई।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को किया नमन
प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि महान सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण कर राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहराने का दिन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारत और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं तथा विकसित भारत के संकल्प में उत्तराखंड पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभा रहा है।
पौड़ी की मिट्टी ने दिए देश को वीर सपूत
उन्होंने कहा कि पौड़ी वीर सैनिकों की धरती है, जहां की मिट्टी ने देश को ऐसे वीर सपूत दिए हैं, जिन्होंने तिरंगे की आन, बान और शान के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उत्तराखंड के कण-कण में राष्ट्रभक्ति की भावना इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने युवाओं और बच्चों को राज्य की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए नशे से दूर रहने, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
बेटियों की शिक्षा और विरासत के संरक्षण पर जोर
साथ ही बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए गांवों की मजबूती तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए सभी को मिलकर सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है।
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket18 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun13 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news15 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun12 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar9 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket6 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans





































