Haridwar
हरिद्वार: भल्ला इंटर कॉलेज में वोटों की गिनती जारी, भाजपा ने खोला खाता….

हरिद्वार: हरिद्वार के भल्ला इंटर कॉलेज में शिवालिक नगर पालिका और हरिद्वार नगर निगम के वोटों की गिनती जारी है। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने खाता खोल लिया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी आकाश भाटी और वार्ड नंबर 2 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी सुनीता शर्मा ने जीत दर्ज की है।
आकाश भाटी ने करीब 400 वोटों से जीत हासिल की, जबकि सुनीता शर्मा ने करीब 200 वोटों से कांग्रेस के प्रत्याशियों को शिकस्त दी। भाजपा समर्थकों में खुशी का माहौल है, और दोनों विजयी प्रत्याशियों की जीत का जश्न मनाया जा रहा है।
#Haridwar, #VoteCounting, #BhallaInterCollege, #BJPVictory, #CouncilElections
Haridwar
Haridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

Haridwar News : हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
हरिद्वार में मगरमच्छ ने एक 12 साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
जबड़ों में दबाकर मासूम को पानी में खींच ले गया
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मासूम की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Haridwar
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू

Haridwar News : बुद्ध पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसके लिए पुलिस ने खास इंतजाम किए हैं। जहां एक ओर यातायात प्लान जारी किया गया है तो वहीं चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट है। स्नान को लेकर पुलिस मुस्तैद है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी तरह की कमी न रहे।

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतज़ाम
भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने के लिए मेला क्षेत्र को पूर्व की भांति सेक्टर और जोन में विभाजित किया गया है। जहां जोनल अधिकारी इंस्पेक्टर स्तर के और सेक्टर अधिकारी सब-इंस्पेक्टर स्तर के नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख रूटों पर डायवर्जन प्लान भी लागू किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील
एसएसपी ने बताया कि रेंज और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिन्हें संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगाया गया है।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम स्नान कराना है। वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें और गंगा स्नान के दौरान अनुशासन बनाए रखें, ताकि मां गंगा की गरिमा और पवित्रता बनी रहे।
Cricket16 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket18 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun19 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar16 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Cricket14 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews17 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान









































