Uttarakhand
उत्तरकाशी: लगातार आठवीं बार भूकंप का झटका; लोगों में दहशत, प्रशासन अलर्ट !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। पिछले एक सप्ताह में यह आठवां मौका है जब भूकंप के झटके आए हैं।
आज शाम 7:31:32 IST पर आए भूकंप की तीव्रता 02.07 मापी गई। भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था। भूकंप के हल्के झटके जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में महसूस किए गए, जबकि अन्य तहसील क्षेत्रों में कोई भूकंप के झटके नहीं देखे गए।
भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी, और इसके परिणामस्वरूप अब तक किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने की अपील की है, और भूकंप के प्रभावों का आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।
#Earthquake, #Uttarkashi, #Tremors, #Badrkot, #YamonotriRange
Uttarakhand
Dehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल

महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान
Dehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “नारी तू नारायणी, कहानी उनकी प्रेरणा सबकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
मुख्य बिंदु
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और परिश्रम से समाज को नई दिशा दी है। वरिष्ठ महिलाओं का यह सम्मान उनके संघर्ष, अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को नमन करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और मातृशक्ति के सहयोग से प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

CM धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया महिलाओं को सम्मानित
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, लेकिन उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से थकने या कार्य से विरत होने के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए सच्चे अर्थों में प्रेरणा और सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं।

महिला दिवस इस बार नयी थीम के आधार पर मनाया गया
मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं से संवाद का अवसर भी मिला। उनके संघर्ष, जीवटता और आत्मविश्वास से भरी जीवन कहानियों से यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश की मातृशक्ति ने बिना किसी दिखावे के जमीनी स्तर पर स्वयं का और अन्य महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण किया है।

Breakingnews
Rudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के एक होटल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Rudraprayag news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक होटल के कमरे में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग होटल में मिला महिला का शव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला बीती रात रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों युवक होटल मालिक को यह कहकर बाहर चले गए कि वो कुछ देर में लौट आएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी जब दोनों युवक वापस नहीं आए, तो होटल स्वामी को शक होने लगा। होटल मालिक ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, जहां महिला संदिग्ध अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई दिखाई दी।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुतबिक महिला उस समय मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
महिला के साथ आए युवक लापता, हत्या की आशंका
उधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के साथ आए दोनों युवक सुबह से ही लापता हैं। इसी कारण पुलिस को मामले में हत्या की आशंका भी नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में उनकी संभावित मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है, जिसमें हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें_ बेवफा की धमकी से टूट गया दिल: युवक ने दी जान, अर्थी पर टंगी गर्लफ्रेंड की तस्वीर…
घटना के बाद से इलाके में सनसनी
वहीं घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई सामने आ पाएगी।
Uttarakhand
Jhanda Mela 2026: झंडे जी मेले की आज से शुरुआत, 94 फीट ध्वजदंड का आरोहण
देहरादून में ऐतिहासिक झंडे जी मेले का आगाज, देश-विदेश से पहुँच रहे श्रद्धालु
Jhanda Mela 2026: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आस्था और परंपरा से जुड़े ऐतिहासिक झंडे जी मेले की शुरुआत आज से हो चुकी है। दरबार साहिब में इस बार 94 फीट लंबे नए ध्वजदंड का आरोहण किया जा रहा है। देशभर से संगतों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, इसके साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर विशेष व्यवस्था लागू कर दी है।
मुख्य बिंदु
दरबार साहिब में शुरू हुआ झंडा जी मेला 2026
दरअसल, देहरादून स्थित दरबार साहिब में हर साल आयोजित होने वाला झंडे जी मेला धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इस बार भी आयोजन को भव्य बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियां जारी थीं, जिसके बाद आज से झंडा जी के आरोहण के साथ शुरू हो चुका है। खास बात ये है कि इस बार झंडे जी के लिए 94 फीट लंबे नए ध्वजदंड को तैयार किया गया है, जिसे बनाने में कारीगरों को करीब दो महीने का समय लगा।
Jhanda Mela 2026 – देशभर से पहुँच रहे श्रद्धालु
दूसरी तरफ, देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का देहरादून पहुंचना भी शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में संगतें इस आयोजन में भाग लेने के लिए पहुंचती हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।
गिलाफ चढ़ाने के लिए 90 से 100 साल पहले दर्ज होता है नाम
इसी बीच झंडे जी से जुड़ी एक खास परंपरा गिलाफ चढ़ाने की भी है, जिसे बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ निभाया जाता है। इसके लिए कई महीने पहले से ही सेवादारों द्वारा गिलाफ सिलने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। विशेष रूप से महिलाएं इस सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं और पूरी श्रद्धा के साथ गिलाफ तैयार करती हैं। परंपरा के अनुसार झंडे जी पर कुल तीन प्रकार के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें_ झंडा मेला में उमड़ी श्रधालुओं कि भीड़ , दरबार साहिब से शुरू हुई नगर परिक्रमा , भजनों में झूमी मंडली।
सबसे पहले 41 सादे गिलाफ लगाए जाते हैं, इसके बाद 21 सनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं। अंत में सबसे ऊपर दर्शनी गिलाफ लगाया जाता है, जिसे चढ़ाने का अवसर बेहद खास माना जाता है। दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए श्रद्धालु वर्षों पहले ही अपना नाम दर्ज कराते हैं और कई बार 90 से 100 साल बाद यह मौका मिलता है। इस बार देहरादून के अनिल गोयल को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
होली की पंचमी तिथि को होता है झंडे जी का आरोहण
परंपरा के मुताबिक, झंडे जी का आरोहण हर साल होली के बाद पंचमी तिथि को किया जाता है। इसी दिन शाम के समय धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजदंड स्थापित किया जाता है। इससे पहले दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की रस्म पूरी की जाती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दरबार साहिब पहुंचते हैं।
ढोल-नगाड़ों की गूंज पर ध्वजदंड को लाया गया दरबार साहिब
एक दिन पहले ही नए ध्वजदंड को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दरबार साहिब लाया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं की पुष्प वर्षा के बीच ध्वजदंड का भव्य स्वागत किया गया। इस धार्मिक माहौल ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। वहीं जैसे ही झंडे जी का आरोहण होता है, उसके साथ ही प्रसिद्ध झंडे मेले की शुरुआत भी हो जाती है। इसके बाद दरबार साहिब के आसपास पूरे इलाके में मेले की रौनक देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें_ जरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर
800 से ज्यादा विदेशी श्रद्धालुओं को भेजा गया निमंत्रण
हर साल हजारों श्रद्धालु इस मेले में शामिल होते हैं, जिससे शहर की रौनक कई गुना बढ़ जाती है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। दरबार साहिब की ओर से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन सहित कई देशों में रहने वाले लगभग 800 से अधिक श्रद्धालुओं को निमंत्रण भेजा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संगतों की अच्छी भागीदारी देखने को मिलेगी।
मेले के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी
मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन के सामने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। दरबार साहिब के आसपास के इलाके को जीरो जोन घोषित किया गया है, जहां बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे।
ये भी पढ़ें_माघ मेला 2026: जानें शाही स्नान और पूजा‑पर्व की पूरी डेट, पवित्र संगम में स्नान से मिलेगा मोक्ष
सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठहरने और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। कई स्कूलों और धर्मशालाओं में संगतों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेला परिसर में अस्थायी अस्पताल भी बनाए गए हैं। इसके अलावा 24 घंटे लंगर की व्यवस्था भी रहेगी।
Dehradun24 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
Uttarakhand4 hours agoJhanda Mela 2026: झंडे जी मेले की आज से शुरुआत, 94 फीट ध्वजदंड का आरोहण
Breakingnews3 hours agoRudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका
big news22 hours agoहरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म, अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र
big news22 hours agoगृह मंत्री अमित शाह का दौरा कई मायनों में रहा खास, धामी के साथ शानदार बॉन्डिंग के साथ हरिद्वार से दिया ये संदेश
Uttarakhand22 minutes agoDehradun:‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम में मातृशक्ति का सम्मान, CM धामी और मंत्री रेखा आर्या रहे शामिल
Cricket16 hours agoमलेशिया बनाम बहरीन ड्रीम11 भविष्यवाणी: संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, फैंटेसी टीम और मैच विश्लेषण..











































