Tehri Garhwal
सहकारी समिति भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 लाख की नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख….

धनौल्टी : जौनपुर ब्लॉक के भवान स्थित सहकारिता विभाग के बहुउद्देशीय सहकारी समिति केंद्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामग्री के साथ लगभग 5 लाख रुपए की नकदी भी जलकर राख हो गई।
सहकारिता सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि स्यालसी (भवान) स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सचिव उपेन्द्र चौहान ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना दी। यह घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है, जब अचानक समीपवर्ती लोगों ने समिति के कार्यालय से धुआं और आग की लपटें निकलते हुए देखीं। स्थानीय निवासियों ने तत्परता से आग बुझाने की कोशिश की और किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग की इस घटना में समिति के कार्यालय में रखी लगभग 5 लाख रुपए की नकदी, कंप्यूटर और जरूरी दस्तावेज पूरी तरह से जल गए हैं। सहकारिता विभाग ने केंद्र में हुए नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है।
पुलिस जांच में जुटी: थानाध्यक्ष थत्यूड़ अमित शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बहुउद्देशीय सहकारी समिति के भवन में आग लगी थी, जिसमें 5 लाख रुपए की नकदी, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस आगजनी की अन्य कारणों की जांच कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 10 अप्रैल तक इन जिलों में बिगड़े रहेंगे मौसम के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. बुधवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
मुख्य बिंदु
बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम
दरअसल, प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
इसके साथ ही, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, आने वाले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है. इसके अलावा, 10 अप्रैल से पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
14 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. जबकि, 14 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंदर सिंह तोमर ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है.
Tehri Garhwal
TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में हंगामा, रिजल्ट गड़बड़ी पर छात्रों का 5 घंटे घेराव, आंदोलन की चेतावनी

TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन विवि. पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप, छात्रों ने किया ने किया विरोध प्रदर्शन
TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में सोमवार 7 अप्रैल को परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। छात्र नेताओं और छात्र संघ प्रतिनिधियों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी के कार्यालय का करीब 5 घंटे तक घेराव किया और जमकर हंगामा किया।
मुख्य बिंदु
विश्वविद्यालय पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप
छात्रों का आरोप है कि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई छात्रों की ऑनलाइन अंकतालिका में शून्य अंक दिखाए जा रहे हैं, कई छात्रों का रिजल्ट ही पोर्टल पर नहीं दिख रहा और कई विद्यार्थियों की फीस जमा होने के बावजूद समर्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रही है।
यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी संस्थानों में छात्र परेशान
छात्र नेताओं ने बताया कि यह समस्या राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर देहरादून, शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्रों में भी सामने आई है।
पढ़ें ये भी_ SDSUV में अव्यवस्थाओं से छात्रों में आक्रोश , दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
छात्रों में आक्रोश किया विरोध प्रदर्शन
छात्र नेता आदर्श राठौर ने कहा कि छात्र लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिल रहा। मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है और लिखित समाधान देने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद छात्रों ने फिलहाल आंदोलन समाप्त कर दिया है।
समस्या का निवारण न करने पर आन्दोलन की चेतावनी
हालांकि छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आदर्श राठौर, अंशुल चंद्रा, केशव बिजलवाण, मणिका, मंजीत शाह, साक्षी राणा, युवराज सिंह शाह और जीशान खान सहित कई छात्र मौजूद रहे।
पढ़ें ये भी_ श्रीदेव सुमन में निकली शिक्षकों की भर्ती, 14 फरवरी तक ऑनलाइन और 28 फरवरी तक ऑफलाइन जमा कर सकते है आवेदन।
Tehri Garhwal
टिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
आईपीएस श्वेता चौबे ने संभाला एसएसपी टिहरी का कार्यभार, नशा उन्मूलन और महिला सुरक्षा पर जोर
TEHRI GARHWAL: आईपीएस श्वेता चौबे टिहरी गढ़वाल जिले की नई पुलिस कप्तान होंगी. उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर एसएसपी टिहरी का पदभार ग्रहण किया. उनकी नियुक्ति से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. श्वेता चौबे अपनी ईमानदार और अनुशासित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में पुलिसिंग और मजबूत होगी.
मुख्य बिंदु
सोमवार को पूजा अर्चना के बाद संभाली जिम्मेदारी
कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्वेता चौबे ने जनपद पहुंचकर भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

सख्त और पारदर्शी कार्यशैली पर जोर
अपने संबोधन में SSP श्वेता चौबे ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कामकाज को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर खास फोकस
नई SSP ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, नशा उन्मूलन और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा है. उन्होंने निर्देश दिए कि इन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके. इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत हो सके.

बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद
श्वेता चौबे की सख्त, ईमानदार और अनुशासित छवि को देखते हुए स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी. उनके नेतृत्व में अपराध पर लगाम और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने की संभावना है.
Cricket16 hours agoKAR vs PES Dream11 Prediction Match 17 PSL 2026: क्या कराची को खलेगी डेविड वॉर्नर की कमी? पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी टीम!
Cricket16 hours agoKKR vs LSG Dream11 Prediction Match 15 IPL 2026
Dehradun14 hours agoDEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!
Ramnagar15 hours agoRAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप
Udham Singh Nagar13 hours agoRUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत
Dehradun9 hours agoDehradun News: DM सेविन बंसल का बड़ा फैसला, अल्ट्रासाउंड और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर सख्त नियम लागू



































