Roorkee
राकेश टिकैत के रुड़की दौरे की सूचना से विधायक के आवास पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग, विवाद पर बढ़ी सुरक्षा !

रुड़की: खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच चल रहे विवाद के बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के रुड़की आने की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने जल्दबाजी में विधायक उमेश कुमार के आवास के पास बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच पुरानी अदावत रही है। 25 जनवरी को चैंपियन ने सोशल मीडिया पर उमेश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी, जिसके बाद विधायक उमेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल के साथ चैंपियन के कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया था। इसके बाद चैंपियन ने 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के आवासीय कार्यालय में हमला किया और फायरिंग की, जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए।
इसके बाद राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की पेशकश की थी। शनिवार दोपहर को उनकी रुड़की के मंगलौर गुड़ मंडी और उमेश कुमार के आवास पर आने की सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ाई और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। हालांकि, जब राकेश टिकैत नहीं पहुंचे, तो यह जानकारी मिली कि वह हरिद्वार में डाम कोठी पर गए हैं।
गणतंत्र दिवस के दिन उमेश कुमार के कार्यालय पर हुए हमले और फायरिंग की घटना में पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। घटना के दौरान घायल हुए एक युवक सहित अन्य लोगों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और उनके समर्थकों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में चैंपियन और उनके पांच समर्थकों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी कर रहे हैं, और उन्होंने हाल ही में हमले में घायल हुए लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस शीघ्र ही अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी।
#RakeshTikait, #Roorkee, #Police, #Barricading, #Dispute
Roorkee
महाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी

Roorkee News :महाराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के कई लोगों की मौत की घटना सामने आई है। जिसके बाद उत्तराखंड का खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है।
Table of Contents
तरबूज खाने से 4 की मौत के बाद एक्शन में खाद्य विभाग
महराष्ट्र से सामने आए मामले के बाद उत्तराखंड में भी प्रशासन एक्शन मोड में देखने को मिल रहा है। महराष्ट्र में तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में है। खाद्य आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर रुड़की कृषि मंडी में तड़के छापेमारी कर फलों की जांच की गई।
रूड़की में मंडी पर ताबड़तोड़ छापेमारी
खाद्य उपायुक्त गढ़वाल आर.एस. रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मंडी में तरबूज, खरबूजा, पपीता और केले की गहन जांच की। इस दौरान कई दुकानों और गोदामों से फलों के सैंपल लेकर लैब परीक्षण के लिए भेजे गए। जांच के दौरान एक गोदाम से संदिग्ध केमिकल भी बरामद हुआ। जिसका इस्तेमाल फलों को कृत्रिम रूप से पकाने में किया जा रहा था।

व्यापारियों को विभाग ने जारी किए नोटिस
छापेमारी में यह भी सामने आया कि कई व्यापारियों के पास फलों को पकाने से संबंधित वैध लाइसेंस तक मौजूद नहीं था। ऐसे व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खाद्य विभाग ने आम लोगों से की अपील
खाद्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा चमकदार और असामान्य रूप से पके हुए फल खरीदने से बचें। विभाग का कहना है कि जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Roorkee
Good News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह

Roorkee News : उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम सामने आते ही कुछ ऐसे बच्चों की खबरें सामने आ रहीं हैं जो दूसरे बच्चों के लिए प्रेरण बन रही हैं। रूड़की के लविश ने प्रदेश के टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। जबकि उसके पिता एक मजदूर हैं। लविश की कामयाबी के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Table of Contents
रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों के साथ जहां हजारों घरों में खुशियां बिखरीं हुईं हैं। तो वहीं रुड़की से आई एक कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया। सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखने वाले एक छात्र ने अपनी मेहनत से प्रदेश में टॉप-5 में जगह बनाकर नया इतिहास रच दिया।
रुड़की के सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र लविश लामियान ने 500 में से 484 अंक हासिल करते हुए 96.8 प्रतिशत के साथ पूरे उत्तराखंड में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
पिता करते हैं मजदूरी लेकिन बेटे की पढ़ाई में नहीं होने दी कोई कमी
ये उपलब्धि इसलिए और भी खास हो जाती है क्योंकि लविश के पिता मजदूरी करते हैं। लेकिन उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। संघर्ष और मेहनत की इस कहानी में लविश की लगन साफ झलकती है।

दिन-रात की पढ़ाई, परिवार का त्याग और गुरुओं का मार्गदर्शन—इन्हीं के दम पर लविश ने ये मुकाम हासिल किया। उसकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे रुड़की शहर का नाम रोशन कर दिया है।
परिवार और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
लविश की इस उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है, तो वहीं स्कूल में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय प्रबंधन ने लविश की इस उपलब्धि को गौरव का क्षण बताया। विद्यालय प्रबंधक दीपक वर्मा ने कहा कि लविश शुरू से ही होनहार छात्र रहा है और उसकी मेहनत रंग लाई है।
लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा बने लविश
वहीं, लविश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि उनका सपना आगे भी पढ़ाई कर देश के लिए कुछ बड़ा करने का है। लविश की ये सफलता उन तमाम छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को सच करने का हौसला रखते हैं।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Breakingnews24 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
big news6 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
Breakingnews22 hours agoखेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति, खेल मंत्री बोलीं – उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि
Champawat2 hours agoपति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव
Cricket6 hours agoPBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Breakingnews4 hours agoनानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
big news3 hours agoपिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
Cricket40 minutes agoSCO vs USA Dream11 Team CWC League 2: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन












































