Breakingnews
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर बोला हालमा, कहा अंकिता हत्याकांड व भर्ती घोटालों में दोषियों को बचा रही सरकार।

नैनीताल/रामनगर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड और यूकेएसएसएससी और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों की जांच में सरकार असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों में जब तक सफेदपोश नेताओं और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह जांच अधूरी ही रहेगी।
उहोंने कहा कि यूकेएसएस एससी के पूर्व अध्यक्ष एस.राजू ने साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने घपलों की शिकायत की उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कुछ सफेदपोश और अफसर नहीं चाहते थे कि जांच हो। इस मामले में हाकम सिंह को आगे किया जा रहा है लेकिन सवाल यह है कि हाकम को पैदा करने वाले सफेदपोश लोगों को क्यों छिपाया जा रहा? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब तक इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार सलाखों के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक सरकार प्रदेशवासियों का टूटा हुआ विश्वास नहीं लौटा पाएगी।
विधानसभा भर्तियों पर भी माहरा ने कहा कि इस मामले में नौकरी पाए लोग नहीं बल्कि असली गुनहगार वो लोग हैं जिन्होंने नौकरियां लगाई। रिश्तेदारों और नजदीकियों को नौकरियों पर लगाया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी जरूरी है। भले ही वो किसीभी दल के हों। उन्होंने कहा कि हम सन 2000 से सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। गोविन्द सिंह कुंजवाल अपनी ग़लती स्वीकारते हुए कह चुके कि जनता उन्हें दंडित कर चुकी है लेकिन भाजपा के लोग अब भी सामनेआकर भर्ती घोटाले में शामिल होने की बात स्वीकार करने का साहस नहीं जुटा पाए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि जीरो टॉलरेंस सरकार में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, सचिवालय भर्ती घोटाला, दरोगा भर्ती घोटाला, कोआपरेटिव घोटाला होना इनके भ्रष्टाचार में संलिप्तता को उजागर करता है। माहरा ने अंकिता हत्याकांड में सफेदपोश को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने उनसे छेड़छाड़ करने का भी आरोप सरकार पर लगाया। उन्होंने बेतहाशा महंगाई के लिए केंद्र सरकार को भी घेरा, कहा कि अब केंद्र सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ दे रही है।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम

Dehradun News : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते हुए विजलेंस की टीम ने जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस देहरादून की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वर लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत की मांग की थी।
बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया। आरोप है कि अधिकारी उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और लोड बढ़ाने के लिए अवैध रकम की मांग कर रहा था।

शिकायत के बाद विजलेंस ने की कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में कार्यरत अवर अभियंता अतुल कुमार पर आरोप है कि वो बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल

जौलजीबी-मुनस्यारी रोड एक्सीडेंट, बंगापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
MUNSIYARI CAR ACCIDENT: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्य बिंदु
पुलिस और SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष Pradeep Yadav और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी Neeraj Chauhan पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF टीम की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें _ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
MUNSIYARI CAR ACCIDENT हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष), निवासी धुरातोली मुनस्यारी और अंकित पांडेय (30 वर्ष), निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें _ Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
उपचार के दौरान एक और युवक ने तोड़ा दम
हादसे में आयुष पंत (26 वर्ष), निवासी टकाना और देवेंद्र पंत (25 वर्ष) घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ये भी पढ़ें _ Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
Cricket9 hours agoRRP vs SSS Dream11 Prediction Hindi : IGI Stadium Haldwani पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Breakingnews4 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में 80 हजार की रिश्वत लेते JE रंगे हाथ गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी रकम
big news11 hours agoइस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
big news8 hours agoरामनगर में आंधी-तूफान का कहर, घर के ऊपर पेड़ गिरने से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
uttarakhand weather9 hours agoपहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश, जानें अगले कितने दिन प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
Dehradun7 hours agoदेहरादून के नकरौंदा में हुई बड़ी चोरी का हुआ खुलासा, तीन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uttarakhand7 hours agoरुद्रपुर में 10 लाख Fake NCERT किताबें बरामद, देश का सबसे बड़ा किताब घोटाला उजागर
Uttarakhand3 hours agoKEDARNATH YATRA 2026 को लेकर बड़ी खबर, दर्शन के लिए देना होगा सर्टिफिकेट, गैर सनातनियों पर ये अपडेट…





































