Breakingnews
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस. आवासीय 9 परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

उधम सिंह नगर/काशीपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज परिसर पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ई.डब्ल्यू.एस. आवासीय 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें से 8 परियोजनाएं उधम सिंह नगर की है और एक परियोजना नैनीताल के रामनगर की है।
शिलान्यास अवसर पर पहुंचने पर धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ केंद्र के व राज्य के कई कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे। इसी के साथ ही वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी भी उनके साथ दिखाई दिए।
शिलान्यास अवसर पर बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जो 2024 में जो सपना संजोया है वह सपना उनका बहुत जल्दी पूर्ण हो जाएगा। इसी के साथ ही उधम सिंह नगर और नैनीताल में 7000 से अधिक मकानों का लक्ष्य रखा है वह अपने आप में एक मिसाल है। गरीब तबके के लोग जिनके सर के उपर छत नहीं है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमें लगभग 500 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में जहां-जहां सड़कों की बदहाल हालत है उसका सुंदरीकरण किया जाएगा।
इसी के साथ ही काशीपुर का डिरेनिग सिस्टम खराब होने के चलते यहां पर जलभराव की समस्या हमेशा उत्पन्न रहती है, इसका सुधारी करण भी किया जाएगा, साथ ही जो सड़कें मरम्मत के लिए पड़ी है उनकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। जल समस्या भी अति शीघ्र ठीक कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गिरीताल का सौंदर्यीकरण और मां मनसा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण अति शीघ्र कराया जाएगा। कार्यक्रम में इंटेलिजेंस के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Breakingnews
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 15 डीएसपी (सीओ) के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस को भी यहां से वहां किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस ताजा आदेश में कुल 15 डीएसपी (सीओ) स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से 10 अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति देकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बनाया गया था और अब उन्हें उनकी नई तैनाती भी सौंप दी गई है।
पुलि अधिकारियों के हुए बंपर तबादले
इसके अलावा 5 अन्य डीएसपी अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते महीने पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों से इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया था। इस बड़े फेरबदल को पुलिस महकमे में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन्हें दी गई तैनाती
10 अधिकारी जो कि हाल ही में पदोन्नति पाकर डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस बने थे उन्हें तैनाती दे दी गई है। डीएसपी चंद्र मोहन को टिहरी गढ़वाल तो वहीं डीएसपी अंजना नेगी को नैनीताल तैनाती दी गई है।

5 CO भी किए गए इधर से उधर
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | अनुज | देहरादून | GRP हरिद्वार |
| 2 | अनुज कुमार | पौड़ी गढ़वाल | देहरादून |
| 3 | रीना राठौर | देहरादून | IRB द्वितीय देहरादून |
| 4 | विमल प्रसाद | अल्मोड़ा | चंपावत |
| 5 | नितिन लोहानी | CID सेक्टर हल्द्वानी | देहरादून |

Breakingnews
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर खाई में गिरने से चालक समेत दो की मौत

Tehri News : टिहरी जिले में लंबगांव क्षेत्र के ग्राम क्यारी के पास चारगांव रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी में लंबगांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा
टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में ग्राम क्यारी के नजदीक चारगांव रोड पर एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित दो लोगों की जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक डंपर माजफ से माल छोड़कर वापस आ रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। डंपर जैसे से क्यारी गांव के ऊपर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय डंपर के ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में सूरज राठौड़ (44), निवासी बहराइच (यूपी) और गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36) की मौत हो गई।
Cricket15 hours agoLAH vs ISL Dream11 Prediction Match 16 PSL 2026: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Cricket24 hours agoDC vs GT Dream11 Team Today IPL Match 14 | Best Fantasy Tips 2026
Cricket24 hours agoHYK vs PES Dream11 Team Match 15 PSL 2026 – Best Prediction, Playing XI, Pitch Report
Udham Singh Nagar21 hours agoरुद्रपुर में पलटी भारत-नेपाल मैत्री बस, मासूम बच्ची समेत 65 लोग थे सवार…
Uttarkashi19 hours agoUTTARKASHI NEWS: चिन्यालीसौड़ हाई वोल्टेज ड्रामा, पालिका अध्यक्ष ने पुल पर चढ़कर DM को बुलाने की रखी मांग
uttarakhand weather18 hours agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 10 अप्रैल तक इन जिलों में बिगड़े रहेंगे मौसम के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Haridwar22 hours agoहरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर भीषण बस हादसा: बारातियों से भरी बस और रोडवेज की टक्कर, 15 घायल
Uttarakhand16 hours agoउत्तराखंड में जनगणना का पहला चरण, 10 अप्रैल से स्व-गणना, पहली बार डिजिटल होगी पूरी प्रक्रिया

































