Nainital
हल्द्वानी में 14 फरवरी को होगा राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि….

हल्द्वानी : 28 जनवरी से शुरू हुए उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी में होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इस खास अवसर पर खेल विभाग और प्रशासन समापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
समापन समारोह में हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है और इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पार्किंग, क्राउड मैनेजमेंट, और वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। आईजी कुमाऊं, योगेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया और समापन समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समापन समारोह को और भी भव्य और दिव्य बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 600 कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान समारोह के स्थल पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन का आयोजन किया जाएगा, जिससे यह शाम यादगार बन सके।
पुलिस प्रशासन समापन समारोह में आने-जाने में लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा है। इसके अलावा, वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर भी सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
Nainital
नैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त

Nainital News : नैनीझील में गुरूवार सुबह एक लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Table of Contents
नैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी
नैनीताल में गुरुवार सवेरे नैनी झील से शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक टैक्सी बाइक चालक सूरज आर्या ने नैनीझील में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने इसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय निवासियों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला और उसकी तलाश ली।

शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
तलाशी में पॉकेट से सफेद रुमाल, गुटका और 15 रूपए निकले। न्यू हिना ट्रेवल्स और जुबीज़ किचन के सामने झील से मिले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को देखने से वो प्रथम दृष्टया बाहरी नजर आ रहा है।
सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से पहुंची पुलिस नाव लेकर मौके पर पहुंची। शव को झील के मार्ग से मल्लीताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।
Nainital
15 जून को जा रहे हैं कैंची धाम तो पढ़ लें ये खबर, निजी गाड़ियां पूरी तरह बैन, जानें कैसे पहुंचे बाबा के दर ?

kainchi dham mela : हर साल 15 जून को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बहुत बड़ा मेला लगता है। जिसमें देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बता दें कि 15 जून को प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस होता इसी के उपलक्ष्य में इस मेले का आयोजन किया जाता है। तो अगर आप भी इस मेले में जा रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है।
Table of Contents
15 जून को कैंची धाम होने वाले मेले को लेकर तैयारियां तेज
प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले (kainchi dham mela) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 जून को आयोजित होने वाले भव्य मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात और सुरक्षा संबंधी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेले के दौरान केवल प्रशासन द्वारा अधिकृत वाहनों को ही कैंची धाम तक जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।
14 और 15 जून के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था तैयार
जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने 14 और 15 जून के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था तैयार की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी, काठगोदाम, भीमताल, नैनीताल, भवाली और खैरना से बसों और टैक्सी सेवाओं का संचालन किया जाएगा। मंदिर तक पहुंचने के लिए भवाली से 150 तथा भीमताल से 100 टैक्सी-मैक्सी वाहनों की व्यवस्था की गई है।

निजी गाड़ियां, शटल सेवा से मंदिर जाएंगे श्रद्धालु
यात्रियों के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम तक बस यात्रा का किराया 150 रुपये प्रति यात्री रखा गया है। वहीं भीमताल और नैनीताल से आने वाले श्रद्धालुओं को 100 रुपये तथा भवाली और खैरना से कैंची धाम तक 50 रुपये प्रति यात्री का भुगतान करना होगा। भवाली से संचालित टैक्सी शटल सेवा का किराया भी 50 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

धाम तक आम वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
प्रशासन के अनुसार मेले के दौरान भवाली से कैंची धाम तक आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित शटल सेवाओं के माध्यम से ही मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा कैंची धाम मार्ग पर स्थित होटल और होमस्टे का सुरक्षा ऑडिट भी कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
.
Haldwani
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला

Diksha Pandey : कुमाऊं के द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी की पहचान अब यहां आए दिन होने वाले ब्लॉगरों के घमासान से होने लगी है। आए दिन हल्द्वानी से ब्लॉगरों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
Table of Contents
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर
बीते दिनों फौजियों और उनकी पत्नियों को लेकर कालाढूंगी की महिला ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से लगातार लोग उसे ट्रोल कर रहे थे। हालांकि ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने माफी भी मांग ली थी।
लेकिन इसके बाद भी वो लगातार लोगों के निशाने पर थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर दीक्षा पांडेय ने कालाढूंगी कोतवाली में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने थाने के अंदर जहर खाने की बात से इंकार किया है।

फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया दीक्षा ने एक पोस्ट किया था। इसे पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बयानबाजी और वीडियो साझा किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। विवाद के बीच कुछ सामाजिक संगठनों ने भी महिला ब्लॉगर के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की।
वहीं दीक्षा पांडेय का कहना है कि पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद, उनके अनुसार कुछ लोगों की ओर से लगातार धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

दीक्षा पांडेय की बहन संध्या ने लगाए आरोप
दीक्षा पांडेय की बहन संध्या का कहना है कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से परिवार मानसिक दबाव का सामना कर रहा था। जिसके चलते उनकी बहन ने ये कदम उठाया है।
- Chamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल
- रामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- धर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
- SDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
- Khaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Nainital13 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Ramnagar10 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Uttarakhand13 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Haridwar12 hours agoधर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
Cricket15 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Udham Singh Nagar13 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
Breakingnews8 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल






































