Pauri
पौड़ी पुलिस की कड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ 11 चालान !

कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में की गई, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।
चालान किए गए व्यक्तियों के नाम:
- अंकित पुत्र देवेन्द्र, निवासी- पदमपुर सुखरौ, कोटद्वार
- आशु कर्णवाल पुत्र राजेश कुमार, निवासी- रतनपुर बालासौड़, कोटद्वार
- सुरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- ध्रुवपुर कोटद्वार
- मोहित कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी- निम्बूचौड़ कोटद्वार
- वाशु गुसाई पुत्र जगमोहन, निवासी- निम्बूचौड़ कोटद्वार
- प्रशांत रावत पुत्र शीशपाल रावत, निवासी- सिताबपुर कोटद्वार
- रमेश पुत्र उमराव सिंह, निवासी- शिवपुर कोटद्वार
- दीपक सैनी पुत्र सतीश, निवासी- मोटाढाक कोटद्वार
- संजय सिंह पुत्र स्व0 श्री सुरेंद्र सिंह, निवासी- जीवानन्दपुर कोटद्वार
- नवीन पुत्र चन्द्रमोहन शर्मा, निवासी- दुर्गापुर कोटद्वार
- विपिन बिष्ट पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी- जीवानन्दपुर कोटद्वार
पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
#Alcoholcrackdown #PauriPoliceaction #Kotdwardisturbance #Publicalcoholban #ChallanKotdwar
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
big news
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदरा ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला
पौड़ी में गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
शाम को घर लौटते वक्त बनाया शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) अपने काम से घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों की खोजबीन पर चला पता
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहंचे और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पाया तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को मारने के आदेश जारी किए जाएं।
Cricket11 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Dehradun11 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
big news11 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
Haridwar10 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Cricket11 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
big news5 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Cricket5 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Kedarnath4 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप









































