Breakingnews
उत्तराखंड विधानसभा में धामी कैबिनेट की बैठक शरू, भू-कानून संशोधन पर हो सकती है चर्चा….

देहरादून : उत्तराखंड का बजट सत्र 2025 मंगलवार को विधायिका की शुरुआत के साथ शुरू हो गया है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष के पारण के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। आज बुधवार को, बजट सत्र के दूसरे दिन से पहले धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।
धामी कैबिनेट की बैठक: भू-कानून पर विशेष जोर
उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार भू-कानून को और सख्त बनाने पर जोर दे रही है। इस संबंध में विधानसभा के बजट सत्र में भू-कानून संशोधन विधेयक को पेश किया जा सकता है। प्रदेश के विभिन्न संगठन लंबे समय से उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून और मूल निवास को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को जब बजट सत्र की शुरुआत हुई, विधानसभा के बाहर भू-कानून को लेकर जोरदार प्रदर्शन भी हुआ था।
नेताओं ने भू-कानून को लेकर किया हंगामा
घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमलाल आर्या ने विधानसभा गेट पर इतना हंगामा किया कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, भू-कानून संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोहित डिमरी ने भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात करने की कोशिश की, हालांकि वे सफल नहीं हो पाए। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह जल्द ही एक सशक्त भू-कानून लाने वाली है।
आज की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले
धामी कैबिनेट की बैठक में भू-कानून संशोधन विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इनमें शामिल हैं:
- संशोधित भू-कानून विधेयक को सदन से पारित कराना
- उत्तराखंड ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली-2025
- परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी पॉलिसी
- शिक्षा विभाग में बीआरपी-सीआरपी और चतुर्थ श्रेणी के 4100 पदों पर भर्ती संबंधित प्रस्ताव
- प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव
- उत्तराखंड के पुराने बाज़ारों के पुनर्विकास के लिए री-डेवलपमेंट नीति
- उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी कर रहे डॉक्टर्स के लिए एक प्रस्ताव, जिसके तहत वे अगले दो साल तक दूसरे राज्यों में नौकरी नहीं कर सकेंगे
- एकल महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना
इन प्रस्तावों को लेकर राज्य सरकार की योजना है कि इन मुद्दों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके और प्रदेश के विकास को गति मिले।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Dehradun17 hours agoदेहरादून में गोल्ड होलमार्क सेंटर पर दिल्ली की टीम की छापेमारी, कारोबारियों में मचा हड़कंप
Ramnagar19 hours agoमां की आंखों के सामने बेटे पर झपटा बाघ, घसीटकर जंगल में ले गया, फिर मिला शव
Dehradun18 hours agoअंकिता भंडारी की मां को जान से मारने की धमकी का आरोप, IG ने देहरादून SSP को दिए जांच के निर्देश
Almora13 hours agoअल्मोड़ा के कसार देवी में पर्यटक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कमरे को किया गया सील
Haridwar11 hours agoहरिद्वार में IB के SP पर जानलेवा हमला, अपने ही चालक ने माथे के पास मारी गोली
Haridwar16 hours agoपंचतत्व में विलीन हुईं योगी आदित्यनाथ की मां, चंडी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि
Uttarakhand11 hours agoउत्तराखंड की फिल्म नीति का देशभर में बजा डंका ! केंद्रीय सचिव भी हुए मुरीद







































