Udham Singh Nagar
सीएम धामी से न्यूजीलैंड डेलिगेशन ने की शिष्टाचार भेंट , पशुपालन योजनाओं का किया अध्ययन….

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को खटीमा में न्यूजीलैंड से आए एक उच्चस्तरीय डेलिगेशन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी और न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस ने भारतीय ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मों का निरीक्षण और अध्ययन किया। यह निरीक्षण जनपद उधम सिंह नगर के तहसील किच्छा, गदरपुर और काशीपुर के अंतर्गत किया गया।

इस योजना का उद्देश्य पशुपालन के क्षेत्र में गुणवत्ता वाले ब्रीड के उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। न्यूजीलैंड के विशेषज्ञ इस योजना के कार्यान्वयन और इसके प्रभाव का मूल्यांकन कर रहे हैं।
भेंट के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने डेलिगेशन का स्वागत करते हुए राज्य के विकास कार्यों और पशुपालन क्षेत्र में सुधार की दिशा में सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
Udham Singh Nagar
ऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले मर चुके शख्स पर ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी का केस किया है। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
बरखेड़ी पांडे गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने करीब पांच साल पहले निधन हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।

ऊर्जा निगम ने मुर्दे पर दर्ज किया मुकदमा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज होने से ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का दिया भरोसा
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज होना गंभीर मामला है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्राथमिकी किस आधार पर दर्ज की गई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
Udham Singh Nagar
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर, निदेशालय ने प्रिंसिपल को हटाया

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ओर से तीन दिनों तक किए गए आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें उठाई थीं। छात्रों के विरोध के बाद जनजाति कल्याण निदेशालय ने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
Table of Contents
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में सामने आई शिकायतों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गणित शिक्षक को मिली प्राचार्य की जिम्मेदारी
विद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पीजीटी गणित शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीन दिन तक छात्रों ने किया था विरोध
विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में लंबे समय से नाराजगी थी। अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध राशन को लेकर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायरी राशन मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। विद्यार्थियों ने बिजली-पानी की समस्या, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
अभिभावकों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी उठाई शिकायतें
निदेशालय के आदेश में बताया गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजातीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्राचार्य को अग्रिम आदेश तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का फैसला लिया गया।
Udham Singh Nagar
खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। एक ही स्थान पर दो शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
Table of Contents
खटीमा रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से हड़कंप
ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी मच गई। मामला रेलवे स्टेशन वार्ड नंबर-6 के पास का है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि यहां दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन सिंह चुफाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर दोनों व्यक्ति मृत अवस्था में मिले।
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक मृतकों में एक की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत, पुत्र पद्म सिंह सामंत के रूप में हुई है। वो खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहता था और परचून की दुकान चलाता था। दूसरे मृतक की पहचान विनोद, पुत्र शोभन सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 47 वर्ष बताई जा रही है और वो ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद का रहने वाला था।
एक जगह दो शव मिलने से बढ़ी पुलिस की चुनौती
एक ही स्थान पर दो लोगों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के कारण पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
एक ही जगह पर दो शव मिलने की घटना ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Breakingnews6 hours agoराष्ट्रीय अध्यक्ष की टीम में उत्तराखंड से 4 चेहरे शामिल, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Cricket7 hours agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips
Trending10 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli10 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Dehradun11 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
big news8 hours agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Haridwar9 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत




































