Haldwani
HALDWANI: दुल्हन शादी के जोड़े में थाने पहुंची, दूल्हा शादी से पहले हुआ लापता….

हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती अपने शादी के दिन दूल्हे का इंतजार करती रह गई, लेकिन दूल्हा और उसकी बारात नहीं आई। पूरा मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है और युवती ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की निवासी है और फिलहाल मुखानी क्षेत्र में किराए पर रह रही है। उसने बताया कि कुछ समय पहले रुद्रपुर में अपने पड़ोसी, जो कि बिंदुखत्ता लालकुआं का निवासी था, से दोस्ती की थी। शुरू में दोस्ती के बाद युवक ने उसे प्रेम प्रस्ताव दिया, जिसे उसने ठुकरा दिया। बाद में युवक ने उससे शादी करने का वादा किया, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया।
युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने शादी की मांग की, तो दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। 2 मार्च को शादी की तारीख तय हुई और हल्द्वानी के आर्य समाज मंदिर में शादी होनी थी।
शादी के दिन, युवती अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी के लिए मंदिर पहुंची, लेकिन तय समय पर दूल्हा और उसकी बारात नहीं आई। युवती ने युवक से संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब बारात नहीं आई, तो युवती ने पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में और उसके माता-पिता व बहन के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि इस मामले में परिवारों के बीच अंतरजातीय विवाह होने की वजह से शादी तोड़ी गई है और इसकी पूरी जांच की जा रही है।
#Bride #Groom #Wedding #PoliceComplaint #MissingGroom
big news
हल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं

Lalkuan News : हल्द्वानी के लालकुंआ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही बच्ची संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बच्ची की तलाश की गई। इस दौरान एक खेत में झाड़ियों में बच्ची की स्कूल ड्रेस तो मिली लेकिन बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
Table of Contents
लालकुंआ में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता
लालकुआं के मोटाहल्दू में 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला गुरुवार देर शाम तक और उलझता चला गया। दिनभर चली पुलिस की सघन कार्रवाई, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक जांच के बावजूद पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। झाड़ियों में मिली छात्रा की स्कूल ड्रेस ने सनसनी जरूर फैलाई, लेकिन छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं
जानकारी के मुताबिक हाल निवाशी मिनी औद्योगिक अस्थान मोटाहल्दू मूल निवासी शक्तिफार्म सतीश उपाध्याय की पुत्री ललिता (15) रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 2 बजकर पांच मिनट पर छुट्टी के बाद वो सहेली के साथ घर के लिए निकली, लेकिन रास्ते में अलग होने के बाद ललिता रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। तय समय पर घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

मामला तब और गंभीर हो गया जब मदरसन कंपनी के पास टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली खाली जमीन में घनी झाड़ियों के बीच छात्रा की सलवार-कमीज बरामद हुई। सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद, सीओ अमित सैनी, कोतवाल बृजमोहन सिंह राणा समेत कई टीमें जांच में जुटीं। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर लाया गया लेकिन उसके बाद कोई दिशा नहीं मिल सकी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जबकि सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।

हालांकि कई कैमरे बंद या खराब मिलने से जांच की रफ्तार थम गई। उपलब्ध फुटेज में छात्रा कपड़े मिलने की जगह से कुछ दूरी पहले तक ही दिखाई दे रही है। जांच के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए। ऐसे में सबसे अहम कड़ी ही कमजोर साबित हो रही है।
घटना के बाद से मोटाहल्दू इलाके में हड़कंप
पुलिस निजी प्रतिष्ठानों और रास्तों के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मोटाहल्दू और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद ने कहा कि छात्रा की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और प्राथमिकता छात्रा की सुरक्षित बरामदगी है।
Haldwani
उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, यहां रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगे थे 12 हजार
Haldwani News : उत्तराखंड में विजिलेंस की फिर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी सेक्टर की विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत मिलने पर जाल बिछाकर ये कार्रवाई की गई है।
12 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार
विजिलेंस टीम ने ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने आम के पेड़ काटने की अनुमति दिलाने के बदले ठेकेदार से रिश्वत की मांग की। कार्रवाई के तहत टीम उसे अपने साथ लेकर गई है।

26 पेड़ कटवाने की अनुमति के बदले मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक फ्री नंबर 1064 पर एक शिकायतकर्ता मे शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि वो लकड़ी का ठेकेदार है और बीते छह साल से यहीं पर काम कर रहे है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से कुछ साल पहले आम के 26 पेड़ खरीदे थे। इन पेड़ों को कटवाने की अनुमति के लिए उसने आवेदन किया था।
अनुमति से जुड़े दस्तावेज उद्यान विभाग तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर लिया। इसके साथ ही आरोप है कि विभाग के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे ने 26 पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जिसके बाद उसने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के आरोपोंकी जांच की जो कि सही पाए गए। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
Haldwani
हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…

Haldwani News : हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी ने शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।
Table of Contents
हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन
हल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग होने की शिकायतों के चलते शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी,उपजिलाधिकारी हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी के द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया।
तीन दुकानों पर ओवररेटिंग पाई जाने पर कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षण में कुल चार दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 3 दुकानों में दुकानदारों के द्वारा ओवररेटिंग की जानी पाई गई। कई शराब की ब्रांड का क्वार्टर में 5 रुपया और 10 रुपया अधिक वसूला जा रहा है। इन दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

बोतल में अंकित QR कोड भी नहीं कर रहा था काम
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ओवररेटिंग के अलावा बोतल में अंकित QR कोड भी काम नहीं कर रहा है। बता दें कि लालकुआं में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय राजस्व कर्मी और अन्य लोगों के माध्यम से दुकानों से शराब की खरीद करवाई गई। जिसमें पाया गया कि शराब की बोतलों में अंकित मूल्य के सापेक्ष अधिक मूल्य पर मदिरा की बिक्री की जा रही है।
लालकुआं में चारों मदिरा की दुकानों देशी व विदेशी दुकान में मूल्य से अधिक धनराशि पर शराब की विक्रय होना पाया गया है। चारों दुकानों में अधिक दाम ओवर रेटिंग के अतिरिक्त दुकान में बिलिंग मशीन खराब पाई गई। इसके साथ ही स्टॉक पंजिका भी अपूर्ण पाई गई है। दुकान पर बिक्री पंजिका नहीं पाई गई जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेजी जा रही है।
Cricket16 hours agoLSG vs GT Dream11 Prediction Match 19 IPL 2026
Cricket19 hours agoCSK vs DC Dream11 Prediction Match 18 IPL 2026
Cricket15 hours agoMI vs RCB Dream11 Prediction Match 20 IPL 2026
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
big news14 hours ago14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री, आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला, DM ने जारी किया आदेश
Breakingnews19 hours agoपौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता
big news16 hours ago2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
Haridwar18 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत





































