Haridwar
अनुपम खेर ने अनिल कपूर के साथ हरिद्वार में मनाया 70वां जन्मदिन, स्वामी अवधेशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद !

हरिद्वार: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर अपने मित्र और अभिनेता अनिल कपूर के साथ हरिद्वार का दौरा किया। इस विशेष अवसर पर अनुपम खेर ने सबसे पहले जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
इसके बाद अभिनेता अनुपम खेर ने गऊ पूजा कर महादेव की पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हरिद्वार के कई प्रसिद्ध साधु संत भी मौजूद थे। अनुपम खेर और अनिल कपूर ने इस मौके पर हरिद्वार की शांति और आस्था का अनुभव किया।
अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर अनुपम खेर ने धर्म, आस्था और संतों के आशीर्वाद को जीवन का अहम हिस्सा बताया और इस पुण्य स्थल पर पूजा अर्चना करने को एक अद्भुत अनुभव बताया।
इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर का स्वागत करने के लिए स्थानीय लोग और भक्त भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
#AnupamKher70th #AnilKapoorHaridwar #SwamiAvadheshanand #HaridwarVisit #MahadevPuja
Haridwar
हरिद्वार में SIR पर सियासी रार, फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

Haridwar News : हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कलेक्टरेट परिसर में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जमकर सियासी घमासान हुआ। बैठक में मौजूद विपक्षी विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने कथित तौर पर फर्जी और थोक में दाखिल की जा रही फॉर्म-7 आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Table of Contents
बूथों पर फर्जी आपत्तियों का दावा
बैठक में पिरान कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद, लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक रवि बहादुर, विरेंद्र जाति, ममता राकेश और कांग्रेसी नेता मनोज धनगर ने जिला प्रशासन के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
फर्जी फॉर्म-7 आपत्तियों पर विपक्ष का जोरदार हंगामा
विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि उनकी विधानसभा के बूथ संख्या 85 और 86 में करीब 92 आपत्तियां सामने आई हैं, जिनमें से कई मतदाताओं ने खुद शिकायत दर्ज कराने से साफ इनकार किया है।
वहीं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने उनके क्षेत्र में 36 फर्जी शिकायतों का मामला उठाते हुए निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। धनगर समाज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने आरोप लगाया कि बूथ से दूर बैठे लोग मनमाने ढंग से आपत्तियां दाखिल कर रहे हैं।

हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने निर्वाचन आयोग से फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा (FIR) दर्ज करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगाई, तो कांग्रेस न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।
नियमों के तहत होगा क्रॉस वेरिफिकेशन
विपक्ष के हंगामे और आरोपों के बीच अपर जिलाधिकारी (ADM) जितेंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि फॉर्म-7 दाखिल करने को लेकर निर्वाचन आयोग की निर्धारित और सख्त गाइडलाइंस हैं। अगर तय सीमा से अधिक आपत्तियां प्राप्त होती हैं, तो उनका घोषणा पत्र, भौतिक सत्यापन और क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने या गलत शिकायत दर्ज कराने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, तीन बाइक जलकर राख

Haridwar News : शहर में सुबह-सवेरे स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
Table of Contents
हरिद्वार में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह दुकान के अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं तेज हो गया और आग की लपटें दिखाई देने लगीं। आग ने देखते ही देखते दुकान के अंदर रखे स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आग में तीन बाइक जलकर राख
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास स्थित अन्य दुकानों और प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।
स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट
आग के कारण दुकान के अंदर खड़ी तीन पुरानी बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गईं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

फायर विभाग के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, आग से हुए कुल नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
एक घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर पाया गया काबू
एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। आग के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
Haridwar
कांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी

Haridwar News : कांवड़ मेला 2026 का समापन हो गया है। धर्मनगरी से कांवड़िए तो जा चुके हैं लेकिन अपने पीछे हजारों मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ गए हैं। जिसे साफ करना अब प्रशान के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। मेले के समापन के साथ ही सैकड़ों कर्मचारी सफाई अभियान में जुट गए हैं।
Table of Contents
कांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा
हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले के समापन के बाद घाटों पर हर ओर कूड़ा ही कूड़ा नजर आ रहा है। इस गंदगी को साफ करना हरिद्वार नगर निगम के लिए बड़ी चुनौती है। इस बार कांवड़ यात्रा में करोड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही रही, जिसके चलते शहर के घाटों, प्रमुख सड़कों और कांवड़ पटरी पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा हुआ।
दिन-रात अलग-अलग इलाकों में काम कर रहे कर्मचारी
मेला खत्म होते ही नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारी दिन-रात अलग-अलग इलाकों में काम कर रहे हैं।
सफाई अभियान की शुरुआत हरकी पैड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों से की गई। इसके बाद गंगा किनारे स्थित दूसरे घाटों पर भी सफाई का काम तेज कर दिया गया। नगर निगम के करीब एक हजार कर्मचारी इस अभियान में लगाए गए हैं। इनके अलावा जिला पंचायत और परिवहन विभाग की टीमें भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं।
अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा कचरा
नगर निगम के मुताबिक, सफाई के दौरान इकट्ठा होने वाले कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाएगा। उपयोगी और रिसाइकिल होने वाले कचरे को अलग कर आगे रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा, जबकि अन्य कचरे का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।

कांवड़ मेले की पूरी अवधि में हरिद्वार शहर में करीब 7,000 मीट्रिक टन तक कचरा जमा होने का अनुमान है। वहीं, अकेले गंगा घाटों पर लगभग 4,500 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में कचरे के कारण मेले के बाद सफाई व्यवस्था को सामान्य स्थिति में लाने के लिए नगर निगम को बड़े स्तर पर अभियान चलाना पड़ रहा है।
95 फीसदी घाटों की सफाई पूरी – नगर निगम
हरिद्वार नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम से ही सफाई अभियान को और तेज कर दिया गया था। डाक कांवड़ के दौरान कई सड़कों और संकरी गलियों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहने के कारण कुछ स्थानों पर कचरा जमा हो गया था। ऐसे में निगम ने सबसे पहले घाटों और शहर के प्रमुख मार्गों को साफ करने पर जोर दिया।
हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, नई घाट, अलकनंदा घाट, बिरला घाट और विष्णु घाट सहित अधिकांश प्रमुख घाटों पर सफाई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। नगर निगम का दावा है कि करीब 95 फीसदी घाटों की सफाई पूरी हो चुकी है। अब बाकी बचे क्षेत्रों में भी सफाई अभियान लगातार जारी है।
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में नहीं थम रहा बारिश का दौर, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
big news15 hours agoत्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत
Cricket11 hours agoNDT vs EDR Dream11 Prediction Match 30 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Cricket11 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
Dehradun12 hours agoनियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया
Dehradun16 hours agoभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर किया याद
Chamoli14 hours agoबद्रीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव का आगाज, जयकारों के बीच निकली डोली
Chamoli9 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन






































