Connect with us

Dehradun

उत्तराखंड में होली से पहले मौसम में हो सकता है बदलाव, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में चढ़ेगा पारा….

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड में आज का मौसम कुछ इस प्रकार रहा कि मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ था और तेज धूप खिली रही। हालांकि, दून और पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के साथ हल्की हवाएं चलती रही। अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छा सकते हैं। आगामी सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से लेकर मुख्यत: बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात और बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार को देहरादून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम हवाएं भी चलती रहीं। शाम को दून में आंशिक बादल भी दिखे। इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे सुबह और शाम को ठंडक महसूस की गई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी सुबह ठंडक बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज और कल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हो सकता है, जहां चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

शहर, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान:

  • देहरादून: 26.4°C, 9.8°C
  • ऊधमसिंह नगर: 26.7°C, 8.8°C
  • मुक्तेश्वर: 19.5°C, 2.8°C
  • नई टिहरी: 17.6°C, 5.8°C

Advertisement

Advertisement

#Holi #WeatherChange #Snowfall #TemperatureRise #Mountains

Dehradun

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए की नई पहल, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान…

Published

on

DEHRADUN:  संस्कृत भाषा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं। यज्ञ, कर्मकांड, वेद में सर्टिफिकेट कोर्स की व्यवस्था की जाए। संस्कृत का अध्ययन कर रहे बच्चों को 16 संस्कार के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। पहले चरण में 100 बच्चों को और उसके बाद हर साल एक लक्ष्य निर्धारित कर युवाओं को 16 संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाए। संस्कृत के क्षेत्र में शिक्षण, लेखन एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को प्रत्येक वर्ष सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाए। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की सामान्य समिति की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड योग, आयुष, ऋषि-मुनियों और संस्कृत की भूमि रही है। राज्य की द्वितीय राजभाषा संस्कृत को राज्य में तेजी से बढ़ावा देने के लिए स्कूल और कॉलेज में संस्कृत में वाद-विवाद, निबंध लेखन, श्लोक प्रतियोगिताएं कराई जाए। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए जनपदों में नोडल अधिकारी बनाये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए की कि सभी कार्यालयों में नाम पट्टिका संस्कृत भाषा में भी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए जिन राज्यों में अच्छा कार्य हुआ है, उन राज्यों की बैस्ट प्रैक्टिस का अध्ययन कर, राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए कार्य किये जाएं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार संस्कृत को जोड़ने के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं।

संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अभी राज्य के प्रत्येक जनपद के एक गांव में कुल 13 गांवों को संस्कृत ग्राम बनाया जा रहा है। इसे चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जायेगा। उन्होंने राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना और पुजारियों को प्रोत्साहन योजना जैसी व्यवस्था बनाये जाने का सुझाव दिया। बैठक में समिति के सदस्यों ने सुझाव दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में संस्कृत के प्रश्न जोड़े जाने चाहिए। संस्कृत में शोध को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए बैठक में आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा बनाने के लिए 01 लाख लोगों को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सरल संस्कृत सम्भाषण प्रशिक्षण दिया जायेगा। संस्कृत वेदों के अध्ययन की सुविधा के लिए वेद अध्ययन केन्द्र बनाये जायेंगे। संस्कृत के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले संस्कृत विद्यालयों को पुरस्कृत किया जायेगा। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न समसामयिक विषयों पर लघु फिल्म बनाने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। संस्कृत के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए देश -विदेश के विश्वविद्यालयों, संस्कृत अकादमी, संस्कृत संस्थानों द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों, गतिविधियों से सबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए राज्य में सम्मेलन किया जायेगा।

सचिव संस्कृत शिक्षा श्री दीपक कुमार ने राज्य में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखकर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में मारे गये निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement

Advertisement

Continue Reading

Crime

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में 52 वर्षीय व्यक्ति की चम्मच से गोदकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में…

Published

on

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मांडूवाला इलाके में एक नशा मुक्ति केंद्र के अंदर गुरुवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां केंद्र में इलाज के लिए भर्ती 52 वर्षीय व्यक्ति की चम्मच से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार 8 अप्रैल को कर्मा वेलफेयर सोसाइटी नामक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुए थे। केंद्र में ही भर्ती दो अन्य युवकों से उनका दो दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन गुरुवार को फिर से कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि झगड़े के दौरान दोनों युवकों ने अजय कुमार को कमरे में बंद कर दिया और उसकी छाती व गर्दन पर चम्मच से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में मेरठ निवासी अजय कुमार के अलावा पंजाब के दो युवक भी भर्ती थे। पहले भी इनके बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन आज का विवाद जानलेवा बन गया। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

इस घटना ने एक बार फिर राज्य में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां इलाज के नाम पर अमानवीयता और हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसे केंद्रों की नियमित जांच और कर्मचारियों की सख्त स्क्रूटनी जरूरी है, ताकि इन संस्थानों को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

Advertisement

#Dehradunmurder #Rehabcentercrime #Spoonattack #AjayKumardeath #Drugcenterviolence

Continue Reading

Breakingnews

सीएम धामी बोले: आतंकवाद पर अब ‘जीरो टॉलरेंस’, सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान को सख्त संदेश…

Published

on

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि अब आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पूरी तरह ‘जीरो टॉलरेंस’ पर आधारित है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में लिए गए कड़े और ऐतिहासिक निर्णयों पर अमल शुरू हो गया है।

सीएम धामी ने कहा कि इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का कदम पाकिस्तान को एक करारा जवाब है। यह फैसला साफ संकेत देता है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए साहसिक फैसले भारत की आतंकवाद विरोधी नीति को मजबूती देते हैं और देश के दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश देते हैं कि भारत अब हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

इसके अलावा अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने जैसे अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया गया है कि आतंक को पनाह देने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Dehradun3 hours ago

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए की नई पहल, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष योजनाओं का ऐलान…

Crime4 hours ago

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में 52 वर्षीय व्यक्ति की चम्मच से गोदकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में…

Breakingnews5 hours ago

सीएम धामी बोले: आतंकवाद पर अब ‘जीरो टॉलरेंस’, सिंधु जल संधि पर रोक से पाकिस्तान को सख्त संदेश…

Breakingnews6 hours ago

खेड़ी शिकोहपुर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, एक की मौत, परिजनों ने राजनीतिक दुश्मनी का लगाया आरोप…

Crime6 hours ago

जसपुर में पैसों के लालच में युवक ने की दोस्त की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा….

Breakingnews7 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, चार दिन तक बारिश का अलर्ट…

Haldwani7 hours ago

बनभूलपुरा में अवैध कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का पर्दाफाश, जिला प्रशासन की छापेमार कार्रवाई…

Breakingnews10 hours ago

चारधाम यात्रा में पहली बार आधुनिक चिकित्सा सुविधा, 50 वर्ष से ऊपर यात्रियों की अनिवार्य जांच…

Breakingnews10 hours ago

चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में सुरक्षा सख्त, खुफिया तंत्र अलर्ट मोड पर….

Breakingnews11 hours ago

कोडारना में बायो मेडिकल वेस्टेज ट्रीटमेंट प्लांट का ग्रामीणों ने करा विरोध ….

Udham Singh Nagar11 hours ago

रेलवे ट्रैक के किनारे अलग-अलग जगह दो डेड बॉडी, पुलिस प्रशासन ने लिया कब्जे में …

Breakingnews12 hours ago

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज: आइस रिंक में दो दिन में जमेगी बर्फ, लेकिन खिलाड़ी कहां से आएंगे?…

Breakingnews12 hours ago

समाल्टा पंचायत के प्रशासक पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच के आदेश….

Breakingnews1 day ago

धामी सरकार की सतर्कता : चारधाम यात्रा 2025 के लिए सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित….

Breakingnews1 day ago

डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग का प्लान तैयार, 1 मई से शुरू होगा अभियान..

Accident1 year ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

Breakingnews1 year ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Uttar Pradesh4 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

Breakingnews4 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Breakingnews4 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews4 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

Breakingnews4 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

Breakingnews4 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

Haryana1 year ago

नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 

Crime1 year ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Breakingnews4 years ago

बड़ी खबर: दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी और सभी मुख्यमंत्री को लगेगा कोरोना का टीका….

Breakingnews3 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Breakingnews3 years ago

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप को किया गिरफ्तार।

Breakingnews2 years ago

बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।

Crime7 months ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun7 months ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun7 months ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh8 months ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime8 months ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Accident8 months ago

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर नदी में गिरा, MI-17 से ले जाया जा रहा था गौचर हवाई पट्टी, टूटी चैन..विडियो

Accident8 months ago

लक्सर पुरकाजी मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने हुई भिड़त, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद।

Crime8 months ago

रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण, पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर पुलिस से लगाई गुहार।

Dehradun8 months ago

गैरसैंण में चल रहे मानसून सत्र के बीच देहरादून में तमाम कांग्रेसियों ने ईडी मुख्यालय किया घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की। 

Uttarakhand8 months ago

उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

Crime9 months ago

दिनदहाड़े घर में प्रवेश करते हुए महिला के गले से चेन उड़ाकर ले गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद।

Breakingnews1 year ago

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गार्ड की बंदूक से गोली चलने से पीसीएस अधिकारी घायल।

Breakingnews1 year ago

मंदिर में असामाजिक तत्व ने फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गतिविधियां।

Accident1 year ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews2 years ago

ब्रेकिंग: आज होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर।

पहलगाम आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, लश्कर-ए-तैयबा के संगठन TRF ने ली जिम्मेदारी….

Breakingnews2 days ago

सत्यापन में लापरवाही पर मकान मालिकों को ₹3.80 लाख का जुर्माना…

Uttar Pradesh2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिशिर सिंह को हटाकर विशाल सिंह बने यूपी के नए सूचना निदेशक !

Pauri2 days ago

पौड़ी में वनाग्नि से निपटने के लिए डीएमआशीष चौहान का गेम चेंजर कदम, पिरूल संकलन अभियान किया शुरू !

Chamoli2 days ago

ग्रामीणों का सपना हुआ पूरा: जहां हर चुनाव में वादा मिलता था, वहां इस बार रास्ता मिला-थैंक यू धामी जी….

Dehradun2 days ago

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा से पहले आपदा प्रबंधन विभाग की टेबल टॉप अभ्यास वार्ता शुरू, मॉक ड्रिल 24 अप्रैल को…

Crime2 days ago

देहरादून: सीबीएसई भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, अभ्यर्थी की जगह बैठा था साल्वर, 10 लाख में पास कराने की डील…

Dehradun2 days ago

देहरादून: बरात की आतिशबाजी ने मचाई तबाही, होटल में लगी आग से मचा हड़कंप, जन्मदिन मना रहे मेहमान बाल-बाल बचे…

Crime2 days ago

ग्वालियर की युवती का देहरादून के युवक पर बेवफाई का आरोप, शादी का वादा करके बनाए शारीरिक संबंध…

Dehradun3 days ago

उत्तराखंड: रोडवेज बस हादसों पर लगेगा ब्रेक, ड्राइवर-कंडक्टर को मिलेगा ‘नो एक्सीडेंट’ रिवार्ड…

Dehradun3 days ago

देहरादून में फिर जमेगी बर्फ: 13 साल बाद महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का आइस स्केटिंग रिंक फिर से होगा चालू…

Crime3 days ago

रुद्रपुर: सम्मोहित कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Accident3 days ago

पौड़ी: धुमाकोट में पिकअप खाई में गिरा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल !

Dehradun3 days ago

उत्तराखंड में होम स्टे से युवाओं को मिल रहा रोजगार, सीएम धामी ने किया संवाद !

Trending