Haridwar
सीएम धामी पहुचे हरिद्वार , पतंजलि विश्वविद्यालय में शास्त्रोत्सव समापन समारोह में लिया भाग….

हरिद्वार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित शास्त्रोत्सव समापन समारोह में भाग लिया। इस भव्य आयोजन में देशभर के संस्कृत संस्थानों के छात्र और विद्वान एकत्रित हुए हैं। कार्यक्रम में योगगुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद रहे, जो विशेष रूप से संस्कृत के प्रचार और भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं।
समारोह के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत भाषा के संरक्षण पर गहन चर्चा की जा रही है। संस्कृत विद्वानों ने अपनी महत्वपूर्ण बातें साझा की और संस्कृत भाषा को भविष्य में और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई विचार प्रस्तुत किए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में भाग लेते हुए राज्य में पारंपरिक शिक्षा को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में कई पहल करने की योजना बना रही है, ताकि संस्कृत और भारतीय पारंपरिक ज्ञान को एक नई पहचान मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है , और हरिद्वार क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे को शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो प्रदेश में भारतीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
Roorkee
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Roorkee News : रूड़की के मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी मच गई। ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Table of Contents
मंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गंग नहर किनारे स्थित एक बाग से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह शव मिलने की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
अब तक नहीं हो पाई शव की शिनाख्त
घटनास्थल पर शव के पास ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। जिससे मामले ने और भी रहस्यमयी रूप ले लिया है। पुलिस ने तत्काल पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आसपास के ग्रामीणों से मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी है। मंगलौर सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि अगर ये हत्या है तो आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Haridwar
सात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय

Haridwar News : गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान गृह मंत्री हरिद्वार आएंगे। उनके हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय हो गया है।
Table of Contents
सात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह
हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला-2027 को भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी हैं। आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने डामकोठी पहुंचकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की और मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय
गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। ताकि गृह मंत्री के निरीक्षण से पहले व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने रखी जा सके।
प्रशासन का फोकस आधारभूत ढांचे, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतज़ाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को मजबूत करने पर है, जिससे कुंभ मेले को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
ये भी पढ़ें – Breakingnews एक और हत्या से दहली राजधानी, तीन युवकों ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर की दोस्त की हत्या: सात मार्च को उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार दौरे से पहले प्रशासन सक्रियHaridwar
कांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार, स्थानीय लोग और श्रद्धालु परेशान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रविवार को संपन्न हो गई है। लेकिन इसके बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं इनसे स्थानीय लोग और श्रद्धालु बेहद ही परेशान हैं। दरअसल गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है जिस से बदबू भी आ रही है।
Table of Contents
कांवड़ यात्रा के बाद गंगा घाटों पर लगा गंदगी का अंबार
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा भले ही संपन्न हो चुकी हो, लेकिन यात्रा के समापन के बाद गंगा घाटों की जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद ही चिंताजनक और प्रशासनिक दावों की पोल खोलने वाली है। पवित्र गंगा के घाटों पर जगह–जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्लास्टिक, कपड़े, भोजन सामग्री और अन्य कचरे का अंबार साफ देखा जा सकता है। घाटों के आसपास से गुजरते ही बदबू का एहसास हो रहा है। जिससे स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों ही परेशान हैं।
गंदगी के कारण स्थानीय लोग और श्रद्धालु दोनों परेशान
शारदीय कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे। प्रशासन ने यात्रा से पहले साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे और जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की थी। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रही है।

शारदीय कावड़ यात्रा खत्म होते ही घाटों की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई दिखाई दे रही है। नगर निगम की टीम अब तक पूरी तरह से कूड़ा उठाने में नाकाम रही है, जिससे कई स्थानों पर हालात बदतर बने हुए हैं।
नगर निगम की सक्रियता पर उठ रहे सवाल
श्रद्धालुओं का कहना है कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र है, लेकिन यहां फैली गंदगी देखकर बेहद दुख हो रहा है। उनका आरोप है कि हरिद्वार प्रशासन की लापरवाही के साथ-साथ कई दुकानदारों ने भी अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभाई। नगर निगम की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
धर्मनगरी की पहचान स्वच्छता और पवित्रता से है, लेकिन मौजूदा हालात इस पहचान को धूमिल कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर कब तक गंगा घाटों की सफाई केवल कागजी दावों तक सीमित रहेगी और कब जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई दिखाई देगी।
Roorkee22 hours agoमंगलौर में नहर किनारे शख्स का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews23 hours agoदेहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, दून के साथ ही हरिद्वार कोर्ट परिसर कराया गया खाली
Dehradun19 hours agoमसूरी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, कसमंडा रोड से सामान और जर्जर वाहन जब्त
Pithoragarh23 hours agoपिथौरागढ़ में शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Dehradun19 hours agoमुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Cricket1 hour agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Cricket11 hours agoWI vs ITA Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम इटली मैच प्रीव्यू और फैंटेसी टिप्स..
Business47 minutes agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”






































