Haridwar
लक्सर: महिला का अपने भतीजे से प्यार, पति को छोड़कर भतीजे के साथ रहने की जिद…

लक्सर: उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने भतीजे से प्यार कर लिया और अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का फैसला किया। इस अजीबोगरीब मामले ने परिवार और पुलिस दोनों को चौंका दिया है।
महिला की उम्र लगभग 28 साल है और उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी उम्र 5 और 7 साल के बीच है। लेकिन महिला का अफेयर पिछले कुछ समय से अपने जेठ के बेटे, यानी भतीजे के साथ चल रहा था। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया कि महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने भतीजे के साथ रहने का निर्णय लिया।
परिजनों और पुलिस ने महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन महिला और उसके भतीजे ने एक-दूसरे के साथ रहने की अपनी जिद पर अडिग रहे। पुलिस को महिला और उसके भतीजे को चौकी बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अपने पति के साथ लौटने से मना कर दिया।
चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला बालिग थी और अपनी इच्छा से निर्णय ले रही थी, इसलिए उसे उसके भतीजे के साथ भेज दिया गया। महिला के फैसले को स्वीकार करते हुए पुलिस ने उसे अपने भतीजे के साथ ही जाने दिया।
Uttarakhand
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान पर्व पर सोमवार सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।
Table of Contents
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, यही वजह है कि दूर-दराज राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु दान-पुण्य कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि आज ही के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं, इसलिए गंगा दशहरा को मां गंगा का जन्मोत्सव भी कहा जाता है।
हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़
जेठ शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाने वाला ये पर्व विशेष रूप से हरिद्वार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पहाड़ों से निकलकर मां गंगा धरती पर हरिद्वार से ही कल-कल बहती हुई आगे बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर स्नान करने से श्रद्धालुओं को वही पुण्य फल प्राप्त होता है, जो कुंभ स्नान से मिलता है। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने, नियमों का पालन करने और गंगा घाटों व शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

इसके साथ ही नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कहा कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि चारधाम यात्रा के चरम पर होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगा को दूषित करने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
वहीं गंगा दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी स्वयं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते दिखे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हर की पौड़ी से लेकर प्रमुख घाटों और चौराहों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्थाई पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जबकि गंगा में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस, गोताखोर और बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
Haridwar
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

Haridwar News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में श्री आनंद मंदिर ट्रस्टों द्वारा निर्मित मंदिरों के भंडार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षकों की भूमिका निभाई और इस अवसर पर आनंद मंदिर ट्रस्टों का शिलान्यास किया।
Table of Contents
हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
सीएम धामी ने आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षत्रिय कलौता समाज ने सदैव अपने परिश्रम, साहस और संस्कारों के बल पर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि खेती, व्यापार, शिक्षा, समाज सेवा और देश की सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस समाज के लोगों ने उल्लेखनीय कार्य किये हैं।
नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और अन्य सुरक्षा सेनाओं में सीकर समाज के वीर सपूत राष्ट्र की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने श्री आनंद मंदिर सेवा, धार्मिक संरक्षण और मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री आनंद मंदिर सेवा, दान और परोपकार की भावना का साजीव प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार भारत की आध्यात्मिक, आध्यात्मिक और सनातन संस्कृति का प्रवेश द्वार है, जहां देश-विदेश से आने वाले अलौकिक मां गंगा की गोद में आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि धाम की सुविधा के लिए मठों के निर्माण कार्य और आगामी कुंभ और चार यात्राओं के दौरान लाखों तीर्थयात्रियों के लिए उपयोगी सिद्धियां होंगी।
कुंभ 2027 को दिव्य बनाने में जुटी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुम्भ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि घाटों के पुनरुद्धार, सड़क व्यवस्था, स्वतंत्रता, जीवंतता और यूनिवर्सल उद्यमों के विकास पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि हर क्षमता को सुव्यवस्थित और सुरक्षित अनुभव प्राप्त हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, सृष्टि एवं बद्रीनाथ धाम पुनर्विकास, काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल लोक कलाकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी केदारखंड और मानसखंड क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर प्रगति पर हैं।
Haridwar
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने बिजली घर पहुंचकर किया हंगामा, हाइवे को भी किया जाम

Haridwar News : देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों गर्मी चरम पर है। मैदानी इलाकों में आसमान से आग बर रही है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती के कारण लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
Table of Contents
भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने पर लोगों ने किया हंगामा
हरिद्वार में भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई ठप होने से नाराज लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया। लोग यहीं नहीं रूके इसके बाद उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। बृहस्पतिवार देर रात बड़ी संख्या में जगजीतपुर डिवीजन के गुरुकुल स्थित बिजली घर पर पहुंचे लोगों ने पावर सप्लाई ठप होने पर खूब हंगामा किया।

अधिकारियों ने ना सुनी तो लोगों ने हाइवे कर दिया जाम
आक्रोशित लोगों की भीड़ को देखकर यूपीसीएल के कर्मचारी वहां से रफू चक्कर हो गए। लोग एसडीओ और अन्य अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया।
जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई आए दिन हो रही बाधित
बता दें कि जगजीतपुर क्षेत्र में बिजली सप्लाई का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। यहां बृहस्पतिवार दिन से रात तक बिजली गायब रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को शांत कराया। काफी देर चले हंगामे के बाद विधायक अनुपमा रावत भी बिजली घर पर पहुंचीं।
Cricket22 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन और चोट अपडेट्स..
big news12 hours agoकौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
Uttarakhand20 hours agoगंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Rudraprayag15 hours agoअलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
big news18 hours agoPetrol-Diesel Price Hike Today: आम जनता को बड़ा झटका! 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल ₹100 के पार, जानें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
National16 hours agoआज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
big news19 hours agoचार महीने बाद आज फिर से पर्यटकों के लिए खुलेगा एफआरआई, एंट्री फीस में कई गुना हुई बढ़ोतरी, देखें लिस्ट
Breakingnews13 hours agoकरोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा











































