Haridwar
कुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Haridwar News : हरिद्वार में प्रशासन आगामी कुंभ मेले की तैयारियों में जुट गया है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
Table of Contents
सीएम धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियां अब ज़मीन पर उतरती दिखाई देने लगी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर मेले से जुड़े बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए 34 अहम विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों में घाटों का निर्माण, सड़क और परिवहन व्यवस्था का विस्तार, पेयजल सुविधाओं को मजबूत करना और श्रद्धालुओं के लिए स्थायी सुविधाएं विकसित करना शामिल है।
सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा
सरकार का दावा है कि ये परियोजनाएं सिर्फ कुंभ तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास की आधारशिला भी बनेंगी। सीएम धामी ने तैयारियों को लेकर बैठकत ली। इस दौरान कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और तैयारियों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कुंभ से जुड़े सभी कार्यों की सीएम खुद कर रहे निगरानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी और अस्थायी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे और इसकी निगरानी स्वयं उनके स्तर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल आयोजन करना नहीं बल्कि ऐसा भव्य और दिव्य कुंभ देना है, जहां आने वाले श्रद्धालु बेहतर व्यवस्थाओं के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेकर लौटें।
सरकार लगातार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रही है। अखाड़ों व संत समाज से संवाद स्थापित कर पारंपरिक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि कुंभ मेला पूरी गरिमा और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हो सके।
Haridwar
अंकिता भंडारी की चैट सार्वजनिक करने का आरोप, विनोद आर्य पर कार्रवाई के लिए उठी आवाज

Haridwar News :अंकिता भंडारी की कथित निजी चैट सार्वजनिक किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पहाड़ी महासभा ने सोमवार को हरिद्वार की नगर कोतवाली में विनोद आर्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता हैं।
Table of Contents
अंकिता की चैट सार्वजनिक करने का आरोप
महासभा ने इस पूरे प्रकरण को एक दिवंगत बेटी की निजता और सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। संगठन ने मांग की है कि निजी चैट सार्वजनिक किए जाने और इससे जुड़े संभावित कानूनी उल्लंघनों की निष्पक्ष जांच हो तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अंकिता की निजता और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और उसकी निजता व गरिमा की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। किसी दिवंगत बेटी की निजी बातचीत को सार्वजनिक करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई
महासभा के सचिव जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। किसी को भी उसकी निजी चैट सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने पुलिस से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो महासभा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
निजी चैट कहां से मिली, इसकी भी हो जांच
महासभा के संरक्षक सतीश जोशी ने पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि अंकिता की निजी चैट किस तरह हासिल की गई और उसे सार्वजनिक करने के पीछे क्या वजह थी। कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Haridwar
हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार, 11 महीने की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में 11 महीने की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते परिजन उसे रात में अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस को सूचना दी। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Table of Contents
परिवार के साथ रह रहा था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और करीब 15 दिन पहले ही हरिद्वार आया था। वह बच्ची के परिवार के साथ रहकर एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिवार का करीबी होने के कारण वह बच्ची के साथ भी समय बिताता था। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्ची को निशाना बनाया।
अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस
बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान चिकित्सकों को दुष्कर्म का पता चला, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और चिकित्सकों से जानकारी जुटाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी की भी कराई जा रही मेडिकल जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की आशंका है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए उसका भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल बच्ची और आरोपी दोनों की चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
ऑस्ट्रेलिया से हरिद्वार आया था परिवार, गंगा में नहाते समय NRI की दर्दनाक मौत

Haridwar News : हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑस्ट्रेलिया से अपने परिवार के साथ हरिद्वार आए 31 वर्षीय एनआरआई की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सप्तऋषि क्षेत्र में स्नान करते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चले गए। परिवार के सामने हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से NRI की मौत
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया निवासी 31 वर्षीय एनआरआई वास्तव मूर्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर सप्तऋषि क्षेत्र में ठोकर नंबर 16 के पास स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबकर लापता हो गए। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद जल पुलिस ने कनखल क्षेत्र से उनका शव बरामद किया।
परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार वास्तव मूर्ति अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी, सास और ससुर समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित ठोकर नंबर 16 के पास गंगा में स्नान कर रहे थे।

बताया गया कि वास्तव मूर्ति को तैरना आता था। इसी वजह से वो गंगा के बीच की ओर जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान वो अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने के बाद लापता हो गए। परिवार के सदस्यों ने उन्हें डूबते देखा तो घाट पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जवानों ने गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। काफी देर तक घटनास्थल के आसपास खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे कनखल क्षेत्र में जल पुलिस ने वास्तव मूर्ति का शव बरामद कर लिया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun12 hours agoपूर्व मेयर सुनील गामा के बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप, दुकान के नाम पर लिए लाखों रुपये
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड को 2050 तक विकसित बनाने का प्लान तैयार, पेपरलेस-कैशलेस होगा पूरा प्रदेश
Pithoragarh9 hours agoजौलजीबी मेले में हंगामे पर पुलिस का एक्शन, विधायक प्रतिनिधि समेत 4 कांग्रेसी गिरफ्तार








































