Dehradun
सीएम धामी के निर्देश पर डीएम सविन बंसल ने गुलर घाटी अन्न भण्डारण में की सख्त कार्रवाई, एसएमओ निलम्बित, एआरओ को दी प्रतिकूल प्रविष्टि…

देहरादून: उत्तराखंड के जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा गुलर घाटी अन्न भण्डारण का औचक निरीक्षण किया गया, जहां प्रशासन की टीम ने कई गंभीर अनियमितताएँ पाईं। निरीक्षण के दौरान मिक्स इंडिकेटर मैथर्ड से किए गए परीक्षण में क्विंटलों अनाज के सैम्पल फेल हुए, जिसके बाद अन्न भण्डारण की रखरखाव व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर की अनुपस्थिति और अन्य कई खामियाँ सामने आईं। इन अनियमितताओं के कारण जिलाधिकारी ने एसएमओ विष्णु प्रसाद त्रिवेदी को निलम्बित करने और एआरओ अजय रावत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी की टीम ने पिछले सप्ताह गुलर घाटी अन्न भण्डारण में 5 घंटे तक सघन जांच की। इस दौरान अन्न भण्डारण की गुणवत्ता, भौतिक सत्यापन और रिकॉर्ड की स्थिति का परीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा 61 चावल के सैंपल लिए गए, जिसमें से 26 सैंपल रद्द श्रेणी में पाए गए।
मुख्य अनियमितताएँ
अनियमित भण्डारण: अनाज के बोरे का वजन नियमानुसार 50.5 किलो होना चाहिए था, लेकिन गेहूं और चावल के बोरे औसतन 43 किलो और 47 किलो पाए गए।
काफी अनियमित स्टॉक रजिस्टर: रजिस्टर में कई जगहों पर अंकन में भिन्नता और अहस्ताक्षरित जानकारी पाई गई। स्टैक कार्ड्स भी ठीक से डिस्प्ले नहीं किए गए थे।
गुणवत्ता परीक्षण में असफलता: चावल के 61 सैंपल में से 26 फेल हुए और इन्हें रद्द श्रेणी में डाला गया।
गोदाम में फिफो (First In, First Out) के नियमों का पालन भी नहीं किया गया। इसके तहत पुराने माल को पहले निकाला जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। साथ ही, कोई भी फिफो रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किया गया।
गोदाम में रखे गए अनाज की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए भारतीय खाद्य निगम द्वारा जारी एसओपी (Standard Operating Procedure) का उल्लंघन किया गया। निरीक्षण के दौरान इन्वेंटरी मैनेजमेंट के स्टॉक रजिस्टर में भी भारी गड़बड़ियां पाई गईं। इसके साथ ही, अनाज के भण्डारण और वितरण में नियमों का उल्लंघन स्पष्ट रूप से देखा गया।
जिलाधिकारी ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए, संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। एसएमओ विष्णु प्रसाद त्रिवेदी को निलम्बित कर दिया गया है, जबकि एआरओ अजय रावत को लापरवाही के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इन कर्मचारियों पर सरकारी सेवा नियमावली-2003 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम राज्य सरकार की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सरकारी गोदामों में अनाज की गुणवत्ता को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खासतौर पर, इस अन्न भण्डारण से पूरे गढ़वाल क्षेत्र, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों और आंगनवाड़ी केंद्रों तक अनाज की आपूर्ति की जाती है, जो बच्चों, धात्री माताओं और बुजुर्गों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शासन का यह प्रयास है कि जनता को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले और कोई भी लापरवाही या भ्रष्टाचार इस क्षेत्र में न हो। गोदामों का संचालन कड़ाई से नियमों के अनुसार होना चाहिए। हम इस मामले में पूरी तरह से सख्त हैं और आगे से ऐसी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#DistrictMagistrate #FoodStorageIrregularities #Suspension #InventoryManagement #QualityControl
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

big news6 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Cricket8 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand2 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news9 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun7 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand8 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Dehradun5 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज













































