Nainital
200 नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार , एनजीओ की विशेष भूमिका |

उत्तराखंड , नैनीताल : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। लालकुआँ पुलिस ने 200 नशीले इंजेक्शन बरामद करते हुए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

सुचना के अनुसार लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में सुभाष नगर बैरियर पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त मोहम्मद अकरम हुसैन को पकड़ा है। वह उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस संख्या UP 25 FT4177 से यात्रा कर रहा था और एक थैले में 200 नशीले इंजेक्शन ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि ये इंजेक्शन उसने बहेड़ी, बरेली के रिहान और मुस्तफा से खरीदे थे।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Nainital
बड़ी खबर : भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, जंगल से मिला क्षत-विक्षत शव

Nainital News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले कम होने का नाम नहीं सले रहे हैं। नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने महिला को निवाला बना लिया। महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद किया गया है।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
भीमताल क्षेत्र में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भीमताल में एक बार फिर गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला का शव जंगल से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
जंगल से बरामद किया गया महिला का क्षत-विक्षत शव
नैनीताल एसडीएम नवाजिश ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बुजुर्ग महिला घर के पास के ही जंगल में अपने पालतू जानवरों के लिए चारा-पत्ती लेने के लिए गई थी। देर शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

वन विभाग की प्रारंभिक जांच में ही गुलदार के निशान पाए गए। जिसके बाद जांच तेज की गई और सर्च अभियान के बाद घर के पास के ही जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को खाई से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद से जहां एक ओर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है। लेकिन ठोस कार्रवाई ना होने के कारण लगातार गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Cricket15 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news15 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में विसर्जित की गईं दिवंगत अजित पंवार की अस्थियां, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
big news12 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Ramnagar15 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Breakingnews8 hours agoनैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
Dehradun9 hours agoउत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026: वैदिक स्वस्तिवाचन मंत्रों एवं शंखनाद के बीच हुआ शुभारंभ
big news14 hours agoउत्तराखंड में मदरसा बोर्ड हुआ समाप्त, क्या कहता है अल्पसंख्यक समाज, पढ़ें खास रिपोर्ट






































