Dehradun
जंगलों में नहीं भड़केगी आग, कंट्रोल फायर की जगह गड्ढों में सहेजी जाएंगी पत्तियां…..

देहरादून: उत्तराखंड में फॉरेस्ट फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग ने पारंपरिक कंट्रोल फायर प्रैक्टिस को बदलने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। अब जंगलों में सूखी पत्तियों को जलाने की बजाय गड्ढों में डालकर जैविक खाद में बदलने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी बल्कि जंगलों में लगने वाली आग की संभावनाएं भी कम होंगी।
क्या है कंट्रोल फायर, और क्यों बन रही है ये समस्या?
अब तक वन विभाग जंगलों से सूखी पत्तियां और ईंधन सामग्री हटाने के लिए कंट्रोल फायर की प्रक्रिया अपनाता रहा है। इस प्रक्रिया में पत्तियों को एकत्र कर आग लगाई जाती थी ताकि जंगलों में स्वतः आग लगने की संभावना को रोका जा सके। लेकिन इस प्रक्रिया से भारी वायु प्रदूषण फैलता है और कई बार यही नियंत्रित आग, बेकाबू होकर बड़ी आग का कारण बन जाती है।
वन मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार, “बेशक गड्ढों में पत्तियों को डालने की प्रक्रिया अधिक बेहतर है और हम इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। हालांकि चीड़ बहुल क्षेत्रों में इसे लागू करना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है।“
नई रणनीति: गड्ढों में पत्तियों को डालकर बनाएंगे जैविक खाद
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सलाह पर वन विभाग अब कंट्रोल फायर की जगह पत्तियों को गड्ढों में डालने की प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। यह तरीका न सिर्फ प्रदूषण को रोकेगा, बल्कि इन पत्तियों से प्राकृतिक खाद भी तैयार होगी, जिससे वन क्षेत्र की जैव विविधता को भी लाभ पहुंचेगा।
एपीसीसीएफ वनाग्नि, निशांत वर्मा ने बताया, “प्रदेश के कुछ डिवीजनों में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। शुरुआत में संवेदनशील क्षेत्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह कार्य होगा और फिर पूरे राज्य में इसे लागू किया जाएगा।“
पर्यावरण के लिए राहत
इस पहल से पंजाब में पराली जलाने जैसी समस्याओं से मिलती-जुलती कंट्रोल फायर प्रक्रिया को धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब जंगलों में सूखी पत्तियों को जलाने के बजाय उन्हें प्राकृतिक तरीके से नष्ट करने और उपयोग में लाने की योजना बनाई गई है।
वन्यजीवों को भी मिलेगा फायदा
कंट्रोल फायर से होने वाले धुएं और गर्मी से वन्यजीवों पर भी प्रभाव पड़ता था। नई व्यवस्था से उनके आवासों को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। साथ ही जंगलों में बिना वजह की आग लगने की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
#ControlFireSystem #ForestFireManagement #EnvironmentalPollution #SustainableForestryPractices #ForestFirePrevention
big news
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा पड़ा है।
Table of Contents
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा
देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये मकान हेमंत शर्मा का है। जिसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है।

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर की थी ठगी
बताया जा रहा है कि छापेमारी ठगी के मामले को लेकर की गई है। हेमंत शर्मा ने बहुत से लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर ठगा था। जिसके बाद अब ये कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि हेमंत शर्मा की संपत्ति को ईडी पहले भी अटैच कर चुकी है।
big news
देहरादून में पुलिस का बड़ा उलटफेर! 50 से ज्यादा अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Dehradun Police Transfers : देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। जिले के पुलिस तंत्र में एक साथ 50 से अधिक थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है।
Table of Contents
देहरादून में 50 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
देहरादून पुलिस में बंपर तबादले किए गए हैं। 50 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। ये सभी तबादले देर रात किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, ये फैसला जिले की कमजोर पड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
54 पुलिसकर्मियों के किए गए हैं तबादले
देहरादून पुलिस में हुए इस व्यापक फेरबदल के तहत कुल 54 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें 6 इंस्पेक्टर, 40 उपनिरीक्षक (दरोगा) और 8 महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं।
देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट


Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Cricket12 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Match 34 IPL 2026 के लिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स
big news8 hours agoदेहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम
big news9 hours agoयूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल
big news10 hours agoभीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Cricket10 hours agoNP vs VAN Dream11 Team Today: Best Fantasy Tips & Winner Prediction (2026)
Breakingnews12 hours agoरूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
big news13 hours agoभू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधानपूर्वक खुले, हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
big news7 hours agoकेदारनाथ दर्शन के लिए आए यात्री की मौत, समय पर नहीं पहुंची मेडिकल टीम, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खोली पोल










































