Rudraprayag
केदारघाटी के तीन गांवों में परंपरा वाला ‘लॉकडाउन’, बाहरी लोगों की नो एंट्री….

रुद्रप्रयाग: आध्यात्म और संस्कृति की जीवंत मिसाल बनी केदारघाटी एक बार फिर जाख मेले की तैयारियों से सराबोर हो उठी है। हर वर्ष बैशाख माह की द्वितीया तिथि (बैसाखी के अगले दिन) को आयोजित होने वाला यह अनोखा मेला इस बार 14 अप्रैल को गुप्तकाशी के पास जाखधार में होगा। इस मेले को लेकर क्षेत्र की धार्मिक भावनाएं और पारंपरिक आस्थाएं चरम पर हैं।
मेले से जुड़ी परंपराओं की पवित्रता बनाए रखने के लिए देवशाल, कोठेडा और नारायणकोटी गांवों में आज से “लॉकडाउन” जैसा माहौल है। बाहरी लोगों, यहां तक कि रिश्तेदारों तक का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यह नियम अग्निकुंड निर्माण से लेकर मेले के आयोजन तक सख्ती से पालन किया जाता है। हालांकि आधुनिक समय में इसमें थोड़ी ढील भी देखने को मिल रही है, पर परंपरा अब भी जीवंत है।
स्थानीय ग्रामीण पिछले कई दिनों से लकड़ियां एकत्रित करने में जुटे हैं, जिनसे करीब 50 क्विंटल वजनी अग्निकुंड तैयार किया जाएगा। मुख्यतः बांज और पैंया वृक्षों की लकड़ियों से बना यह अग्निकुंड 14 अप्रैल की रात को प्रज्वलित किया जाएगा और रातभर धधकती अग्नि में जाख देवता के स्वागत की तैयारियां होती रहेंगी।
15 अप्रैल को मुख्य आयोजन में जाखराज, ढोल-नगाड़ों के साथ कोठेडा और देवशाल से होते हुए जाखधार पहुंचेंगे। यहां वे दहकते अंगारों के बीच नृत्य कर भक्तों को आशीर्वाद देंगे। यह नजारा न सिर्फ आस्था, बल्कि अद्भुत शौर्य और श्रद्धा का प्रतीक होता है।
देवशाल गांव के आचार्य हर्षवर्धन देवशाली बताते हैं कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि केदारघाटी की आत्मा है। जाखधार का जाख मंदिर पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए श्रद्धा और सुरक्षा का केंद्र है। जाखराज को क्षेत्रपाल देवता माना जाता है और क्षेत्र में सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
परंपरा के अनुसार, जाखराज के पश्वा (धार्मिक माध्यम) को दो सप्ताह पहले से गांव और परिवार से अलग रहना पड़ता है। इस बार नारायणकोटी के सच्चिदानंद पुजारी पश्वा की भूमिका निभा रहे हैं। वे दिन में केवल एक बार भोजन करते हैं और शुद्धता का संकल्प लिए रहते हैं।
गुप्तकाशी के जाखधार का यह मेला न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रमाण भी है। यहां की आग, नृत्य और आस्था हर साल हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है।
#JakhaMela #KedarnathValleyFestival #TraditionalLockdownVillages #FireDanceRitual #DevshalKothedaNarayankoti
Breakingnews
रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में आमने-सामने टकराईं कार-बाइक
रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
मृतक की पहचान रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बोरा निवासी 55 वर्षीय शिव लाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर तैनात थे। वह ड्यूटी के सिलसिले में रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मायकोटी डाट पुल के समीप सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि कार नागनाथ पोखरी की दिशा में जा रही थी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
Rudraprayag
उत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Rudraprayag News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति से कथित साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपये की रकम ठग ली।
Table of Contents
उत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी
उत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फेसबुक पर चल रहे ‘KBC चेहरा पहचानो गेम’ में इनाम जीतने का झांसा देकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।पीड़ित को शुरुआत में बताया गया कि उसने 8.5 लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन जीता है। इनाम की रकम और कार दिलाने के नाम पर ठगों ने टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क का हवाला देकर अलग-अलग समय पर पैसे जमा करवाए।
फेसबुक गेम के बाद आया इनाम का मैसेज
शिकायत के मुताबिक, पीड़ित ने 14 जनवरी 2026 को फेसबुक पर ‘KBC चेहरा पहचानो’ नाम से चल रहे गेम में हिस्सा लिया था। इसके कुछ समय बाद उन्हें मैसेज मिला कि उन्होंने 8.5 लाख रुपये का इनाम जीत लिया है।
इसके बाद नितिन नाम के एक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इनाम की रकम उनके खाते में भेज दी जाएगी।
पहले 1,550 रुपये लिए, फिर बढ़ती गई रकम
ठगों ने शुरुआत में टैक्स के नाम पर 1,550 रुपये जमा करवाए। इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से पीड़ित से संपर्क किया गया और इनाम की रकम जारी करने के लिए नए-नए शुल्क बताए जाने लगे।

हर बार किसी न किसी प्रक्रिया, टैक्स या अन्य चार्ज का हवाला देकर पैसे मांगे गए। इनाम मिलने की उम्मीद में पीड़ित कथित तौर पर लगातार रकम जमा करते रहे।
PM, उद्योगपति और अभिनेता की फोटो दिखाकर बनाया भरोसा
शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों ने पीड़ित का विश्वास जीतने के लिए प्रधानमंत्री, एक बड़े उद्योगपति और एक चर्चित अभिनेता की तस्वीरों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही RBI से जुड़े होने का दावा करने वाले कथित फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए।
इन दस्तावेजों और तस्वीरों के जरिए पीड़ित को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि पूरी प्रक्रिया वास्तविक है। ठगों ने यह भी बताया कि 8.5 लाख रुपये के अलावा उन्हें एक चार पहिया वाहन भी इनाम में मिला है।
Rudraprayag
तुंगनाथ ट्रेक पर खौफनाक हादसा, खाई में गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ यात्रा के दौरान रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश मंदिर के पास ट्रेक रूट पर एक महिला यात्री अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और महिला की तलाश शुरू की।
Table of Contents
तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत
रुद्रप्रयाग के तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गणेश मंदिर के पास एक महिला यात्री अचानक संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और महिला की तलाश शुरू कर दी।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्रों की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुट गईं। खाई काफी गहरी होने के कारण महिला तक पहुंचना टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। रेस्क्यू टीमों ने मुश्किल परिस्थितियों के बीच अभियान चलाकर महिला का शव बरामद कर लिया।
शाम करीब 6:21 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रविवार 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के समीप महिला यात्री अचानक अपना संतुलन खो बैठी और खाई में गिर गई। हादसे के बाद काफी देर तक महिला की आवाजें सुनाई देने की बात सामने आई।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग ने डीडीआरएफ और तुंगनाथ में तैनात आपदा मित्रों की टीम को जानकारी दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला को खोजने का अभियान शुरू किया।
अंधेरा और गहरी खाई बनी चुनौती
घटनास्थल पर खाई बेहद गहरी होने के साथ रात में अंधेरा भी काफी अधिक था। ऐसे में रेस्क्यू अभियान के दौरान टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महिला को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रात में भी प्रयास किए गए। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से एसडीआरएफ अगस्त्यमुनि और तहसीलदार ऊखीमठ को भी घटना की जानकारी दी गई।
अधिकारियों के निर्देश पर डीडीआरएफ ऊखीमठ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने रात में महिला की तलाश जारी रखी, लेकिन अंधेरे और खाई की गहराई को देखते हुए अभियान को आगे बढ़ाना जोखिमपूर्ण हो गया। इसके बाद सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। अभियान के दौरान महिला का शव बरामद कर लिया गया।
Breakingnews12 hours agoउत्तराखंड में आज फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
Dehradun10 hours agoदेहरादून में जन्मदिन की पार्टी के दौरान हत्या से सनसनी, चाकू से सीने पर किया वार
Rudraprayag11 hours agoउत्तराखंड में KBC के नाम पर शख्स से 1.5 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Breakingnews9 hours agoरुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, आमने-सामने टकराईं कार-बाइक, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Dehradun4 hours agoदेहरादून में बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, दो दिनों में तीन मर्डर से मची सनसनी
Dehradun4 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 3 CO का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट





































