Connect with us

Uttar Pradesh

प्रदेश में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु बनायी गई है नई खेल नीति।

Published

on

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों से दृढ़ इच्छा शक्ति एवं मेहनत के साथ विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सफलता का एक ही मूलमंत्र है विकल्प रहित संकल्प। युवा खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिये पूरी मेहनत एवं एकाग्रता के साथ प्रयास करे। युवा जिस भी क्षेत्र में जाए वहां लीडर बनने का प्रयास करें।

सोमवार को स्थानीय पवेलियन ग्राउण्ड में दि हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ी विभिन्न खेल की प्रतियोगिताओं में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे है, जिससे देश में उत्तराखण्ड की पहचान बन रही है। यह हमारे खिलाड़ियों की खेलों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है। हमारा यह भी प्रयास है कि भारत के पौराणिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल अथवा प्राचीन मल्ल, अखाड़ों से निकला गतका और मलखम्ब को विश्व पटल पर पहचान दिलायी जाए। एक समय पर भुला दिए गए ये सभी खेल आज देश-विदेश में खूब प्रसिद्ध हो रहे हैं। हमारा निरंतर यह प्रयास है कि हम खेलों के माध्यम से भी सांस्कृतिक संवर्धन का कार्य करें ताकि हमें अतीत का ज्ञान रहे और लुप्त हो रही विधाएं जीवित रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी फुटबॉल के प्रशंसक रहे हैं। खेल के मैदान में भी उत्तराखंड अग्रणी राज्य बने, इसी के तहत राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु नई खेल नीति बनाई गई है। हमारी सरकार ने खेल दिवस-2022 के अवसर पर “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना“ प्रारंभ की थी तथा कुछ समय पहले राज्य के प्रतिभाशाली उभरते खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया था जो शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। हर जिले के 150 बालक और 150 बालिकाओं अर्थात प्रदेश के कुल 3900 उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। खेल छात्रावासों के खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता 175 रूपए से बढ़ाकर 225 रूपए प्रति छात्र किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर ओपन जिम के लिए 10 करोड़ रूपए का बजट में प्राविधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत, शक्तिशाली भारत और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। आज पूरे देश का युवा पूरी तरह से प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र की भांति खेलों में भी भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। दुनिया में कहीं भी खेल का मैदान हो, आज भारत का तिरंगा लहराता दिख रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की। खेलो इंडिया कार्यक्रम इसी सोच का एक अच्छा उदाहरण है। आज खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें हर जरूरी सहयोग देना शुरू किया गया है। बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। भारत खेल शक्ति के तौर पर भी उभर रहा है। हमारे खिलाड़ियों के जीते सोने और चांदी के पदकों ने देश के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। विश्व स्तर पर भी हमारे खिलाड़ियों को सम्मान प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षा के अनुरुप वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं तथा इसके लिये हम संकल्पबद्ध भी है। देवभूमि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा से हमे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा तभी सबके समेकित प्रयासों से हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एम वी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया हिमालयन फुटबॉल कप टूर्नामेंट में विजेता टीम गढ़वाल हीरोज को ट्रॉफी प्रदान की।

Advertisement
Continue Reading
1 Comment

1 Comment

  1. sklep

    March 9, 2024 at 1:09 pm

    Wow, fantastic blog structure! How long have you ever been blogging
    for? you made running a blog look easy. The entire look of your web site is great, let
    alone the content material! You can see similar here <a href="[Link deleted]sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttar Pradesh

बेटे को काटा सांप ने तो गोबर से ढक दिया पूरा शरीर,फिर जो हुआ…टूट गया सारा भ्रम

Published

on

मथुरा – उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में अंधविश्वास से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हुआ कुछ यूं कि नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में सर्पदंश के चलते किशोर की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिवार के लोगों ने हार नहीं मानी। गांव में एक बायगीर को बुला लिया गया। बायगीर ने दावा किया कि वो किशोर को जीवत कर देगा। इलाज के नाम पर उसने किशोर की लाश को गोबर से ढक दिया, लेकिन किशोर जिंदा नहीं हो सका। जिसके बाद उनका सारा भ्रम टूट गया कि वो अब जीवित हो सकता है।

जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव मिट्ठोली में बीती रविवार की रात घर में सो रहे 11 वर्षीय किशोर मयंक पुत्र प्रमोद कुमार सांप ने काट लिया था। गहरी नींद के चलते किशोर को पता नहीं चला। सुबह होने पर उसकी हालत बिगड़ गई। ये देख परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक द्वारा किशोर का उपचार किया गया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए और कही बाहर शहर ले जाने के लिए कहा।

परिजन किशोर को अलीगढ़ स्थित मेडिकल अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने किशोर को सर्पदंश का हवाला देते हुए मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जिस कमरे में किशोर सोया था, उसमें सर्प होने की आशंका जताई और सांप को खोजना प्रारंभ किया। सांप को पकड़ भी लिया गया।
ग्रामीणों ने परिजनों को वायगीरों को दिखाकर किशोर के जिंदा होने की बात कही। परिजनों का अंधविश्वास कहें या जिंदा होने की आशा। वे किशोर को गांव नीमगांव ले गए जहां वायगीरों ने झाड़ फूंक कर उपचार किया मगर सफलता नहीं मिली।
इधर गांव में भी कुछ वायगीर बुलाये गए, जिन्होंने किशोर को जिंदा करने के लिए किशोर की लाश को गोबर में गाढ़वा दिया। किशोर को करीब ढ़ाई से तीन घंटे तक गोबर में गाढ़ कर रखा गया, जहां कारनामे को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोबर में गढ़े होने के बाद भी वायगीरों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। अब परिजन उसे जेवर निवासी किसी वायगीर के यहां ले गए हैं।

Continue Reading

Uttar Pradesh

पत्नी ने पति की हत्या: चार सालों से आखों में झोंक रही थी धूल, प्रेमी संग इस हाल में पकड़ा तो ली जान।

Published

on

हापुड़ – हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली में इमरान की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है। संदिग्ध हालत में देख लेने पर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर इमरान को पीट- पीटकर मौत के घाट उत्तार दिया। मृतका के पांच साल के मासूम बेटे ने पुलिस को बताया कि अम्मी रुखसार ने अब्बू के पैर दबाए और चाचा समीर ने अब्बू की छाती पर मुक्के बरसाए। इसके बाद उन्हें चारपाई पर लिटा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला और युवक के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

गांव छपकौली निवासी इमरान (32) गांव में ही नाई का काम करता था। मंगलवार शाम को उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पत्नी ने बताया था कि अचानक इमरान के सीने में तेज दर्द हुआ था और इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शरीर पर बाहरी चोटों के निशान नहीं हैं।

परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक की हत्या होने की आशंका पुलिस से जताई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम गवाह चश्मदीद मृतक का पांच साल का मासूम पुत्र विहान रहा। पहले वह पुलिस से डरा हुआ था। लेकिन प्यार से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। उसने बताया कि अब्बू घर से बाहर थे और उसकी अम्मी और समीर चाचा कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अब्बू अचानक आ गए और अम्मी और चाचा समीर ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चाचा समीर ने अब्बू की छाती में मुक्के मारे और मुंह दबा दिया, इसके बाद अब्बू नहीं बोले।
चीनी मिल गेट के सामने रुपयों की लेनदेन को लेकर आसिफ की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक हत्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सैफी कॉलोनी निवासी बढ़ई आसिफ अली की 22 अगस्त की रात को कुछ लोगों ने रुपये के लेनदेन को लेकर बेरहमी से पिटाई करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक के पिता ने शाहनवाज, तस्सवर, आदिल, परवेज, बब्बू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम भी लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी आदिल और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं नामजद तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर मतीन, यासीन, नसीम को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने शाहनवाज और आदिल के साथ मिलकर मजदूर को पीटा था। जिनके खिलाफ संबंधित कार्रवाई की जा रही है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इमरान की पसली टूटी हुई मिली है। नाक और मुंह से खून निकलना देखते हुए जहर देने की भी आशंका है। इसके लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पत्नी रुखसार और पड़ोसी समीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि इमरान का निकाह मेरठ की रहने वाली रुखसार के साथ हुआ था। निकाह के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए। आरोपी समीर का इमरान के घर आना जाना था। इसी दौरान उसके करीब चार साल पहले रुखसार से अवैध संबंध हो गए और दोनों छिप छिपकर मिलते रहे। हालांकि इन दोनों के संबंधों की जानकारी गांव वालों के साथ इमरान को भी हो गई थी। इमरान इसका विरोध करता था, जिसके कारण आए दिन दोनों का विवाद भी होता था।

Continue Reading

Uttar Pradesh

दरिंदे अजीत ने किशोर और युवकों के साथ किया कुकर्म कांड…सच हुई ये आशंका तो और टूट जाएंगे पीड़ित।

Published

on

मेरठ – मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा किशोर और युवकों के साथ कुकर्म कर वीडियो बनाने की घटना के बाद भी गांव के लोग शर्मशार हैं। ऐसे में गंदे काम के शिकार हुए युवा और किशोर मुंह छिपाने को मजबूर हैं। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने गंदे काम के वीडियो किसी पोर्न वेबसाइट को तो नहीं बेच दिए। अगर ऐसा हुआ तो पीड़ित और भी टूट जाएंगे। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले 300 से ज्यादा वीडियो अपने मोबाइल से डिलीट किए थे।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डिलीट किए वीडियो रिकवर करने का प्रयास करेंगे। आरोपी अजीत गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था। उनसे रुपये भी वसूलता था। पुलिस की जांच के सामने आया कि आरोपी अजीत ने करीब 20 से ज्यादा किशोरों को अपना शिकार बनाकर उनके साथ गंदे काम के वीडियो बनाए हैं।

बीते 16 अगस्त को गांव में कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित किशोर और उनके परिजन शर्मशार हो गए। इसके बाद घटना से अवगत कराते हुए छह लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो सामने आया कि आरोपी अजीत किशोरों को मोबाइल में गेम खेलने के बहाने पहले अपने पास बुलाता था। वीडियो गेम खेलने के दौरान वह किशोरों को अपने मोबाइल में पोर्न दिखाता था। किशोरों पर दबाव बनाकर दूसरे किशोरों को भी बुलाकर अपने जाल में फंसाता था। इस तरह किशोरों के साथ गंदा काम कर लाखों रुपये वसूले गए।

कुकर्म के वीडियो वायरल हुए तो छह पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य कई पीड़ित शर्म के कारण पुलिस को बयान देने से कतरा रहे हैं। पुलिस पीड़ितों को तलाश कर उन्हें बयान देने के लिए समझा रही है।
किशोरों के साथ कुकर्म के वीडियो वायरल होने के बाद से पीड़ित गांव छोड़कर अन्य स्थान पर चले गए हैं। शर्म के चलते किशोर गांव से दूरी बना रहे हैं। पुलिस के आग्रह करने के बाद भी अन्य पीड़ित तहरीर नहीं दे रहे हैं। अधिकतर पीड़ित किशोर गांव से बाहर चले गए हैं।

यह है मामला

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा लड़कों के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी अजीत को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
सरूरपुर थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के अजीत (35) पर अपने बेटे और गांव के पांच अन्य लड़कों के साथ गलत काम करने और उनका वीडियो बनाने की तहरीर दी थी। आरोपी लड़कों को मोबाइल गेम खिलाने के बहाने घर बुलाता था। उनके साथ गंदा काम करके सीसीटीवी के जरिए वीडियो बना लेता था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को अजीत के गंदे काम की जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी थी।
सरूरपुर पुलिस ने 19 अगस्त को अजीत के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने अजीत को गिरफ्तार कर लिया था।

Continue Reading
Advertisement
Uttarakhand11 hours ago

चमोली: नवनियुक्त डीएम संदीप तिवारी ने संभाला पदभार !

Uttarakhand12 hours ago

राज्यपाल गुरमीत सिंह से सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने की शिष्टाचार भेंट।

Uttarakhand13 hours ago

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 15 सितंबर

Uttarakhand13 hours ago

देहरादून: एमकेपीजी कॉलेज की छात्रा ने कैंपस में खाया जहर, अस्पताल में भर्ती !

Uttarakhand14 hours ago

देहरादून: 11 कत्लों का कातिल, 02 लाख रूपये के ईनामी को उत्तराखण्ड एसटीएफ ने दबोचा, 2 साल से तलाश रही थी विहार पुलिस !

Uttarakhand14 hours ago

उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग को मिले 197 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी !

Uttarakhand15 hours ago

उत्तराखंड कांग्रेस पीसी: सरकार को घेरने का कांग्रेस को मिला एक और मौका, बीजेपी विधायक का छोटा भाई गिरफ्तार !

Uttarakhand15 hours ago

रुड़की: चावमंडी गोशाला के पास लगे एटीएम को बदमाशों ने काटने का किया प्रयास, स्थानीय लोगों ने पकड़ा !

Uttarakhand16 hours ago

कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने घूसखोर पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड !

Uttarakhand16 hours ago

उत्तरकाशी: वरुणावत पर्वत पर हो रहे भूस्खलन का टीएचडीसी सहित जीएसआई और यूएलएमएमसी के विशेषज्ञों ने किया सर्वेक्षण शुरू !

Uttarakhand16 hours ago

उत्तराखंड शासन ने समान नागरिक संहिता नियमावली के ओएसडी को बदला, विशेष सचिव ने आदेश किया जारी !

Uttarakhand17 hours ago

चमोली: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाता गांव के समीप पहाड़ी से भरभरा कर गिर रही चट्टानें, देखिये विडियो !

Uttarakhand17 hours ago

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य के पदों पर 29 सितंबर को होने वाली भर्ती हो सकती है स्थगित !

Uttarakhand17 hours ago

हरिद्वार: कुख्यात गैंगस्टर को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का महंत बनाने के मामले ने पकड़ा तूल,हरिगिरी महाराज ने जाँच की कही बात !

Uttarakhand18 hours ago

उत्तरकाशी: 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान और दुकान में अचानक लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की मदद से पाया काबू !

Uttarakhand10 months ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Uttar Pradesh4 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

बड़ी खबर: दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी और सभी मुख्यमंत्री को लगेगा कोरोना का टीका….

Uttarakhand9 months ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Uttarakhand10 months ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Madhya Pradesh10 months ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Delhi2 years ago

अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश की पहली हेली एंबुलेंस होगी शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़2 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Uttar Pradesh4 years ago

सीएम योगी ने कहा- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करेगा बजट…..

ब्रेकिंग न्यूज़4 years ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिचड़ी मेले पर आज जारी करेंगे विशेष डाक कवर…..

Madhya Pradesh2 days ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Uttarakhand6 days ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Uttarakhand1 week ago

केदारनाथ में टला बड़ा हादसा: हेलिकॉप्टर नदी में गिरा, MI-17 से ले जाया जा रहा था गौचर हवाई पट्टी, टूटी चैन..विडियो

Uttarakhand1 week ago

लक्सर पुरकाजी मार्ग पर दो बाइकों में आमने सामने हुई भिड़त, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, घटना सीसीटीवी में कैद।

Uttarakhand2 weeks ago

रुड़की: सगी माँ ने अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का करवाया यौन शोषण, पीड़ित ने प्रेसवार्ता कर पुलिस से लगाई गुहार।

Uttarakhand2 weeks ago

गैरसैंण में चल रहे मानसून सत्र के बीच देहरादून में तमाम कांग्रेसियों ने ईडी मुख्यालय किया घेराव, पुलिस से धक्का-मुक्की। 

Uttarakhand3 weeks ago

उत्तरकाशी: बड़ी धूमधाम से मनाया गया मिल्क फेस्टिवल, नागदेवता को दूध मक्खन दही चढ़ा कर मवेशियों ओर लोगों की खुशहाली की कामना।

Uttarakhand1 month ago

दिनदहाड़े घर में प्रवेश करते हुए महिला के गले से चेन उड़ाकर ले गया युवक, घटना सीसीटीवी में कैद।

Uttarakhand8 months ago

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गार्ड की बंदूक से गोली चलने से पीसीएस अधिकारी घायल।

Uttarakhand9 months ago

मंदिर में असामाजिक तत्व ने फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई गतिविधियां।

Uttarakhand9 months ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

ब्रेकिंग न्यूज़9 months ago

Youtube Live News

Uttarakhand9 months ago

सिद्धबली बाबा के वार्षिक अनुष्ठान में देवता आखिर क्यों पिटा ?

Uttarakhand11 months ago

ध्यान गुफा को लेकर शिव भक्तों में उत्साह, ध्यान करने के लिए मिल रही एडवांस बुकिंग।

Rajasthan2 years ago

ब्रेकिंग: आज होगी धामी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर।

Trending