Haldwani
ड्यूटी में लापरवाही पर चौकी प्रभारी और कांस्टेबल सस्पेंड, SSP मीणा की सख्त कार्रवाई….

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को राजपुरा चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र कुमार और पुलिस लाइन के कांस्टेबल सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया।
क्या है मामला:
एसआई नरेंद्र कुमार को एक आत्महत्या की घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को न देने और साक्ष्य न जुटाने जैसे गंभीर कर्तव्यहीनता के कारण निलंबित किया गया।
कांस्टेबल सुनील कुमार को लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर रहने और कई चेतावनियों के बावजूद अनुशासनहीनता दिखाने पर निलंबित किया गया। उनके मामले में प्रतिसार निरीक्षक पर भी विभागीय जांच शुरू की गई है।
SSP का सख्त संदेश:
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि पुलिस का अनुशासन और कर्तव्य सर्वोपरि है। किसी भी तरह की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं।
3 दिन में 4 सस्पेंशन:
बता दें कि बीते 3 दिनों में यह चौथा निलंबन है। इससे पहले महिला दारोगा और एक ट्रैफिक कांस्टेबल को भी अनुशासनहीनता और पक्षपात के आरोप में सस्पेंड किया गया था।
#PoliceSuspension #DutyNegligence #NainitalSSPAction #DisciplinaryAction #UttarakhandPoliceNews
big news
हल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
Table of Contents
45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी को 45 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया।
खनन कारोबारी से मामले में राहत देने के एवज में ले रहा था रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक खनन कारोबारी से मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के बदले कुल 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। कारोबारी ने कथित मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

विजिलेंस ने ट्रैप बिछाकर कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। इसके तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा गया।
जैसे ही आरोपी सिपाही ने 45 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Haldwani
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और इन्होंने अपनी अलग ऐप तैयार कर उसके जरिए लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा चलाता था गैंग
जांच में सामने आया है कि कुछ लेन-देन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे थे जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि ये गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा खेला जा चुका है।
सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
big news
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप, मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर से 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ किया साफ

Haldwani News : नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट में रविवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 15 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में दिनदहाड़े चोरी से हड़कंप
हल्द्वानी में मर्चेंट नेवी कर्मी के बंद घर में चोरी से हड़कंप मच गया है। चोरों ने करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय निवासियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
सास-ससुर की देखभाल करने गई थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, तिवारी नगर चित्रकूट (नंबर-14) निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में हैं। घर पर उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कोठारी परिवार के दो मकान हैं—एक चित्रकूट में और दूसरा घोड़ानाला में, जहां बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं।
चंद्रा कोठारी रोज की तरह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित दूसरे मकान पर सास-ससुर के लिए खाना बनाने और उनकी देखभाल करने गई थीं।

पीछे का लोहे का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर
महिला की इसी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने बेहद इत्मीनान से अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे साढ़े 11 तोले सोने के आभूषण व 35 हजार रुपये कैश समेटकर रफूचक्कर हो गए।
शाम को जब चंद्रा कोठारी बच्चों के साथ वापस चित्रकूट स्थित अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का ताला और अलमारी टूटी हुई थी तथा सारा कीमती सामान गायब था। पीड़ित महिला ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Breakingnews23 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Breakingnews7 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi6 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Dehradun5 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee4 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket1 hour agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम







































