Uttarakhand
गंगोत्री धाम: अक्षय तृतीया पर विधि-विधान से खुले श्री गंगोत्री धाम के कपाट, सीएम धामी ने की पूजा-अर्चना…

उत्तरकाशी:अक्षय तृतीयाके पावन अवसर पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्री गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से मंगलवार सुबह रवाना होकर विधिपूर्वक गंगोत्री धाम पहुंची थी, जहां विशेष पूजा-अर्चना के बाद कपाट खोले गए।
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत हो गई है, जिससे पूरे उत्तराखंड में धार्मिक उल्लास और आस्था की लहर दौड़ गई है।
#GangotriTempleOpening #CharDhamYatraBegins #AkshayaTritiya2025 #CMDhamiPrayers #YamunotriKapaatOpening
Tehri Garhwal
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार

Tehri News : नई टिहरी के बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुधवार को बटखेम के पास हादसे का शिकार हो गई। बस का अगला दायां पहिया अचानक जाम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। राहत की बात रही कि हादसे में बस सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं।
Table of Contents
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस
बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे बस बौराड़ी से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बटखेम के पास बस के अगले दाएं टायर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण पहिया जाम हो गया।

मौके पर मची चीख-पुकार
अचानक हुई इस खराबी से चालक बस को संभाल नहीं पाया और वाहन पहाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Bageshwar
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब

Bageshwar News : बागेश्वर जिले के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। मामले में पिता और बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
बागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती
बागेश्वर में अचानक घर से एक 20 साल की लड़की लापता हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, युवती 21 नवंबर की सुबह करीब तीन बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
परिजनों ने बताया कि युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। घर से बहन के जेवर भी गायब हैं। पुलिस के अनुसार, लापता युवती का रंग सांवला और कद करीब साढ़े चार फीट है। घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी हुई थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच और युवती की तलाश की जिम्मेदारी अपर उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है। पुलिस युवती के साथ ले जाए गए बताए जा रहे आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Chamoli
सड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव

Chamoli News : उत्तराखंड के एक गांव में सड़क सुविधा नहीं होने का खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी पीड़ा बढ़ गई और उसने एक बेटी को जन्म दे दिया।
Table of Contents
पहाड़ में सड़क की बदहाली का दर्दनाक मंजर
घटना रविवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चमोली के गनोली ग्राम पंचायत के मौली तोक निवासी 24 वर्षीय गायत्री देवी को शनिवार शाम से प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता कुसुम देवी और महिला के पति उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने के लिए निकले।
अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुआ प्रसव
लेकिन मुख्य सड़क तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में महिला का प्रसव हो गया। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से जच्चा-बच्चा को अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उपचार के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सड़क ना होने के कारण ग्रामीण हैं परेशान
बताया जा रहा है कि गैन-कांगुला-सैंजकट्टा मोटर मार्ग पर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को आज भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सड़क सुविधा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Roorkee21 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
National18 hours agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!
Chamoli16 hours agoसड़क ना होने के कारण 3 किमी पैदल चली गर्भवती, समय पर नहीं पहुंचे अस्पताल, रास्ते में हुआ प्रसव
Chamoli19 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
Bageshwar14 hours agoबागेश्वर में रहस्यमयी तरीके से लापता हुई 20 साल की युवती, घर से बहन के कीमती गहने भी गायब
Tehri Garhwal14 hours agoनई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार









































