Delhi
भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत लिया पहलगाम हमले का बदला, PoK और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकाने तबाह !

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर मिसाइलें दागीं और उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस संयुक्त अभियान में सेना, वायुसेना और नौसेना ने सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान में बहावलपुर, सियालकोट और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जबकि पांच अन्य कैंप PoK के भीतर थे। यह अभियान भारत की ज़मीन से ही चलाया गया और पूरी तरह से केंद्रित, गैर-उकसावे वाला और संयमित रहा।
रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ये हमले जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों के ठिकानों पर किए गए, जो भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। मंत्रालय ने कहा, “भारत ने संयम का परिचय देते हुए केवल आतंकवादियों के बुनियादी ढांचे को ही निशाना बनाया है, किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को नहीं छुआ गया।”
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के बायसरन घाटी में छुट्टियां मना रहे 26 पर्यटकों की आतंकियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। भारत ने अब उस हमले का जवाब वैश्विक मंच पर संयम दिखाते हुए सटीक सैन्य कार्रवाई से दिया है।
भारतीय हमले के बाद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “मगरमच्छ के आंसू” बहाने शुरू कर दिए हैं। ISPR के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि भारत ने कुल 24 हमले किए हैं, जिनमें आठ पाकिस्तानी नागरिक मारे गए और 35 घायल हुए हैं। उन्होंने इसे “कायरता” करार दिया, जबकि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का यह कदम आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक संदेश है।
यह कार्रवाई 2019 में हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक की याद दिलाती है, जब पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर तबाह किए थे। अब, छह साल बाद भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने को तैयार है।
रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के परिणाम और रणनीतिक विवरण पर विस्तृत रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक की जाएगी।
#OperationSindoor #AirstrikeonTerrorCamps #PahalgamTerrorAttack #IndianArmedForcesJointOperation #PakistanoccupiedKashmir
Delhi
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Table of Contents
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
CM Dhami ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी के लिए किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48 हजार सिलेंडरों का अतिरिक्त आवंटन करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन का अहम योगदान है। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

Cricket22 hours agoCSK vs LSG Dream11 Team IPL 2026 Match 53: चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, यहाँ देखें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट..
Cricket20 hours agoRCB vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 54: आज की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Haridwar21 hours agoबड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Nainital24 hours agoकैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा
Pithoragarh23 hours agoसीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक
Blog18 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…
big news15 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Chamoli17 hours agoबद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद










































