Uttarakhand
सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित: देहरादून रीजन में 10वीं में 90.97% और 12वीं में 83.45% छात्र उत्तीर्ण |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस वर्ष देहरादून रीजन में 10वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.97% और 12वीं कक्षा का 83.45% रहा। देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 13 और उत्तर प्रदेश के आठ जिलों के स्कूल शामिल हैं।
10वीं कक्षा का परिणाम:
इस वर्ष 10वीं कक्षा में कुल 23,85,079 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23,71,939 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इनमें से 22,21,636 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.00% और लड़कों का 92.63% रहा।
12वीं कक्षा का परिणाम:
12वीं कक्षा में देहरादून रीजन का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.45% रहा।
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.4% और लड़कों का 82.1% रहा।
देहरादून जिले में 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.7% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत 93.1% और लड़कों का 86.9% रहा।
मार्कशीट और मेरिट प्रमाणपत्र:
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी अस्थायी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं।
मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
सीबीएसई बोर्ड ने बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष 0.1% छात्रों को मेरिट प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
अधिकारिक वेबसाइट्स:
रिजल्ट देखने के लिए छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं:
नोट: सीबीएसई देहरादून रीजन में इस बार 12वीं कक्षा में 83.45% और 10वीं कक्षा में 90.97% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन यह दर्शाता है कि छात्रों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ परीक्षा दी है।
big news
बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ये मुश्किलें कोई और नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के नेता बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों अरविंद पांडे ने सवाल उठाए थे जिसके बाद अजेंद्र अजय की पोस्ट सामने आने से बीजेपी में भूचाल ला दिया। अजेंद्र अजय ने एक बार फिर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है।
Table of Contents
अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल
एक बार फिर अजेंद्र अजय पार्टी के लिए परेशानियां खड़ी करते नजर आ रहे हैं। अजेंद्र अजय के राजनीति से मोहभंग वाले पोस्ट को लेकर अभी चर्चाएं थमी भी नहीं थी कि उन्होंने एक ओर पोस्ट कर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर की गई उनकी पोस्ट ने विपक्ष को भी बैठे-विठाए मुद्दा दे दिया है।
अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को बताया आपराधिक इतिहास वाला
अजेंद्र अजय ने अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को आपराधिक इतिहास वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि “सोशल मीडिया पर अपनी अभिव्यक्ति के पश्चात मुझे कई प्रकार से घेरने का प्रयास किया जा रहा है।
मेरे बारे में यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि मुझे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष पद पर फिर से नियुक्त नहीं किया गया। इस कारण मैं नाराजगी व्यक्त कर रहा हूं। दूसरा, मेरे बारे में मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी प्रचारित करने की कोशिश हो रही है कि मैं फलां गुट का हूं। फलां का आदमी हूं। इसलिए मैं ऐसी बात कर रहा हूं।

यह भी कहा जा रहा है कि कोई पद पाने की लालसा में मेरे द्वारा ऐसी पोस्ट की जा रही हैं। पद की लालसा जैसी बातें फैलाने वाले सब जानते हैं कि मैंने बिना पद के भी कितने वर्षों तक पार्टी का कार्य किया है? मेरी किन विषयों को लेकर नाराजगी है, वो मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के अलावा अन्य स्तरों पर भी व्यक्त कर चुका हूं।
जिन विषयों को मेरे द्वारा उठाया गया है, वो मेरे व्यक्तिगत नहीं हैं। सार्वजनिक महत्व के हैं। उन सब विषयों को भी कुछ दस्तावेजों के प्राप्त होने के पश्चात सार्वजनिक करूंगा। आश्चर्य की बात यह है कि एक आपराधिक छवि का भाजपा प्रवक्ता आज किसी चैनल पर मुझे ज्ञान और उपदेश देता दिखा।”

बीजेपी के भीतर सिर फुटव्वल और बढ़ने वाली है – हरक सिंह
अपनी ही पार्टी के प्रवक्ता को आपराधिक छवि का बताने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। हालांकि अजेंद्र अजय ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। लेकिन चर्चाओं के बाजार गर्म हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया है उन्होंने कहा है कि भाजपा की यह अंदरूनी कलह बताती है कि आने वाले दिनों में बीजेपी के भीतर सिर फुटव्वल और बढ़ने वाली है।
Haridwar
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाते हुए अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Table of Contents
सिडकुल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हरिद्वार जिला प्रशासन और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिडकुल क्षेत्र के राजा बिस्कुट चौक और आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को साफ कराया।
दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
अतिक्रण हटाने की कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सका। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं
उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आज कार्रवाई की गई, उन्हें पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन तय समय के बावजूद उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया।
जिसके बाद प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने ये भी कहा कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब जंगलों की आग आपदा होगी घोषित, हर जिले में तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी

Uttarakhand News : उत्तराखंड में जंगलों की आग हर साल तांडव मचाती है। लाखों की वन संपदा हर साल जंगलों की आग के कारण स्वाहा हो जाती है। इसके साथ ही कई जानवर और इसानों की भी इस से मौत हो जाती है। लेकिन अब उत्तराखंड में इसे लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में अब जंगलों की आग को आपदा घोषित किया जाएगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में अब जंगलों की आग आपदा होगी घोषित
उत्तराखंड में फायर सीजन की शुरूआत हो गई है। कई स्थानों पर जंगलों के धधकने की खबरें भी सामने आ रही हैं। जिसे लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहना है कि इस साल फायर सीजन को लेकर तैयारी पूरी है। प्रदेश में अब जंगलों की आग को आपदा घोषित किया जा सकेगा।
हर जिले में तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि जंगलों की आग से निपटने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर जिले में पीसीसीएफ रैंक के अधिकारी को नोडल अफसर बनाकर भेजा जा रहा है। इसके साथ ही वनकर्मियों के लिए भी आग बुझाने के बेहतर उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही फायर वॉचरों के लिए दस लाख तक के बीमे की भी व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में बनाई गई है जिला आपदा समिति
प्रदेश में इस बार पहली बार जंगलों में लगने वाली आग को औपचारिक रूप से आपदा की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके तहत जिलाधिकारी की अगुवाई में जिला आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। जिन क्षेत्रों में आग लगने की आशंका अधिक रहती है, वहां ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में फॉरेस्ट फायर कमेटियां बनाई गई हैं।
इसके साथ ही राजस्व विभाग, वन विभाग, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल को आग पर काबू पाने के लिए सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। जंगलों की आग बुझाने में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम की भी व्यवस्था की गई है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले दलों को एक लाख, 75 हजार और 51 हजार रुपये तक की नकद राशि दी जाएगी।
Cricket14 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 : आज के मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
big news14 hours agoदेहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा
Cricket10 hours agoNWD vs WEP Dream11 Team Prediction: CSA One-Day Challenge 2026, मैच 24, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
Haridwar12 hours agoहरिद्वार में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, चार युवकों पर लगे आरोप, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
big news13 hours agoधामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Nainital14 hours agoनैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
Trending7 hours agoचैत्र नवरात्रि 2026 पर कैसे करें कलश स्थापना ?, जानें कलश स्थापना का शुभ समय और विधि
big news11 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में अब जंगलों की आग आपदा होगी घोषित, हर जिले में तैनात किए जाएंगे नोडल अधिकारी








































