Delhi
सीबीएसई 2025 डेटशीट की घोषणा जल्द, 15 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं….

नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Board Exam Timetable 2025 – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट की घोषणा का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि बोर्ड ने सीबीएसई 2025 डेटशीट अभी तक जारी नहीं की है, लेकिन जून में हुई घोषणा के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का भाग लेना अपेक्षित है। इस साल कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा इस महीने में सीबीएसई 2025 डेटशीट की घोषणा की संभावना है, जिससे छात्रों को उनकी परीक्षा की तारीखें, विषयवार समय सारणी और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस मिल सकेंगी।
सीबीएसई 2025 बोर्ड परीक्षा डेटशीट का डाउनलोड तरीका
जिन छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट का इंतजार है, वे इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (cbse.gov.in) से डाउनलोड कर सकेंगे। डेटशीट में छात्रों को न केवल परीक्षा की तारीखें बल्कि प्रत्येक विषय की परीक्षा का समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी मिलेंगे, जो परीक्षा की तैयारी में मदद करेंगे।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटर्नल असेसमेंट
इस बीच, सीबीएसई के विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले ही 5 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी हैं और यह 5 दिसंबर तक चलेंगी। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के देश और विदेश स्थित स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं और इंटर्नल असेसमेंट 1 जनवरी 2025 से प्रारंभ होंगे।
सीबीएसई 2025 एग्जाम सेंटर पर नई सुरक्षा व्यवस्था
इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के दौरान स्कूलों को सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बोर्ड ने परीक्षा के दौरान उचित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए इन कैमरों के उपयोग के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
पेन-एंड-पेपर मोड में होगी परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी, जैसा कि पिछले वर्षों से हो रहा है। इससे पहले, सीबीएसई दिसंबर महीने में बोर्ड परीक्षा की तिथियां जारी करता रहा है, और इस बार भी छात्र इस महीने डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
#CBSEExam2025 #CBSEClass10 #CBSEClass12 #CBSEBoardExam2025 #DateSheet2025 #CBSEExamDates #CBSEBoard #CBSEUpdates
Delhi
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Table of Contents
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
CM Dhami ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी के लिए किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48 हजार सिलेंडरों का अतिरिक्त आवंटन करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन का अहम योगदान है। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

Cricket15 hours agoCSK vs LSG Dream11 Team IPL 2026 Match 53: चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, यहाँ देखें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट..
Haridwar14 hours agoबड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Nainital17 hours agoकैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा
Cricket13 hours agoRCB vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 54: आज की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Pithoragarh16 hours agoसीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक
big news9 hours agoयमुनोत्री पैदल मार्ग पर एक तीर्थयात्री की मौत, अभी तक यमुनोत्री में तीन भक्तों की जा चुकी जान
Blog12 hours agoकौन हैं Makhanlal Sarkar ? जानिए पीएम मोदी ने क्यों छुए उनके पैर…
Chamoli11 hours agoबद्रीनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूजा-अर्चना कर लिया भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद








































