Accident
रुड़की: मंगलौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल…

रुड़की : हरिद्वार जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्रॉली में जा घुसी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंची, कार की सामने चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रॉली के अंदर तक जा घुसी।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मंगलौर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एम्बुलेंस के ज़रिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल (निवासी गुरुद्वारा रोड, मोदीपुरम, मवाना मेरठ) और एक अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया।
घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां मातम का माहौल है।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घायल का इलाज चल रहा है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#RoorkeeRoadAccident #ManglaurCarTractorCollision #HaridwarTragicCrash #TwoDeadOneInjured #MeeruttoHaridwarAccident
Accident
Ranikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ranikhet Accident News: सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत आने वाले तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
Table of Contents
सोनी-बिनसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
SDRF और राजस्व पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है।
मृतकों की पहचान और पुलिस जांच
- पहचान: दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक मृतक की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।
- अज्ञात शव: कार में सवार दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कार दुर्घटनाग्रस्त किस वजह से हुई, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे इन हादसों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Accident
Dehradun Accident News Today: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला

Dehradun Accident News Today City Bus Crushes Five Workers
राजधानी देहरादून से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी से राजपुर की ओर जा रही एक सिटी बस ने सड़क किनारे मौजूद मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिटी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक दौरा पड़ने की बात सामने आ रही है, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।
सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
इस घटना को लेकर देहरादून पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा चालक की स्वास्थ्य समस्या के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी है।
Breaking Update
- सिटी बस ने 5 लोगों को कुचला
- सभी घायल महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती
- ड्राइवर को दौरा पड़ने की आशंका
- आईएसबीटी से राजपुर जा रही थी बस
- पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद
- हादसे के कारणों की जांच जारी
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
Cricket11 hours agoSA-W vs NED-W Dream11 Team Today: ICC Women’s T20 World Cup 2026 I 25 JUNE 2026
Cricket10 hours agoIndia tour of Ireland 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा ब्रिगेड तैयार, जानें पूरा शेड्यूल, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
Uttarakhand9 hours agoHaridwar News : गंगा पार कर हाथियों के साथ सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी, बाल-बाल बची जान…
Breakingnews6 hours agoभारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकबला कल , पढ़े फैंटेसी गाइड और मैच प्रेडिक्शन..
Uttarakhand11 hours agoNirjala Ekadashi 2026: हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
Uttarakhand8 hours agoनंदा गौरा योजना: हरिद्वार और उत्तरकाशी की 4098 बालिकाओं को मिला लाभ, खातों में पहुंचे 19.23 करोड़ रुपये
Uttarakhand7 hours agoधामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, तैयार हुई उत्तराखंड की सबसे बड़ी EWS आवासीय परियोजना…
Uttarakhand6 hours agoविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण….








































